चोराफली - Chorafali Recipe - Choraphali Recipe

चोराफली (Choraphali ) बहुत ही कुरकुरी गुजराती नमकीन है. इन्हैं चोराफली फाफड़ा (Choraphali Fafda) भी कहते हैं. आमतौर पर चोराफली को त्योहार पर बनाया जाता है लेकिन यह इतने कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं कि आप इन्हे चाय, काफी के साथ कभी भी खाइये बहुत अच्छी लगती हैं,
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chorafali Recipe
- बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
- उरद दाल का आटा - 1/2 कप ( 50 ग्राम)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- तेल - आटे में डालने के लिये और तलने के लिये
- बेकिंग सोडा (मीठा सोडा) - 1/2 छोटी चम्मच
- चोरा फली के ऊपर छिड़कने के लिये मसाला
- काला नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
विधि - How to make Choraphali ?
बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, उरद दाल का आटा भी उसी में डाल लीजिये, 2 टेबल स्पून तेल और नमक डालकर मिला दीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पूरी से भी थोड़ा अधिक सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिये. आटे को ढककर 1 घंटे के लिये रख दीजिये. आटा फूल कर सैट हो जायेगा.
एक घंटे बाद आटे को 7-8 मिनिट तक अच्छी तरह मसल मसल कर सॉफ्ट कर लीजिये या चकले पर रखकर बेलन से कूट कूट कर फोल्ड करते जाइये. थोड़ी देर मसलने पर आटा एकदम चिकना और सॉफ्ट हो जायेगा. अब आटे को लम्बाई में 1 इंच मोटा रोल बना लीजिये. इस रोल से आधा इंच मोटी लोइयां काट कर तैयार कर लीजिये, इतने आटे में 12 लोइयां बनकर तैयार हो जायेंगी, लोइयां ढककर प्याले में रख लीजिये
एक लोई उठाइये और चकले पर रखिये, और 4-5 इंच के व्यास में पतला बेलकर तैयार कर लीजिये, और अब इस पूरी को 1 - 1. 5 सेमी. की चौड़ाई में लम्बी लम्बी पट्टियों में काट लीजिये. काटी गई पट्टियां किसी प्लेट में रख लीजिये, सारी लोइयों को इसी तरह बेलकर, काट कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल अच्छी तरह गरम होने पर ये कटी हुई पट्टियां 6-7 या जितनी कढ़ाई में आसानी से आ जाय , उतनी चोराफली तलने के लिये डाल दीजिये, चोरा फली तैरकर आ जाय उन्हैं पलट दीजिये और हल्की ब्राउन होने तक तल कर, नैपकिन बिछी प्लेट के ऊपर निकाल कर रख लीजिये. इसी तरह सारी चोराफली को तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम चोराफली पर ही काला नमक और लालमिर्च पाउडर छिड़क कर मिक्स कर दीजिये, बहुत ही स्वादिष्ट कुरकुरी चोराफली बन कर तैयार है, अभी खाइये और ठंडा होने के बाद एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 माह तक खाते रहिये.
कमेंट (22)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपक जी, इसके बिजनेस के विषय में हमें कोई जानकारी नही.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनो जी, आटा अच्छा सोफ्ट होना चाहिये, चोराफली को पापड़ के जैसा पतला बेलना है, और तेल थोड़ा अच्छा गरम हो तब डालकर तलिये, कुछ चोराफली अवश्य फूलेंगी, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप इन्हें बहुत अच्छा बना लेगे.
निशा: चोराफली पर काला नमक और लालमिर्च पाउडर छिड़क कर मिक्स कर दीजिये या आप अपने स्वादानुसार जो मसाला डालना चाहें डाल सकते हैं.
निशा: चोराफली के लिए आटा अच्छा सोफ्ट होना चाहिए, इसे पापड़ जैसा पतला बेलना है और तेल अच्छा गरम होना चाहिए तब आपकी चोराफली अच्छी बनेगी.
निशा: शान्तीलाल जी, लोहियां बनाकर तुरन्त चोरा फली बनाई जाती है, इन्हैं दिनों तक रखा नहीं जाता है.
निशा: पारूल जी, मेरी रेसिपीज वेबसाइट पर और चैनल पर उपलब्ध हैं, मैंने अपनी रेसिपीज को डिटेल में लिखने की कोशिश की है, आप यहां से जो भी चाहें देख सकती है. प्लीज फोन के लिये मत कहियेगा, फोन पर ये सब बताना मेरे लिये बहुत मुश्किल है,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सना जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: चंदा जी, पापड़ खार की जगह मीठा सोडा डाला कर चोरा फली बनाई जा सकती है.
खाया जाता है कृपया चटनी की रेसिपी बताये।धन्यवाद
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सावी जी, इसमें बेकिंग सोडा या पापड़ खार डालना आवश्यक है, धन्यवाद.
निशा: जागरण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
But maine jab banayi to wo foolly (puff up) hi nahi...sakht papdi ban gayi ;) Kya karan ho sakta hai ji? Choraphali meri bachpan ki favorite snack hai.
Jab apko time ho reply kijiyega ji _()_
निशा: जागरण जी, आटा अच्छा सोफ्ट होना चाहिये, चोराफली को पापड़ के जैसा पतला बेलना है, और तेल थोड़ा अच्छा गरम हो तब डालकर तलिये, कुछ चोराफली अवश्य फूलेंगी, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप इन्हैं बहुत अच्छा बना लेंगी.
urad ki dal konsi leni hai white wali ya black wali. ghar me pees ke ata bna lu kya
निशा: मानसी, धुली उरद दाल लेनी है, ये सफेद दाल होती है, जी हां इसका आटा घर में पीस कर बनाया जा सकता है.
निशा: जोयस, मैने इस तरह इसे बनाया तो नहीं लेकिन एसा कर सकते हैं, आपने बहुत अच्छा सोचा है, क्यों कि बहुत सारी जगह उरद दाल का आटा मिलता भी नहीं है, दाल भिगोइये और बहुत ही कम पानी डालते हुये एकदम बारीक पीस लीजिये, बेकिंग सोडा मिलाइये, बेसन मिलाइये सारी चीजें डालकर उसी तरह का सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये, बनाइये और अपने अनुभव अवश्य लिखिये, धन्यवाद.
Chora phali is a very tasty and crispy gujarati namkeen. It is also known as Chorafali phaphra. Generally chora phali is made on festivals, but they are so crispy and tasty that you can eat them with tea or coffee.
Ingredientsfor Chora Phali
Gram flour (Besan) - 1 cup or 100 gram
Urad dal flour - ½ cup or 50 gram
Salt (Namak) - ½ cup or as per taste
Oil - To knead the dough and fry
Baking soda - ½ tsp
Masala - To be sprinkled on the chora phali
Black salt - ½ tsp
Red chilly powder (Lal mirch powder) - ½ tsp
How to make chora phali
Put gram flour in a bowl and add urad dal flour to it. Add 2 tbsp oil and salt to it and mix well. Keep adding a little water and prepare a hard dough just like the one for a poori. Cover the dough and keep it aside for 1 hour. The dough will set and will be ready.
Once again knead the dough for 8-10 minutes, it will become soft and greasy. You can also knead it using a rolling pin. Now roll out the dough using a rolling pin. It should be approximately 1 inch long and thick. Keep rolling it. Now cut it into balls of ½ inch each. This quantity is sufficient to make 12 balls. Cover the balls and keep it in a bowl.
Pick up the ball and press it to make a flat round. Roll it out thin. Use a rolling pin to roll out a 4- 4 ½ inch disc. Once the poori is rolled out, cut it into pieces of 1 or 1½ cm each. Keep the strips aside to be fried later on. Prepare all the chora phali in similar way.
Heat the pan. Once the oil is hot, add chora strips to it. We need hot oil to fry the chora phali. Put as many strips in the wok as can come at one time. Turn the chora phali strip over once it’s a little brown in color and starts to float in oil. Take out the chora phali in a plate once they are golden brown from both sides. Fry the remaining chora phali in the same way.
Sprinkle a little rock salt and red chilly powder from the top. Crispy chora phali is now ready. You can also eat it whenever you feel like eating. Once the chora phali is cool, we can store them in a container and enjoy it for a month.