गोभी के पकोड़े (Gobhi Pakoda Recipe)

बरसात का मौसम और पकौड़े. पकोड़े गोभी (Gobhi Pakora) के हों तो क्या कहना!. चलिये फटाफट गोभी के पकौड़े (Gobi Pakoda Recipe) बना डालते हैं
Read - Gobhi Pakoda Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Pakoda
- बेसन - 200 ग्राम
- गोभी - 300 ग्राम
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - 50 ग्राम ( आधा छोटी कटोरी, बारीक कटा हुआ )
- हरी मिर्च - 5 या 6 ( बारीक कटी हुई )
- नमक - स्वादानुसार
- तलने के लिये - - तेल
विधि - How to make Gobhi Pakoda
सबसे पहले बेसन को पानी मिलाकर घोलना है. बेसन को एक बर्तन में डाल लीजिये और उसमें करीब 150 ग्राम पानी डालिये और चमचे से मिलाइये, यह गाढ़ा पेस्ट बन जायेगा. इस घोल को चमचे से चलाते हुये अच्छी तरह फैट लें, और इसमें नमक, लाल मिर्च हरी मिर्च, धनियां पाउडर और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला लें. इसे 15 मिनिट के लिये रख दें. तब तक फूल गोभी को काट कर अच्छी तरह धो लें.

गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. जब तेल गरम हो जाय तो उसमें गोभी के एक टुकड़े को बेसन के पेस्ट में लपेट कर तेल मे़ डाल दीजिये. इसी तरह से 4 या 5 गोभी के टुकड़े एक एक करके बेसन में लपेट कर तेल में डाल दें. ब्राउन होने पर कलछी से पलट दीजिये, और अब उन्हैं दूसरी तरफ भी ब्राउन होने दें. जब ये दोनों तरफ बाउन हो जाय, तब कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिये . इसी तरह से सारे पकोड़े तैयार कर लीजिये.
गोभी के पकोड़े तैयार हैं. गरमा गरम गोभी के पकोड़े टमाटर की या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (36)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बबीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: सुनीता जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: राजेश जी, हमने इन मसालों के बिना ही पकोड़े बनाए हैं. आप चाहे तो अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: फैजान जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुनैना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तसमिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जतिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
agar gobhi ke pakodo ko 1 Min fry krke paper main nikal le.phr uske upar dusre papaer se daba de.wo flat ho jayegi.phr usko wapis fry kariye till golden brown.n bahut crunchy banenge.
निशा: नूपुर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meine tumhari recipe ke according gobhi ke pkode bnaye but wo gobhi ander se kchhi thi tumhe pehele gobhi ko water mein salt dalkr boil krna chahiye tha . taki wo pkk jae.
or tumhari recipe ki decoration acchi nhi hoti to next time dhyaan De..
bcz bundi ke laddu achhe ni the....
vaise overall was good... I hope don't mind.
निशा: नाजिया, पकोड़े को धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलिये, पकोड़े के अन्दर से गोभी बहुत स्वादिष्ट एकदम क्रन्ची निकलेगा.
निशा: मंजू, बेसन को थोड़ा गाड़ा घोलिये और खूब फैटीये, तब गोभी लपेट कर तलिये वे पूरी तरह बेसन से ढके गोभी पकोड़े बनेंगे.
निशा: पकोड़े में अमचूर मत डालिये, पकोड़े के साथ खाने के लिये खट्टी चटनी बना लीजिये.