दाना मैथी का अचार - Methi ka achar - Fenugreek Seed Pickle Recipe

सर्दियों के सर्द दिनों में हम मैथी के पत्ते का साग, सब्जियां तो खाते ही हैं, मैथी दाने के लड्डू, अचार, चटनी भी हमें गर्माहट देने और पाचन में भी मदद करती है. खासकर उम्रदराज लोगों के लिये इसकी गरम तासीर जोड़ों के दर्द के लिये भी सहायक है. आईये आज मैथी दाना अचार (Fenugreek Seed Pickle) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi achar
- मेथी के दाने - 1/4 कप (40 गाम)
- सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
- नीबू - 250 ग्राम (6-7 नीबू)
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच दरदरी पिसी
- सोंफ - 1 छोटी चम्मच दरदरी पिसी
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 -2 छोटी चम्मच
विधि: How to make Fenugreek Seed Pickle ?
मेथी के दानों को अच्छी तरह साफ करके कपड़े से पोंछ लीजिये.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल को अच्छी तरह गरम यानी कि धुआं उठने तक गरम कर लीजिये, गैस एकदम धीमीं कर दीजिये, और तेल को अब मीडियम गरम रहने तक ठंडा कर लीजिये, गरम तेल में मेथी के दाने डाल दीजिये और चलाते हुये 1 -2 मिनिट मेथी के दाने को लगातार चलाते हुये, मेथी के दाने का हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिये.
गैस बन्द कर दीजिये और मेथी दाने में हींग पाउडर, काली मिर्च, सोंफ, हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और अब इन्हैं प्याले में निकाल लीजिये.

नीबू को काट कर किसी प्याले में रस निकाल लीजिये, और अचार में नीबू का रस डालकर मिला दीजिये. दाना मेथी का अचार तैयार है, लेकिन अचार खाने के लिये 3 दिन बाद तैयार होगा, जब तक मेथी के दाने नीबू के रस में फूल जायेंगे और सारे मसाले एब्जोर्ब कर लेंगे.
अचार को कच्चे आम के साथ भी बनाया जा सकता है:
नीबू के रस की जगह 250 ग्राम कच्चा आम लेकर उसे छील कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये और कढ़ाई से मसाले मिक्स मेथी के दाने निकाल कर कटे हुये आम के टुकड़ों में मिलाकर रख दिजिये, कच्चे आम से रस बाहर जायेगा और मेथी के दाने उसमें फूल जायेंगे और अचार बन कर तैयार हो जायेगा.
अचार को 15 दिन तक रख कर खाया जा सकता है, अचार को अधिक दिन तक चलाने के लिये, अचार को फ्रिज में रख कर खायें, या अचार में 3-4 टेबल स्पून सिरका मिला दीजिये या इतना सरसों का तेल गरम करके ठंडा करके मिला दीजिये कि अचार तेल में ड्बा रहे या सीट्रिक एसिड(प्रजरवेटिव) की 1/4 छोटी चम्मच डालकर मिला दीजिये.
स्वादिष्ट दाना मेथी का अचार खाने के लिये तैयार हो गया है, रोजाना अपने खाने के साथ 1 छोटी चम्मच मेथी दाने का अचार निकाल कर जरूर खाइये.
सावधानियां:
- अचार को जिस बर्तन में भर कर रखें उसे उबलते पानी से धो लीजिये और धूप या ओवन में सुखा लीजिये.
- अचार को जब भी खाने के लिये निकालें सूखी और साफ चम्मच का यूज कीजिये, हाथ धोयें तो उन्हैं पोंछ कर अचार निकालिये, अचार में किसी प्रकार की कोई नमी नहीं जानी चाहिये.
- अचार को कभी कभी धूप में भी रखा जा सकता है, इससे भी अचार कि लाइफ ज्यादा हो जाती है.
Methi Dana Pickle Recipe video in Hindi - Fenugreek Seed Pickle Recipe
कमेंट (25)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जूही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks a lot for showing us lots of good & healthy recipes.
me really like the way u present it all.The way u say in melodious voice me like it verrrrry much & always admire so slowly &
patiently u explain...keep it up.do u have your recipes book.!?! Please let me know Thanks...
with Prayers* love & warmest regards to u all...
निशा: kt जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello Nisha Ji,
I love your cooking, Why do we heat the oil too much and than let it cool for sometime?
Thanks!
निशा: विपिन जी, सरसों का तेल अच्छा गरम करने से उसका तीखापन खतम हो जाता है और ठंडा तो करना ही पढ़ेगा, ज्यादा गरम में मसाले डाले जाय तो वह जल जायेंगे.
निशा: शिवा, मेथी को पानी में भिगो कर अचार बनाया जा सकता है, लेकिन वह जल्दी खराब हो जाता है, इस तरह डाला गया अचार अधिक दिन तक चलता है. 6 महिने बाद अचार को यूज करने के लिये आप अचार को बाद में तभी जब यूज करेंगी उसी के आस पास बना लेंगी.
Kya hum is achar me amla bhi daal sakte hai?
निशा: संध्या जी ये अचार कच्चे आम या नीबू के रस में ही डाला जाता है.
aayi kuki apne modern recipes k sath sath hmari dadi nani ji k hath ki bani recipes, local recipes ko bhi include kiya h or vo bhi itne simple methods and km masalo k sath jo asaani se bnayi ja skti h
My gd wishes with u
निशा: रीनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanx nishaji!!!!!!!
निशा: हर्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनोद मैं, कोशिश करती हूँ.
निशा: रेशमा, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
D K Gupta
निशा: मीना जी हां मैं कोशिश करूंगी.
नमस्ते। नए साल की शुभेच्छाएँ
क्या नीम्बू के रस के स्थान पर आंवले का रस काम में ले सकते हैं ? अदरक या उस का रस मिलाये तो कैसा
रहेगा ?धन्यवाद
निशा: भागचंद जी, आंवले के रस में अचार डाला जा सकता है, अचार को लम्बे समय तक चलाने के लिये, अचार को फ्रिज में रखें, या उसमें तेल और ज्यादा डालें या सिरका डालकर रखें.
निशा: ममता, आपको भी मेरी नवबर्ष की ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: जोया जी, हम इसके लिये कोशिश करेंगे.
निशा: हिमा जी, अचार में सरसों का तेल गरम करके और मिला दीजिये,नमक कम हो थोड़ा नमक भी डाल दीजिये, अचार खट्टापन कम हो जायेगा.
mujhe aapki sabhi recipes bahot pasand hai..jab se aaapki site pta lagi hai...mai sabji banane se pahle ek bar jarur padhti hoon..
Nisha ji main banglore rahti hoon..hum log rajasthan se hai..hame 2 din travel karna padta hai rajasthan jane ke liye....to plz aap alag se column banaiye aur usme aisi recipes likhiye jo hum ghar se bana kar le ja sakte hai aur vo khrab na ho...maine pahle bhi aaapse req ki thi is baat ki...
निशा: प्रियंका जी रास्ते के खाने के लिये, खस्ता पूरी और साथ में स्टभ्ड करेले बनायें ये 3 दिन तक भी खाये जा सकते हैं.
निशा: नीतू, अचार बिलकुल कड़वा नहीं होता, बहुत अच्छा खट्टा स्वाद होता है उसका.
During the winter days, we eat the saag and sabzi of fenugreek. The fenugreek seed laddo, pickle and chutneys give us warmth and helps in digestion. Especially for older people, it is helpful for joint pain. Let’s make Fenugreek seed pickle today.
Ingredients for Fenugreek seed pickle
Fenugreek seeds - ¼ cup or 40 gram
Mustard Oil (Sarso) - 2-3 tbsp
Lemon (Nimbu) - 250 gram or 6-7
Asafetida (Hing) - Less than ¼ tsp
Black pepper (Kali mirch) - ½ tsp (Coarsely grind)
Fennel (Saunf) - 1 tsp (Coarsely grind)
Turmeric powder (Haldi powder) - ½ tsp
Red chilly powder (lal mirch powder) - ½ tsp
Salt (Namak) - 1.5- 2 tsp
How to make Fenugreek Seed Pickle
Wash the fenugreek seeds and wipe it off with a dry cloth.
Put oil in a pan and heat, heat the oil well until the smoke comes out, let it be on low flame, and cool the oil till it becomes medium hot, add the fenugreek seeds to the hot oil and stir continuously for 1-2 minutes, roast the fenugreek seeds till there is a slight change in its colour.
Turn off the flame. Now add Asafetida powder, black pepper, fennel, turmeric powder, red chilly powder and salt. Mix everything well. Now take out the mixture in a bowl.
Take out lemon juice in a bowl, add in the pickle and mix well. The pickle of fenugreek seeds is now ready, but can be eaten only after 3 days as then the lemon juice will mix thoroughly with the pickle and all the spices will be absorbed.
The pickle can also be made with raw mango.
Instead of lemon juice, you can take 250 gram raw mango and cut it into small pieces. Mix it with the fenugreek seeds and the spices in a frying pan. The juice will come out from raw mango and will get mixed. The fenugreek seeds will become fluffy and our pickle will be ready.
The pickle can be eaten for 15 days.
So that the pickle can be eaten for long, store it in the refrigerator or mix 3-4 tbsp vinegar in it or heat mustard oil and add it to the pickle once it is cool or add ¼ tsp citric acid to it and mix well.
Delicious fenugreek seed pickle is now ready to be eaten. Enjoy eating 1 tbsp fenugreek seed pickle daily with your meal.
Precautions
Wash the container where you will store the pickle well with boiled water.
Also keep it in sunlight or in the oven so that it gets dried completely.
Whenever you wish to eat it, take out the pickle using a clean and dry spoon.
Wash and dry your hands properly, before taking out the pickle.
No humidity or dirt should go inside the pickle.
Keep the pickle in sunlight for sometime.
This increases the shelf life of the pickle.