चाशनी - How to make Chashni - sugar syrup thick

चीनी को पानी में मिला कर, चीनी घुलने तक पकाकर, सीरप यानी कि चाशनी तैयार की जातौ है. बहुत सारी भारतीय मिठाइयों में चीनी की चाशनी बनाकर प्रयोग में लाई जाती है.
चाशनी कई प्रकार की होती है, अलग अलग मिठाइयों में अलग अलग तरीके की चाशनी प्रयोग की जाती है और इन चाशनी को 1 तार की चाशनी (One string Sugar Syrup), 2 तार की चाशनी (two string Sugar Syrup), और 3 तार की चाशनी (three string Sugar Syrup), कहते हैं, जो इनके गाड़े और पतले पन के अनुसार पहंचानी जाती है.
चाशनी बनाने के लिये हम अधिकतर 2 भाग चीनी और 1 भाग पानी का यूज करते हैं, और चाशनी को पकाते समय, चीनी घुलने के बाद कम या ज्यादा समय पकाकर उसकी कनसिसटेन्सी को चैक करके मिठाई के अनुसार चाशनी तैयार कर लेते हैं, या चाशनी को उसकी कनसिसटेन्सी के हिसाब से बनाने के लिये चीनी और पानी का अनुपात कम ज्यादा करके बनाते हैं. चीनी को घुलने तक पकाकर उसकी कनसिसटेन्सी को चैक करके चाशनी तैयार करते हैं. किसी भी तरीके से बनायें बाद में चाशनी को चैक अवश्य करना है.
गुलाब जामुन बनाने के लिये 1 तार की चाशनी तैयार करनी होती है. इसके लिये 1 कप चीनी और आधा कप पानी किसी बर्तन में डालिये और गरम करने के लिये रख दीजिये, पानी में उबाल आने और चीनी पानी में घुलने के बाद चैक कीजिये, चमचे से 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये और उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बने लेकिन तार की लम्बाई अधिक न हो, बहुत कम हो 3-4 मिमि. हो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ला के लिये चाशनी 1 तार की चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.
केन्डी थर्मामीटर से तापमान लेकर भी चाशनी बनाई जाती है. 1 तार की चाशनी बनाने के लिये 220 -222 डि फा. या 104 - 105 डि सें तक तापमान तक चाशनी को बना कर तैयार कर लीजिये.
एक तार की चाशनी - How to make one string sugar syrup
1 तार की चाशनी एसी मिठाइयों के लिये आवश्यकता होती है, जो चाशनी को एब्जोर्ब करते हैं, जैसे गुलाब जामुन, काला जाम, जलेबी, इमरती, मीठी बूंदी, शाही टोस्ट आदि.
दो तार की चाशनी - Two string sugar syrup
2 तार की चाशनी बनाने के लिये, 1 तार की चाशनी को 3-4 मिनिट और उबलने दीजिये, और 1-2 बूंद प्याली में गिरा कर, थोड़ा ठंडा होने के बाद, उंगली से चिपका लीजिये, उंगली और उंगूठे बीच चिपका कर देखिये कि 2 तार निकल रहे हैं और तार पहले से लम्बा हो रहा है.
केन्डी थर्मामीटर तापमान 235 - 240 डि फा./ 112- 115 डि. से. होना चाहिये. 2 तार वाली चाशनी का यूज , गुझिया, मठरी और शकर पारे के ऊपर चढ़ाने के लिये होता है.
तीन तार की चाशनी - Three string sugar syrup
3 तार की चाशनी बनाने के लिये, 2 तार वाली चाशनी को और 2 -3 मिनिट तक उबलने दीजिये. प्याली में 1 ड्रोप चाशनी डालिये, थोड़ा ठंडा होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, अब चाशनी से 3 तार निकलने लगेंगे और तार की लम्बाई भी अधिक होगी, और आप चिपकाते समय महसूस करेंगे कि चाशनी की गोली बनने लगेगी और वह तुरन्त जमने लगेगी.
3 तार की चाशनी बनाने के लिये केन्डी थर्मामीटर तापमान ,250 - 265 डि. फा./ 125- 130 डि. से. होना चाहिये.
तीन तार की चाशनी का प्रयोग बर्फी बनाने के लिये, बूरा बनाने के लिये, बताशे बनाने के लिये, लाई या खील पर चढ़ाने के लिये, इलाइची दाने बनाने के लिये आदि के लिये किया जाता है.
थोड़ी ही प्रेक्टिस के बाद आप चाशनी में अन्तर करना अवश्य सीख लेंगे.
सुझाव:
- चाशनी पतली लग रही हो तो उसे थोड़ा और उबालिये गाढ़ी हो जायेगी.
- चाशनी गाढ़ी हो गई है तो थोड़ा सा पानी मिला कर गरम कर दीजिये पतली हो जायेगी
चाशनी में मिठाई के अनुसार अच्छी महक के लिये इलाइची पाउडर या केसर या गुलाब जल डाला जा सकता है. - चीनी में गन्दगी हैं तब चाशनी बनाते समय, 2-3 टेबल स्पून दूध डाल दीजिये, चाशनी की गन्दगी झाग के रूप में चाशनी के ऊपर आ जायेगी, उसे कलछी से निकाल कर हटा दीजिये, एक दम क्लीयर चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.
कमेंट (49)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपेश जी, चाशनी का वीडियो तो आप देख रहें हैं, जलेबी का वीडियो अगर आप देखेंगे तो चाशनी के बारे क्लीयर हो जायेगा, और थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी पोब्लम दूर हो जाती है.
Water mix karna hoga
निशा: अनुजजी, चाशनी किस मिठाई के लिये बना रहे हैं, चाशनी अलग अलग बनाई जाती है, साधारणतया चीनी की मात्रा से आधा पानी लिया जाता है, यानि कि 1 किग्रा. चीनी है तो 500 मिली. पानी डाल दीजिये.
निशा: सालीग्राम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I used to think how to decide what type of consistency of sugar is used to the different sweet dishes and was about to ask it from you but your this video has clear all doubts. Thanks a lot...
Warm Regards....
निशा: ज्योत्सना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी जी, प्लीज अपना ये सवाल पोटेटो चिल्ली पर लिखेंगी तो मुझे जवाब देने में आसानी होती है.
निशा: दिलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जेबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सनाया, चाशनी बनाने का तरीका बिलकुल इसी तरह है.
निशा: माहिया जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा; ममता, जी हां वह चाशनी आप यूज कर सकते हैं.
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोहन, बाजार में भुने चने आसानी से मिल जाते हैं, घर में चने भूनने के लिये,1 घंटे पहले चने में थोड़ा सा पानी डालकर उन्हैं गीला करके रख दीजिये, इसके बाद कढ़ाई में रेत या नमक लेकर उसे अच्छे तरह गर्म करके, तेज आग रखते हुये चने रेत में डालिये और लगातार चलाते हुये, चने के फूलने तक भून लीजिये इसके बाद चनों को छान कर निकाल लीजिये.
Sugar syrup is prepared after mixing sugar with water and boiling it until the sugar is completely dissolved. Sugar syrup is used in many of the Indian mathri. There are numerous types of sugar syrup available, different types of sugar syrup are used in several different kinds of mathri and these syrups are known as 1 string syrup, 2 string syrup and 3 string syrup, which they are named according to their consistency.
In order to make sugar syrup we use 2 cups of sugar and 1 cup water, while cooking the sugar syrup, once the sugar gets dissolved check it and decide whether it needs to be cooked for some more time and also make sure that the ratio of sugar and water is accurate as the sugar syrup is of a thick consistency. Cook the syrup till all the sugar dissolves completely and then check its consistency. By whatever way you make the sugar syrup, you must always check.
If there is dirt in the sugar, then add 2-3 tbsp milk to it, all the dirt of the sugar will come on the top of the sugar syrup as a froth, remove this froth using a spoon, a clear syrup will be produced.
In order to make gulab jamun, 1 string syrup needs to be prepared. For this, take 1 cup sugar and ½ cup water in a pan and let it heat, check once the water starts boiling and the sugar is completely dissolved. Take out 2 tbsp of syrup in a bowl and press it between your finger and thumb, make sure 1 string is made in the syrup but this string should not be too long, it should be around 3-4 mm, our syrup is now ready. If no strings are formed in the syrup, then cook it for another 1-2 minutes and once again check it in the same way. As soon as your syrup is having a consistency of 1 string, turn off the flame. 1 string syrup is ready for a rasgulla.
Sugar syrup can also be made using a candy thermometer. Set the temperature to 220 - 222 F or 104 - 105 F in order to make 1 string syrup using this thermometer.
How to make one string sugar syrup
1 string syrup is required for making such sweets which absorbs the syrup, such as Gulab Jamun, Black Jamun, Jalebi, Emarti, Sweet boondi, Sahi toast, etc.
How to make two string sugar syrup
To make 2 string syrup, boil the 1 string syrup for another 3-4 minutes, pour 1-2 drops of syrup in a bowl and let it cool, once it is cool check by pressing it between your thumb and finger and make sure 2 strings come out and also make sure that it is a little longer in length.
Set the temperature of the Candy thermometer on 235 - 240 F / 112 -115 F. 2 string syrup is used in making Gujjias, Mathri and shakar pare.
How to make Three string Sugar syrup
In order to make three string syrup, cook the two string syrup for another 2 -3 minutes. Pour 1 drop syrup in a bowl, once it is cool press it between your finger and thumb and check. Now we will see three strings coming from the syrup and the string would be long, you will also observe that a ball of syrup will made and it will instantly freeze.
To make three string syrup, make sure the temperature of the candy thermometer is set at 250 - 265 F/ 125 - 130 F. It is used to make burfi, Bhura, Batashe, to be put on murmura and to make cardamom seeds, etc.
After a little practice, you’ll learn to make a distinction between the various types of sugar syrup.
In order to have a good aroma in your sugar syrup, you can add Cardamom powder, saffron or rose water.
Suggestions
If you find the syrup to be of a thin consistency, then boil it a little more and make it thick.
If the syrup has become too thick, then add water to it and heat, it will become normal.