चाशनी - How to make Chashni - sugar syrup thick

📅 7 दिसंबर 2013 👁 6.2 लाख बार देखी गई 💬 49 कमेंट ★ 3.2 (4533)


 चीनी को पानी में मिला कर, चीनी घुलने तक पकाकर, सीरप यानी कि चाशनी तैयार की जातौ है.  बहुत सारी भारतीय मिठाइयों में चीनी की चाशनी बनाकर प्रयोग में लाई जाती है.

चाशनी कई प्रकार की होती है, अलग अलग मिठाइयों में अलग अलग तरीके की चाशनी प्रयोग की जाती है और इन चाशनी को 1 तार की चाशनी (One string Sugar Syrup), 2 तार की चाशनी (two string Sugar Syrup), और 3 तार की चाशनी (three string Sugar Syrup), कहते हैं, जो इनके गाड़े और पतले पन के अनुसार पहंचानी जाती है.

चाशनी बनाने के लिये हम अधिकतर 2 भाग चीनी और 1 भाग पानी का यूज करते हैं, और चाशनी को पकाते समय, चीनी घुलने के बाद कम या ज्यादा समय पकाकर उसकी कनसिसटेन्सी को चैक करके मिठाई के अनुसार चाशनी तैयार कर लेते हैं, या चाशनी को उसकी कनसिसटेन्सी के हिसाब से बनाने के लिये चीनी और पानी का अनुपात कम ज्यादा करके बनाते हैं. चीनी को घुलने तक पकाकर उसकी कनसिसटेन्सी को चैक करके चाशनी तैयार करते हैं. किसी भी तरीके से बनायें बाद में चाशनी को चैक अवश्य करना है.

गुलाब जामुन बनाने के लिये 1 तार की चाशनी तैयार करनी होती है. इसके लिये 1 कप चीनी और आधा कप पानी किसी बर्तन में डालिये और गरम करने के लिये रख दीजिये, पानी में उबाल आने और चीनी पानी में घुलने के बाद चैक कीजिये, चमचे से 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये और उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बने लेकिन तार की लम्बाई अधिक न हो, बहुत कम हो 3-4 मिमि. हो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ला के लिये चाशनी 1 तार की चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.

केन्डी थर्मामीटर से तापमान लेकर भी  चाशनी बनाई जाती है. 1 तार की चाशनी बनाने के लिये 220 -222 डि फा. या 104 - 105 डि सें तक तापमान तक चाशनी को बना कर तैयार कर लीजिये.

एक तार की चाशनी - How to make one string sugar syrup

1 तार की चाशनी एसी मिठाइयों के लिये आवश्यकता होती है, जो चाशनी को एब्जोर्ब करते हैं, जैसे गुलाब जामुन, काला जाम, जलेबी, इमरती, मीठी बूंदी, शाही टोस्ट आदि.

दो तार की चाशनी - Two string sugar syrup

2 तार की चाशनी बनाने के लिये, 1 तार की चाशनी को 3-4 मिनिट और उबलने दीजिये, और 1-2 बूंद प्याली में गिरा कर, थोड़ा ठंडा होने के बाद, उंगली से चिपका लीजिये, उंगली और उंगूठे बीच चिपका कर देखिये कि 2 तार निकल रहे हैं और तार पहले से लम्बा हो रहा है.
केन्डी थर्मामीटर तापमान 235 - 240 डि फा./ 112- 115 डि. से. होना चाहिये. 2 तार वाली चाशनी का यूज , गुझिया, मठरी और शकर पारे के ऊपर चढ़ाने के लिये होता है.

तीन तार की चाशनी - Three string sugar syrup

3 तार की चाशनी बनाने के लिये, 2 तार वाली चाशनी को और 2 -3 मिनिट तक उबलने दीजिये. प्याली में 1 ड्रोप चाशनी डालिये, थोड़ा ठंडा होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, अब चाशनी से 3 तार निकलने लगेंगे और तार की लम्बाई भी अधिक होगी, और आप चिपकाते समय महसूस करेंगे कि चाशनी की गोली बनने लगेगी और वह तुरन्त जमने लगेगी.
3 तार की चाशनी बनाने के लिये केन्डी थर्मामीटर तापमान ,250 - 265 डि. फा./ 125- 130 डि. से. होना चाहिये.

तीन तार की चाशनी का प्रयोग बर्फी बनाने के लिये, बूरा बनाने के लिये, बताशे बनाने के लिये, लाई या खील पर चढ़ाने के लिये, इलाइची दाने बनाने के लिये आदि के लिये किया जाता है.
थोड़ी ही प्रेक्टिस के बाद आप चाशनी में अन्तर करना अवश्य सीख लेंगे.
 
सुझाव:

  • चाशनी पतली लग रही हो तो उसे थोड़ा और उबालिये गाढ़ी हो जायेगी.
  • चाशनी गाढ़ी हो गई है तो थोड़ा सा पानी मिला कर गरम कर दीजिये पतली हो जायेगी
    चाशनी में मिठाई के अनुसार अच्छी महक के लिये इलाइची पाउडर या केसर या गुलाब जल डाला जा सकता है.
  • चीनी में गन्दगी हैं तब  चाशनी बनाते समय, 2-3 टेबल स्पून दूध डाल दीजिये, चाशनी की गन्दगी झाग के रूप में चाशनी के ऊपर आ जायेगी, उसे कलछी से निकाल कर हटा दीजिये, एक दम क्लीयर चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.

How to make Chashni for Indian Sweets

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (4533 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (49)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

डॉ नीरज
नमस्ते निशा जी,
अगर गाढ़ी चासनी को पतला करने के लिए उसमे पानी मिलाएंगे तो शायद फफूंद आने का डर रहेगा।क्या करना चाहिये कि वो पतली भी हो जाय और फफूंद भी न आये।
कृपया बताइएगा।
धन्यवाद
NishaMadhulika
डॉ नीरज जी, पानी को गरम करके डालें तो ऎसा नहीं होगा.
डॉ नीरज
नमस्कार निशा जी,
किस शक्कर की चाशनी बनानी चाहिये।एक थोड़ी मोटी पीलापन लिए होती है दूसरी बिल्कुल सफेद बारीक दाने की।कृपया बताइएगा।
NishaMadhulika
डॉ नीरज जी, सफेद चीनी का उपयोग कीजिए. .
Achna
God ke laddu ki chashni kaise bnegi
निशा: अचना जी, लड्डू के लिये चाशनी जमने वाली कनसिसटेन्सी की बनानी है, जैसी कि हम तगार बनाने के लिये बनाते हैं.
Mamta Sahay
Ma'am,
I have made the chasni very thicker and i want to soften it....Plzz tell me the way to soften it.I am making amla ka murabba and meanwhile the chasni became very thick...So plzz tell me the way through which i can make it softer..
plzz
निशा: ममता जी, इसमें थोड़ा सा बोयल पानी मिलाकर इसे सोफ्ट बना सकते हैं.
Mahima
Hello nishaji Aadha kilomawa k gulab jamun BANAne k liye kitni cheeni Leni padegi .please tell
निशा: महिमा जी, आधा कि. मावा से गुलाब जामुन बनाने के लिये 1 कि.ग्रा. चीनी से चाशनी तैयार करनी होती है.
RASHMI DUBEY
Nisha ji,
Kya ye possible he ki do ya tin tar ki chasni bhi ban jaye aur wo jyada mithi bhi na ho?
निशा: रश्मी जी, हर चाशनी मीठी होती है.
Yogita
Hello ji Mujhe ye janna tha k chashni kitne din tk khrab nhi hoti ???

निशा: योगिता जी, चाशनी को जल्दी ही यूज कर लेना चाहिए, ज्यादा गाढ़ी चाशनी कुछ दिन रखी जा सकती हैं.
Meeting suresh shukla
Mem shaker k chassis agr ek mahine purani ho gai ho or dher sari bachi ho to is chasni ka use dubara kar sakte h kya?
निशा: सुरेश जी, अगर चाशनी खराब नहीं हुई हो तब इसे यूज किया जा सकता है, गाढ़ी चाशनी जल्दी ही खराब नहीं होती.
mamta
Rasgule ki chashni me less. Q. Sari

निशा: ममता जी, मुझे खेद है कि मैं आपका प्रश्न नही समझ पा रही.
lovely rani
mam mere gulab jamun ki chaasni patli ho gyi h aur maine chasni m gulab jamun daal bhi diya h...koi upay h kya thik karne ka plz...i m too much worried

निशा: लवली जी, अगर चाशनी पतली लग रही है, तो गुलाब जामुन निकालकर चाशनी को थोड़ी देर और उबाल लीजिए, चाशनी गाढ़ी हो जाएगी.
deepak navghade
सोनपापडी बनाने के लिये शुगर साय्रप के बरे मे जानकारी भेजे मै बहुत बार बनाने का प्रयास कर राहा हु लेकीन बन हि नही रहा कृपया मदत किजीये मुझे बिजनेस चालू करनेका है मै आपके मैल कि राह देख रहा हु धन्यवाद .
rajni kakkar
all recipies is very tasty and yummy

निशा: रजनी जी, धन्यवाद.
shekh shakeel
Batashe aur chironji daane mein samagree batayen business ke liye
Manu
Nisha ji maine peanut and coconit ki barfi banai. Usme chasni thodi patli rah gai jo ki mujhe material me mix karne ke baad pata chala.. ab barfi jam nahi rahi. Paani chor rahi hai. Main kya karun?
निशा: मनू जी, बर्फी को कढ़ाई में डालें और धींमी आग पर 4-5 मिनिट पका लें, जरा सा मिश्रण चम्मच में लें ठंडा करके हाथ में ले कर देंखें कि यह जमने वाली कनसिसटेन्सी का हो गया है, और अगर है तो किसी भी थाली या प्लेट में घी लगाकर जमा दीजिये, बहुत अच्छी बर्फी जमकर तैयार होगी.
sanju verma
Hello nisha ji
m chashni gulab jamun k liye bna rhi thi,
jo paket m gulab jamun bnane k liye lai this usi pe chashni bnane ki recipe likhi thi.
or mne bhut der tk paka kr hi ek tar wali chashni bnai thi, but muje ye smjh nhi aaya ki wo gadi kaise ho gai.
निशा: संजू जी, चाशनी को अधिक देर तक पकाने के कारण वह गाढ़ी हो सकती है.
sanju verma
Nisha ji mne 800gm chini or 800gm pani hi liya tha
निशा: संजू जी आप किस के लिये शुगर सीरप बना रही हैं, पानी की मात्रा अधिक है लेकिन देर तक पकाकर शुगर सीरप बना सकते हैं.
sanju verma
Hello nisha ji
mne gulab jamun ki chashni bnai thi, 1 tar wali but jab mne gulab jamu dale to chashni bhut jayada gadi ho gai,plz tell me ki chasni kitne time me bn jati h gulab jamun k liye and wo gadi kyo ho gai
or agr ho gai to m use fir se patli chashni kaise bnau jbki mere gulab jamun chashni k andr hi h.

निशा: संजू जी, उसमें थोडा़ सा पानी डालकर उसे पतला कर सकते हैं.
nishi rani dua
Yadi citric acid dalne ke baad bhi chashni jam jaye ( sharbat )ke liye toh kya karna chaiye?? Plss tell soon as possible
निशा: निशी जी, जमी हुई चाशनी में थोड़ा पानी मिलाकर रख दीजिये.
shweta singh
Gulab jamun ki chasni kitne dino tk kharab nhi hoti .
Kitne dino tk chasni ko use kr sakte h
rajib
Hi Nisha ji...mera ak sabal sugar palm candy kaya esi 3tar ky Pak me jam jayegi..
rajib
Hi Nisha ji 3tar bale syrup se safed mishri hote hai kya..please hamko bataiy
निशा: राजीव जी, 3 तार वाली सीरप जमने वाला सीरप होता है, जो जमकर सफेद हो जाता है.
guruvachan singh
Sacream se chasni banayi ja sakti h kya pls tell me.
darshana
Maine urad k laddu banaye jisme chashni kacchi rahne ki vajah se laddu dhile bane h .kya use thik kiya ka sakta hai?? pl. reply
निशा: दर्शना जी, लड्डू को कढ़ाई में डालकर धीमी आग पर लगातार चलाते हुये 5-10 मिनिट भून लीलिये और बाद में हल्का ठंडा होने पर लड्डू बांध लीजिये या थाली में डालकर बर्फी जमा दीजिये.
SUMIT RAWAT
NISHA JI CHASNI PATLI HONE PAR KYA KARE

निशा: सुमित जी, चाशनी को थोडा़ ओर पकाएं इससे वो गाढी़ हो जाएगी.
sumit rawat
Please type your comment thanks
nayni saxena
Above all suggestions are very good and very easy to understand...thankuu

निशा: धन्यवाद.
reena

i really enjoy the recipee. i will make gulab jamun definately

pushkar

nisha g chasni tndi hone pr jame nhi usk liye kya kiya jaye.....????

[email protected]

mam agr chashni banane k bad thandi ho kr jam jaaye to kya krna chaahiye
hina
2ltr chashni bnane k liye kitni chini aur kitna paani lena hai