ग्वार फली की सब्जी - Guwaar Phali Fry - Cluster Beans Fry - Gawar Phali Fry

ग्वार की फली (Cluster Beans Fry) की सब्जी उत्तर भारत में बनाई जाती है, यह बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है. आज हम ग्वार की फली की सब्जी ही बनायेगें.
Read - Guwaar Phali Fry - Cluster Beans Fry - Gawar Phali Fry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gwar phali subzi
- ग्वार की फली - 300 ग्राम
- तेल-1 टेबल स्पून
- हींग -1 पिंच
- जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-- 2 पिंच
- हरी मिर्च -2 ( बारीक कटी हुई)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Gvar phali subzi
ग्वार की फलियों को अच्छी तरह धो लीजिए. इन फलियों के दोनों तरफ से डंठल तोड़िए और फली को तोड़ते हुए किनारों पर से धागे निकाल दीजिए. सारी फली के इसी प्रकार टुकड़े कर लीजिए.

कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिए. जीरा हल्का ब्राउन होने के बाद, इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालिए, मसाले को चमचे से मिलायें. इसके बाद कटी हुई ग्वार की फली, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर फलियों को चमचे से लगातर चलाते हुए 2-3 मिनिट तक भून लीजिए. सब्जी में एक टेबल स्पून पानी डालकर मिला दीजिए. सब्जी को ढककर 5 से 6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकने दीजिए.
सब्जी का ढक्कन खोलिए. सब्जी चमचे से चलाइए, फलियां अभी नरम नही हुई है, सब्जी को फिर से ढककर 3 से 4 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए. 4 मिनिट बाद, सब्जी चैक कीजिए. फलियां नरम हैं. सब्जी में गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर चमचे से मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए.
सब्जी तैयार है, इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. सब्जी (Cluster Beans Fry) को प्याले में निकाल लीजिए और इसे चपाती या परांठे के साथ खाएं.
4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सब्जी में गरम मसाला सबसे अंत में डाला जाता है ताकि इनकी खुशबू अधिक समय तक बनी रहे.
Gawar ki sabzi recipe - Cluster beans recipe - Guar ki Bhaaji Recipe
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
jab kabhi main hostleroom me akela hota hu
toh main sirf apki reciepes ko padkar or video dekhkar hi khana banata hu
thanksss....
aap kairi ki chatny recipe k bare me bata sakti he
plssss....
निशा: लोकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद. कच्चे आम की चटनी की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध , हरे धनिये की चटनी में खटाई के रूप में नीबू या कैरी की खटाई जो भी आप पसन्द करें वह डाल कर चटनी बना सकते हैं.
निशा: नेहा, ग्वार की फली की सब्जी इसी तरह से बना लीजिये, उसमें अमचूर पाउडर और लालमिर्च मत डालिये, सब्जी पकने के बाद में अचार का मसाला डालकर मिला लीजिये, सब्जी अच्छी लगेगी.
निशा: रुपल, कुन्दरू को काट कर, आलू के साथ बिलकुल बैगन आलू की तरह से बना लीजिये, सब्जी अच्छी बनती है.
निशा: निशा, जी हां अवश्य डाला जा सकता है.
निशा: कच्चे में तो मोटी साइड से ही हट पाता है. आप उबाल कर भी हटा सकतीं हैं
निशा: अल्का मैं कोशिश करूंगी
निशा: रेखा, मेरी इच्छा है कि इस वेबसाईट में आप सबके द्वारा लिखी गई रेसीपी और फोटो भी डाले जाने की व्यवस्था हो. किन्ही कारणवश यह मामला अभी टल रहा है, शायद जल्दी ही यह हो पाये तो हम सभी आपस में अपनी रेसीपी शेयर कर सकेंगे.