ग्वार फली की सब्जी - Guwaar Phali Fry - Cluster Beans Fry - Gawar Phali Fry

ग्वार की फली (Cluster Beans Fry) की सब्जी उत्तर भारत में बनाई जाती है, यह बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है. आज हम ग्वार की फली की सब्जी ही बनायेगें.
Read - Guwaar Phali Fry - Cluster Beans Fry - Gawar Phali Fry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gwar phali subzi
- ग्वार की फली - 300 ग्राम
- तेल-1 टेबल स्पून
- हींग -1 पिंच
- जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-- 2 पिंच
- हरी मिर्च -2 ( बारीक कटी हुई)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Gvar phali subzi
ग्वार की फलियों को अच्छी तरह धो लीजिए. इन फलियों के दोनों तरफ से डंठल तोड़िए और फली को तोड़ते हुए किनारों पर से धागे निकाल दीजिए. सारी फली के इसी प्रकार टुकड़े कर लीजिए.

कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिए. जीरा हल्का ब्राउन होने के बाद, इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालिए, मसाले को चमचे से मिलायें. इसके बाद कटी हुई ग्वार की फली, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर फलियों को चमचे से लगातर चलाते हुए 2-3 मिनिट तक भून लीजिए. सब्जी में एक टेबल स्पून पानी डालकर मिला दीजिए. सब्जी को ढककर 5 से 6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकने दीजिए.
सब्जी का ढक्कन खोलिए. सब्जी चमचे से चलाइए, फलियां अभी नरम नही हुई है, सब्जी को फिर से ढककर 3 से 4 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए. 4 मिनिट बाद, सब्जी चैक कीजिए. फलियां नरम हैं. सब्जी में गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर चमचे से मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए.
सब्जी तैयार है, इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. सब्जी (Cluster Beans Fry) को प्याले में निकाल लीजिए और इसे चपाती या परांठे के साथ खाएं.
4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सब्जी में गरम मसाला सबसे अंत में डाला जाता है ताकि इनकी खुशबू अधिक समय तक बनी रहे.
Gawar ki sabzi recipe - Cluster beans recipe - Guar ki Bhaaji Recipe
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राहुल जी, कोई भी फली के लिये फैमिनिन जैन्डर यूज किया जाता है.
निशा: रवि जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, धन्यवाद. मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई.
निशा: निर्मला जी, इसलिए काटते हैं ताकि इसका सख्त भाग और रेशे निकल जाएं.
निशा: सागर जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: ममता जी, फली को जल्द और अच्छे से पकाने के लिए ही पानी का उपयोग किया गया है इससे इसके स्वाद में कोई फर्क नहीं पड़्ता और अगर आप चाहें तो बिना पानी के भी इसे बना सकती हैं.
निशा: काव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इमरान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plzzz fali dhokli bataye Maine ye recipe dheki this PR me aapki cooking ki fan hu es Liye aap bataye plzzz
निशा: मंजू जी, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: युक्ता जी, धन्यवाद.
Gawar ki Phali I cooked it 3 times.every body liked it.thsnks for this recipe
निशा: बीना जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद. मुझे खुशी है कि आपको यह रैसिपी इतनी पसंद आई.
to kya esme pani milane se taste km ho jayega
निशा: अभिलाशा जी, ये सब्जी सूखी ही बनाई जाती है, बहुत अच्छी लगती है, लेकिन आप इसमें थोड़ा पानी डाल सकती हैं, अच्छी लगेगी.
निशा: नौशाद जी, ग्वार फली को सूखा ही बनाया जाता है, लेकिन अगर आप चाहते हैं तो इन्हैं उबाल कर, इनके धागे अच्छी तरह निकाल कर और ग्रेवी तैयार करके ग्रेवी में डालकर ग्रेवी वाली फली की सब्जी बनाई जा सकती है.
Plzzz aap muje fali dhokli ki recipes batiye na plzzz
निशा: मंजू जी, मैं ये बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: विशाल जी, बना सकते हैं.
Ek que or hai mam amchur powder ki jgha hum lemon bhi daal sakte hai kya
निशा: सीमा जी हां नीबू का रस भी डाला जा सकता है, आप चाहें तो अमचूर डाले बिना भी रैसिपी बना सकती हैं.
निशा: सौम्या जी, आप डाल सकती हैं.
निशा: सलोनी जी, ग्वार की फली को उबाल कर भी बनाया जाता है और इस तरह भी बनाया जाता है, फली में थोड़ा पानी डाल कर इसे धीमी आग पर पकायें, ये नहीं जलेंगी.
निशा: विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to make papad. How I can make it. Please give all ingredients</a> and way of making it.
Very good recipes nisha ! Keep it up!
These are very helpful.
निशा: अब्दुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your recipes help me alot
it very cheap veg as compaired to other vegetable and good for health.
निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.