सिघाड़े का अचार - Singhara Achar recipe

सिंघाडे हम उबालकर, भून कर या कच्चे ही खाते हैं. सिंघाडे का अचार भी बहुत स्वादिष्ट बनता है. प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी व सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स से भरपूर सिंघाडे को आयुर्वेद में बहुत सराहा गया है,. बाजार में आजकल सिंघाडे मिल भी रहे हैं. इस सप्ताह सिंघाडे का अचार बनाकर देखिये, आपको बहुत पसंद आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Inggredients for Singhara Achar recipe
- कच्चे सिघाड़े - 500 ग्राम
- सरसों का तेल - आधा कप
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- नमक - 2 छोटी चम्मच
- सोंफ - 2 टेबल स्पून
- सरसों का पाउडर - 2 टेबल स्पून
- काली मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि How to make Singhara Achar
कच्चे अच्छे सिघाड़े ले लीजिये, अगर कोई खराब फल हो तो हटा दीजिये. सिघाड़े को अच्छी तरह घो कर साफ कर लीजिये, और धुले सिघाड़े किस छलनी बास्केट में रखिये ताकि उसका पानी निकल कर जल्दी सूख जाय, अगर धूप हैं तो धूप में 4-5 घंटे रख कर सुखा लीजिये, धूप नहीं हो तो इन्हैं छाया यानि कि रूम के अन्दर ही अच्छी तरह सूखने दीजिये. सिघाड़े अचार के लिये तैयार हो गये हैं.
सिघाड़े को उठाइये और दोंनो ओर से कांटे काटकर हटा दीजिये और बीच से ऊपर की ओर आधा करते हुए पूरी लम्बाई में सिघाड़े को इस तरह काटिये कि सिघाड़ा नीचे की ओर जुड़ा रहे , सारे सिघाड़े काट कर तैयार कर लीजिये.

तेल को कढ़ाई में डालकर गरम करने रख दीजिये. तेल को अच्छा गरम होने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. किसी प्लेट में सारे मसाले डालकर मिक्स कर लीजिये, गरम तेल से 2 टेबल स्पून तेल मसाले में डालकर, मिलाकर, मसाले को गीला कर लीजिये. सिघाड़े में भरने के लिये मसाला तैयार है.
एक सिघाड़ा हाथ में उठाइये और कटे हुये स्थान से उसे खोलिये, ध्यान रहे सिघाड़ा नीचे की ओर से जुड़ा रहे, खोली जगह पर चम्मच से मसाला डालकर अच्छी तरह दबाकर भर दीजिये और दूसरे साफ सूखे प्याले में रख दीजिये, सारे सिघाड़े इसी तरह से भर कर प्याले में रख लीजिये, अगर थोड़ा मसाला बच जाये तो उसे भी भरे सिघाड़े के ऊपर डाल दीजिये. अचार को ढककर रख दीजिये, रोजाना अचार को सूखे चम्मच से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये, 3 दिन में अचार खाने के लिये तैयार हो जायेगा, जब तक सिघाड़े के अन्दर सारे मसाले जब्ज हो जायेंगे, सिघाड़े खट्टे हो जायेंगे और सिघाड़े का छिलका भी थोड़ा नरम हो जायेगा, अब अचार में बचा हुआ तेल डालकर मिला दीजिये.
बहुत ही अच्छा सिघाड़े का अचार बनकर तैयार है. सिघाड़े के अचार को 15-20 दिन तक खाया जा सकता है, और लम्बे समय तक अचार चलाने के लिये अचार में सिरका या प्रिजरवेटिव या इतना सरसों का तेल गरम करके ठंडा होने पर डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे, अचार बहुत समय तक चलते हैं.
सुझाव:
- अचार के लिये फल अच्छे चुने.
- अचार बनाते समय सफाई का अधिक ध्यान रखें, जो भी बर्तन अचार के लिये यूज करें सूखे और साफ हों किसी भी तरह की नमी या गन्दगी अचार में न जाने दें.
- अचार को जिस कन्टेनर में भर कर रख रहें हैं उसे उबलते पानी से धोकर धूप में सुखा लीजिये.
- अचार जब भी खाने के लिये निकालें सूखे और साफ चम्मच से ही निकालें.
- अचार के कन्टेनर को कभी कभी धूप में रखने से अचार की सैल्फ लाइफ बढ़ जाती है.
Singhara Achar recipe Video
कमेंट (13)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कुलविन्दर जी, छिलका उतारने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: सुमन जी, सिंघाडे़ मुलायम हो जाते हैं.
Nisha Aunty maine singhare ka achar banaya aur vo bihot hi tasty bana . Thanks to u but i did 1 blunder that maine mustard oil bina garm kiye daal diya aur ab aalam ye hai ki tel alag tairta hai aur masale alag hai , vise mere achAR KE TASTE MEIN KOI KAMI NAHI HAI .Typically achar ki tarah oil aur masale ek nahi hue ( mix nahi hue ) as i didnt heat the oil . Anyways nw can i do anything so that oil and maslae will get mix well like a pickle ???? Or nw nothing can be done to make it fine ???? Plz reply ....
निशा: तनु मैं कोशिश करुंगी.
निशा: कनिका जी, खट्टा पन सरसों और मसालो से मिलकर बन जाता है, आपका सवाल अच्छा है, आप खट्टे के लिये अमचूर तो डाल सकती हैं, लेकिन अगर आप मसाले में 2-3 टेवल स्पून सिरका डालेंगी तो अचार तुरन्त खट्टा होने के साथ खराब भी जल्दी नहीं होगा.
निशा: राजेश जी सिघाड़े का अचार कच्चे सिघाड़े से ही बनाया जाता है.
निशा: गौरी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और शुभकामनायें.
We generally eat Singhara after boiling it, roasting it or even have it raw. The pickle of Singhara is also very tasty. Singhara is rich in minerals like proteins, carbohydrates, vitamin B and vitamin C, iron, calcium, magnesium and phosphorous. Singhara has been widely appreciated in Ayurvedic. Nowadays singhara are easily available in the market. Try making singhara pickle this week, you will really like it.
Ingredients for Singhara Achar
Raw Singhara - 500 gram
Mustard oil (Sarson) - ½ cup
Asafetida (Hing) - less than ¼ tsp
Salt (namak) - 2 tsp
Aniseed (saunf) - 2 tbsp
Mustard powder (Sarson) - 2 tbsp
Kali Mirch Powder - ½ tsp
Red chilly powder (lal mirch) - 1 tsp
Turmeric powder (haldi) - 1 tsp
How to make Singhara Achar
Take good raw singhara, remove if there is any damaged fruit. Wash the singhara properly and make it clean and keep the washed singhara in a sieve so that all the water gets filtered and the singhara gets dry, if there is sunlight then you can dry it by putting under the sun for 4-5 hours,but if there is no sunlight then let them dry inside the house only. Singhara are now ready for making the pickle.
Remove the thorns from both sides of the singhara and from the centre cut the singhara lengthwise in such a way that it remains joined from below, cut all the singhara and prepare them.
Put oil in a pan and let it heat. Once the oil has become too hot then turn off the gas. Put all the spices in a plate and mix everything well, take 2 tbsp hot oil from the pan and add it to the spices and make it a little wet, mix thoroughly. Our masala to be filled in the singhara is now ready.
Pick up a singhara in your hand and open it from the portion that is cut, make sure the singhara are joined from below, fill in the masala on the open side and press it tightly and place it in a fresh clean bowl, fill all the singhara in the same way, if a little bit of seasoning is left then put it on top of the filled singhara. Cover the pickle and keep it aside, mix the pickle and move it up and down on a regular basis with a dry spoon, the pickle will be ready to eat in 3 days, by the time all the spices get mixed thoroughly, singhare will become sour and the cover of the singhara will also become soft, now put the remaining oil in the pickle and mix it well.
In order to store the pickle for a long duration add vinegar or other preservatives to it or add hot mustard oil when the masala gets cool such that the masala gets dipped in it, pickles can be used for a long time.
Suggestions
Select good fruits for the pickle.
While making the pickle make sure about the cleanliness, make sure the utensils that you use for the pickle should be clean and dry, make sure no humidity or dirt gets into the pickle.
The container in which you are storing the pickle make sure you clean it with boiling water and let it dry.
Whenever you eat the pickle use a clean and dry spoon.
The self life of the pickle increases if you keep the container of pickle in the sunlight.