एलो झेलो - Elo Jhelo Recipe

एलो झेलो बंगाल की परम्परागत रैसिपी है, इसे नवरात्रि, विजयादशमी और दिपावली के त्योहार पर बनाया जाता है,. यह बहुत ही स्वादिष्ट तो होती है इसकी शेल्फ लाइफ भी बहुत अधिक है.
Read - Elo Jhelo Recipe In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Elo Jhelo
आटा लगाने के लिये
- मैदा - 2 कप
- घी - 3 टेबल स्पून
- नमक - 1 पिंच
- दूध - आधा कप
- तेल - तलने के लिये
चाशनी के लिये
- चीनी - 2 कप
- छोटी इलाइची - 4-5
विधि:How to make Elo Jhelo
मैदा को किसी बड़े प्याले में ले लीजिये, नमक और घी डालकर मैदा में अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा दूध डालकर पूरी जैसा सख्त आटा लगा लीजिये. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
20 मिनिट बाद आटे को थोड़ा मसल कर चिकना कीजिये और आटे से छोटी छोटी लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये, इतने आटे से 21 - 22 लोइयां तोड़ लीजिये और गोल बना कर दबा कर पेड़े जैसा बना लीजिये.
लोइयों को ढककर रख लीजिये, 1 लोई उठाइये चकले पर रखिये और 3.5 - 4 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिये, किनारों से आधा सेमी. छोड़ते हुये, 3/4 सेमी, मोटे स्टेप्स काट लीजिये. अब स्टेप्स को फोल्ड करते हुये किनारे बांध लीजिये और चपटा कर दीजिये(तरीका वीडियो में देखा जा सकता है). एलो झेलो को बेल कर, बनाकर थाली में लगा लीजिये. सारे एलो झेलो को बेल कर बनाकर तैयार कर लीजिये.

एलो झेलो को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल में एलो झेलो जितने कढ़ाई में आ जाय उतने डाल दीजिये, 4-5 एलो झेलो कढ़ाई में डाल दीजिये, और एलो झेलो को मीडियम और धीमी आग पर पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे एलो झेलो इसी तरह तल कर निकाल कर लीजिये.
एलो झेलो के ऊपर चाशनी चढ़ा लीजिये
एलो झेलो के ऊपर चाशनी चढ़ाने के लिये 2 तार की चाशनी चाहिये. चाशनी के लिये किसी बर्तन में चीनी और एक कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजिये, चीनी को पूरी तरह घुलने तक पका लीजिये, 2-3 मिनिट और पकाकर चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी की 1-2 बूंदे किसी प्याली में गिराइये और ठंडी होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी से 2 तार निकल रहे हैं तो चाशनी बन कर तैयार है, और अभी तार नहीं बन रहे हैं , तो चाशनी को थोड़ा और पका कर फिर से चैक करके 2 तार की कनसिसटेन्सी की

चाशनी बना लीजिये.
चाशनी बनने के बाद उसे थोड़ा ठंडा होने दीजिये, लगभग 10-15 मिनिट तक चाशनी को ठंडा होने दीजिये. एक एलो झेलो उठाइये, चाशनी में अच्छी तरह से डुबाकर निकाल लीजिये, और किसी प्लेट में रखते जाइये. एक एक करके सारे एलो झेलो चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट एलो झेलो बनकर तैयार है. एलो झेलो को पूरी तरह सूखने के बाद कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
- एलो झेलो का आटा गूथते समय, घी की जगह रिफाइन्ड तेल भी डाला जा सकता है. एलो झेलो को तेल की जगह घी में तला जा सकता है.
- एलो झेलो का आटा गूथते समय आप चाहें तो 1/4 छोटी चम्मच कलोंजी डाल सकते हैं.
- अगर आप अधिक मीठे एलो झेलो खाना चाहते हैं तब चाशनी को 2 तार वाली कनसिसटेन्सी से थोड़ा सा और गाढ़ा कीजिये, या एलो झेलो को एक बार चाशनी से निकालने पर उन्हैं ठंडा होने के बाद दूसरी बार यानी कि फिर से चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिये.
Elo Jhelo Recipe Video in Hindi
कमेंट (58)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ऋतिक जी, एलो झेलो को पूरी तरह सूखने के बाद कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2 महिने तक खाते रहिये.
Nisha ji
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: असरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i made methi matar malai and muhhlai parathe its awsome everyone liked it... thnks a lot... for making cooking so easy otherwise it is challenge for me...
निशा: aunumeha ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
How are you.....hope fine. mam I hav tried Elo jhelo that comes very crispy and tasty
Thank you very much mam.
Sadhana
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks for this recipes
i will try it
निशा: साइमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aur apki sabhi recpies bahut achi hoti hai...
निशा: मालविका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी हां उसी तरह का सख्त आटा होता है.
Thanks for recepies but could u please upload the recepies for Diabeties & blood pressure patients. I. Will be thankful of u.
निशा: मनीषा जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सुमित जी हां एसा कर सकते हैं.
Do we dip the elo jhelos in the syrup when they are hot. Or do we have to cool them before we dip.
Please reply.
Thanks
निशा: रुनाल जी, उन्हैं ठंडा होने के बाद डिप कीजिये.
निशा: भारती, आपने चाशनी को पानी डालकर सही कर लिया और एलो झेलो अच्छे बनाये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया, उरद दाल कचौरी यानि कि खस्ता कचौरी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर खस्ता कचौरी लिखकर देखी जा सकती है, कचौरी के साथ जो सब्जी यूज की जाती है वह आलू मसाला नाम से वेबसाइट पर उपलब्ध है. प्रिया आपने मुझे बहुत अच्छा कमेन्ट दिया है बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki sari recipes k liye lots of thanks.
Please kuch healthy recipes kids k liye bhi bata do nisha ji so that we can made health and yummy dishes for them also.
निशा: मोनिका जी बच्चों के लिये बहुत सारी हैल्दी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को खोज सकते हैं.
aur jo paneer butter masala me cream use hoti hai wo market me kis naam se mil jati hai
ye mozerilla cheese paneer ko hi bolte hai kya
plz reply urgently
निशा: मीत, मोजेरीला चीज अलग तरह का चीज है, जो गरम होने के बाद मेल्ट हो जाता है, किराना स्टोर पर मिल जाता है. क्रीम अमूल की फ्रेस क्रीम पैक में मिल जाती है,इसे किराना स्टोर से ले सकते हैं. डेयरी पर खुली क्रीम मिलती है, क्रीम बोलकर डेयरी से खरीद सकती हैं.