मखाना काजू करी - Makhana Kaju curry recipe

मखाना काजू करी रिच ग्रेवी के साथ बनी हुई बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, मखाना काजू करी को किसी भी पार्टी के लिये बनाया जा सकता है या जब भी आपका कुछ बहुत अच्छा खाने का मन हो तब आप ये सब्जी बनाकर खा सकते हैं.
Read - Makhana Kaju Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makhana Kaju curry
- मखाने - 1 कप
- काजू - 25
- तेल - आधा कप जिसमें हम काजू और मखाने तलेंगे.
- ग्रेवी के लिये:
- टमाटर - 4 (250 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- काजू - 25 काजू ,एक घंटे पानी में भिगोये हुये
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- तेल - 2 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - छोटी चम्मच
विधि - How to make Phool Makhana Curry
टमाटर को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी मिर्च डंठल हटा कर धो लीजिये. टमाटर हरी मिर्च को मिक्सर जार में डाल लीजिये, भीगे हुये काजू भी इनके साथ में ही डाल दीजिये और सारी चीजों को बारीक पीस लीजिये.

ग्रेवी के लिये मसाला भून लीजिये, पैन गरम कीजिये और पैन में तेल डाल दीजिये, तेल गरम होने पर जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने पर हींग डाल दीजिये, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी और धनियां पाउडर डाल कर मसाले को थोड़ा सा भून लीजिये. अब पिसा हुआ मसाला डाल दीजिये, लालमिर्च पाउडर भी डाल दीजिये और मसाले को मीडियम आग पर तब तक भूनिये जब तक कि उसके ऊपर तेल न तैरने लगे.
जब तक मसाला भुनता है तब तक दूसरे गैस पर काजू और मखाने तल कर तैयार कर लीजिये. दूसरी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल में काजू डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. अब थोड़े थोड़े मखाने डालकर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, सारे मखाने तल कर तैयार कर लीजिये.
मसाले को बीच बीच में चलाते हुये भून कर तैयार कर लीजिये, मसाले से तेल अलग होने लगा है, मसाला भुन गया है. भुने मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिये, नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में उबाल आने के बाद, भुने मखाने और काजू डालकर मिला दीजिये, सब्जी को ढककर 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये, ताकि काजू और मखाने के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें.
मखाना काजू करी सब्जी तैयार, बहुत अच्छी सब्जी बनी है, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से हरे धनियां या क्रीम डालकर सब्जी की गार्निस कर दीजिये. मखाना काजू करी को चपाती, परांठे, पूरी या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनिट
कमेंट (87)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanks for adding this recipe.
I have lots of makhane at home but never knew what to do with it. My Mother in law brought these for me and were staying in my kitchen for 2.5 years now. How do I know that makhane are still ok and can be used for this recipe
best regards
निशा: इतने दिन तक मखाने अच्छे रह पाना मुमकिन नहीं है, देखने में अच्छे लग रहे हैं तो खाकर देखिये कि कढ़वे न हो गये हो, अच्छे हैं तो यूज कीजिये.
Very nice recipe & delicious too.
Thanks
निशा: नेहा, मैं कोशिश करती हूँ.
i woulk like to know quatity of ingridients should i take for 16 number of people.
निशा निधि, ये रैसिपी हमने 4 -5 सदस्यों के लिये बनाई है, 16 लोंगों के लिये 4 गुने सामना ले सकती हैं.
निशा: रितु, मैं कोशिश करूंगी.
thanks mam.
निशा: Sangya, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भीगे हुये काजू पीसना है और बिना भीगे हुये काजू तल कर तरी बनानी है.
निशा: शुचि, जी हां मैं छैना मुर्की बनाने की कोशिश करूंगी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रष्ठी, ढोकला भाप में बनाया जाता है, ढोकला को कुकर में या किसी भी बर्तन में बना सकते हैं, वेबसाइट पर बेसन का ढोकला, सूजी का ढोकला बनाने की रैसिपी दी हुई है, उन्हैं हमने माइक्रोवेव में नहीं पकाया है, सर्च बटन पर ढोकला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: अनुपमा, ग्रेवी में टमाटर कम कर सकते हैं और टमाटर सलाद वाले लिये जा सकते हैं वह हल्के मीठे होते हैं उनकी ग्रेवी बहुत अच्छी लगती है.
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.
Many many thanks for such wonderful recipes. I am a vegetarian and would like to consume less onion and garlic. So, I like your website very much. Thank you.
निशा: शिल्पा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, और बेबी को बहुत बहुत प्यार.
निशा: शिखा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा, आप सच कह रही हैं, हमारे घर में कोई भी रेस्टोरेन्ट जाना नहीं चाहता, और मुझे मेरी वेबसाइट और यू ट्यूब पर ही काम करना अच्छा लगता है, धन्यवाद.
निशा: अनिशा, मखाना (lotus seeds) होते हैं.
aapki yeh recipe (kaju makhana curry) dekhne me bahut achi lag rahi aur umeed hai ki khane me aur bhi achi hogi par yeh kuch zyada hi heavy ho gay hai, isme total 25 kaju dalne jisme se aadhe tamataur ke saath peesne hai aur aadhe tel me talne hai ya phir tel me talne ke liye alag se kaju dalne. sabji ko light banane ke liye kya hum tel me kaju aur makhane dalne ke bajae sirf makhane dala ja sakta hai kya
निशा: अनुराधा, आप सिर्फ मखाने भी ग्रेवी के साथ बना सकती है, ये सब्जी हैवी तो होती ही हैं, लेकिन कभी हम स्वाद के लिये या स्पेशल ओकेसन पर बनाते हैं तो सबको बहुत अच्छा लगता है. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नम्रता, काजू इतने मीठे नहीं होते कि सब्जी की ग्रेवी मीठी हो जाय हो सकता है कि टमाटर मीठे हों उसकी वजह से सब्जी मीठी लग सकती है, लेकिन ये मिठास बहुत अच्छी लगती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का, अभी वीडियो चल रहा हैं, हमने चैक कर लिया है, आप इसे देख लीजिये.
निशा: नम्रता, अभी ये वीडियो चल रहा है, प्लीज आप देख लीजिये.
Makhana Kaju Curry is made with rich gravy and is very tasty, people make this curry for parties or whenever you feel like eating something nice you can make this and eat it.
Ingredients fort Makhana Kaju Curry
Fox nuts (makhana) - 1 cup
Cashew nuts - 25 pieces
Oil - ½ cup, in which we will fry fox nuts and cashew nuts.
For the gravy we have taken-
Tomatoes - 4 (250 grams) ,
Green chillies - 2
Cashew nut - 25 pieces (soaked in the water for 1 hr)
We will mix the tomatoes and cashew nuts to make the gravy.
Green coriander - 25 pieces
Oil - 2 tbsp
Ginger paste - 1 tsp
Dried fenugreek leaves - 1tsp
Asafoetida - 1 pinch
Cumin seeds - ½ tsp
Mixed spices - ¼ tsp
Turmeric powder - ¼ tsp
Red chilli powder - ¼ tsp
Coriander powder - 1 tsp
Salt - 1 tsp
How to make Makhana Kaju Curry
Wash and cut the tomatoes into big pieces, remove the stalk of the green chillies. Put the tomatoes and green chillies into the mixer jar and also add the soaked cashew nuts in it and grind everything together finely.
Fry the spices for the gravy, heat the pan and put some oil, when oil heats put cumin seeds in it, when cumin seeds are fried add ginger paste, turmeric powder, dried fenugreek leaves and coriander powder and fry it a little. Now, add the grinded mixture and add red chilly powder, fry the masala in medium flame till oil appears on top of the masala.
Till the masala is fried, we will fry cashew nuts and fox nuts. Take another pan, heat some oil, when the oil is medium hot then add cashew nuts and fox nuts and fry it till its light brown then take it out. Fry little amount of the nuts every time and eventually fry all the nuts till its light brown and keep them ready.
Stir the mixture time to time, when the oil is separating from the spices, then it will be ready. Add 1 cup of water in the fried mixture, then add salt, mixed spices and a little bit of coriander, mix it well. After the gravy starts boiling, add the fried nuts and mix them. Cover it with a lid, and cook it till 3-4 minutes in dim flame, so that the spices gets mixed up with the nuts.
Makhana Kaju Curry is ready. A very tasty sabzi is ready, take it out in a bowl and garnish it with green coriander or fresh cream. You can serve it with chappati, paranthas, pooris or rice.
It serves upto 4-5 members.
Time taken - 30 minutes