मखाना काजू करी - Makhana Kaju curry recipe

मखाना काजू करी रिच ग्रेवी के साथ बनी हुई बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, मखाना काजू करी को किसी भी पार्टी के लिये बनाया जा सकता है या जब भी आपका कुछ बहुत अच्छा खाने का मन हो तब आप ये सब्जी बनाकर खा सकते हैं.
Read - Makhana Kaju Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makhana Kaju curry
- मखाने - 1 कप
- काजू - 25
- तेल - आधा कप जिसमें हम काजू और मखाने तलेंगे.
- ग्रेवी के लिये:
- टमाटर - 4 (250 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- काजू - 25 काजू ,एक घंटे पानी में भिगोये हुये
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- तेल - 2 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - छोटी चम्मच
विधि - How to make Phool Makhana Curry
टमाटर को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी मिर्च डंठल हटा कर धो लीजिये. टमाटर हरी मिर्च को मिक्सर जार में डाल लीजिये, भीगे हुये काजू भी इनके साथ में ही डाल दीजिये और सारी चीजों को बारीक पीस लीजिये.

ग्रेवी के लिये मसाला भून लीजिये, पैन गरम कीजिये और पैन में तेल डाल दीजिये, तेल गरम होने पर जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने पर हींग डाल दीजिये, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी और धनियां पाउडर डाल कर मसाले को थोड़ा सा भून लीजिये. अब पिसा हुआ मसाला डाल दीजिये, लालमिर्च पाउडर भी डाल दीजिये और मसाले को मीडियम आग पर तब तक भूनिये जब तक कि उसके ऊपर तेल न तैरने लगे.
जब तक मसाला भुनता है तब तक दूसरे गैस पर काजू और मखाने तल कर तैयार कर लीजिये. दूसरी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल में काजू डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. अब थोड़े थोड़े मखाने डालकर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, सारे मखाने तल कर तैयार कर लीजिये.
मसाले को बीच बीच में चलाते हुये भून कर तैयार कर लीजिये, मसाले से तेल अलग होने लगा है, मसाला भुन गया है. भुने मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिये, नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में उबाल आने के बाद, भुने मखाने और काजू डालकर मिला दीजिये, सब्जी को ढककर 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये, ताकि काजू और मखाने के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें.
मखाना काजू करी सब्जी तैयार, बहुत अच्छी सब्जी बनी है, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से हरे धनियां या क्रीम डालकर सब्जी की गार्निस कर दीजिये. मखाना काजू करी को चपाती, परांठे, पूरी या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनिट
कमेंट (87)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I just want to ask kaju curry without makhane k bna sakte hai kya....aur kaju total talne aur bheegone k liye kitne Lena h..
Aapki dusri kafi recipes try Ki sab bahut hi h acchi bni h....thankyou
Thanks for sharing these awesome recipes.
निशा: तमन्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Can I use makhanas in sabzi without frying if yes then how ?
निशा: सरिता जी, काजू फ्राई करके ज्यादा स्वादिष्ट हो जाते हैं, आप घी खाने से डर रहें हैं तब 1 छोटी चम्मच घी नानस्टिक कढ़ाई में डालकर, लगातार चलाते हुये मीडियम आग पर 2 मिनिट मखाने के हल्के ब्राअन होने तक भून लीजिये, और सब्जी बना लीजिये.
निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, ढावा में गोभी आलू की सब्जी सूखी मिलती है या मिक्स वेज सूखी सब्जी मिलती है, ये दोंनो रेसिपी मेरे वेबसाइट पर और चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: जयशीला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, मखाने lotusa seeds होते हैं, मखाने ड्राई फ्रूट हैं, इन्हैं खीर, मिठाई, नमकीन और सब्जियों में यूज किया जाता है.
निशा: बलवन्त जी, मखाने को lotus seeds कहते हैं, ये ड्राई फ्रूट है, खीर, मिठाई और नमकीन में यूज किये जाते हैं.
Kal maine ye makhana kaju kari banayi thi. All most achhi bani, makhane chabane par mouth mei oil aaraha tha jo ki taste mei ganda lag raha tha. Aisa kyu hua? Reply ples madam ji.......
निशा: चीनू जी, मखाने में भूनते समय तेल अन्दर चला जाता है, वह चबाते समय निकलता है, मखाने को बहुत ही कम तेल डालकर लगातार चलाकर भूनें इनके अन्दर तेल नहीं भरेगा.
Yeh makhana curry ka vdo kyu nahi chal raha mam?..regards.
निशा: प्रजाकता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. अभी मखाना करी का वीडियो चल रहा है.
My mother is severely allergic to tomato or anything sour(lemon, pomegranate seeds etc.) can this recipe be modified to make without tomatoes
निशा: शिप्रा, ग्रेवी में खट्टा स्वाद देने के लिये अमचूर पाउडर या दही का यूज किया जा सकता है.
निशा: डा. उमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया, प्लीज मिठाई कालम में क्लिक कीजिए और ढेर सारी मिठाइयों की रेसिपी आपके सामने आ जायेंगी उनमें चुनकर जो भी आपको पसन्द हो बना लीजिये और अपने भाई को खिलाइये.
namaskar
kya hum daibities main rosted makhana kha sakte hain?
निशा: पूनम जी हां अवश्य खा सकते हैं.
निशा: नूपर, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जाग्रिति जी, तलने वाले काजू सूखे है काजू सख्त नहीं होते वे अच्छे लगते हैं.
निशा: नीतू, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
:)
निशा: आकांक्षा, आपको मेरा बहुत बहुत प्यार.
Kaju curry bi aase hi banani h......plz reply mam....
निशा: दिया जी हां बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं.
निशा: अनीता जी हां आप कम घी तेल खाना पसन्द करती हैं तब आप इन्हैं रोस्ट कर सकती है, इतना खास फरक नहीं पड़ेगा.
निशा: कविता जी हां अवश्य डाल सकते हैं.