अरहर- तूअर की दाल - Arhar Dal Recipe - Tuwar Dal Recipe

दालें हमारे रोजाना के खाने का मुख्य अंग है, ये प्रोटीन के बहुत बड़े स्रोत हैं. अरहर की दाल उत्तर भारत में प्रमुखता से खायी जाती है, इसे तुवर की दाल (Tuvar ki dal or Toor ki dal) भी कहते हैं, अरहर की दाल को हम अलग अलग तरीके से बना सकते हैं, हम दाल को पहले से ही बघार देकर बना सकते हैं और दाल बनने के बाद भी बघार बना कर डाला जा सकता है. दाल बनाते समय थोडा सा ध्यान दीजिये कि दाल ज्यादा कुक न हो जाय, दाल के दाने दिखने चाहिये और दल अच्छी तरह से पकी भी होनी चाहिये तब दाल खाने में और अधिक स्वादिष्ट लगती है, तो आईये आज अपने लंच में हम अरहर की दाल (Arhar Dal) बनायें.
Read : Arhar Dal Recipe - Tuwar Dal Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arhar Dal Recipe
- अरहर की दाल - 150 ग्राम ( एक कप )
- घी - 1-2 टेबिल स्पून
- टमाटर - 2-3 ( मीडियम साइज )
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( 3 /4 चम्मच )
- हरा धनियां - 1 -2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुया)
विधि - How to make Arhar Dal Recipe
अरहर की दाल को साफ करके धो लीजिये और बनाने के 1/2 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये ( दालें पहले पानी में भिगोने से जल्दी गलती है और स्वादिष्ट भी बनती हैं).
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
दाल को हम 2 तरीके से बनाते हैं.
एक तरीका:
कुकर में घी डाल कर गरम करिये, गरम घी में हींग, जीरा और राई डाल दीजिये, जीरा और राई तड़कने के बाद करी पत्ता, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल कर चमचे से मसाले को चलायें इसके बाद तुरन्त टमाटर का पेस्ट डाल दिजिये, टमाटर को पकने तक, मसाले से घी अलग होने तक 2-3 मिनिट तक भून लीजिये, टमाटर मसाला भुनने के बाद, अरहर की दाल नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये, दाल को 1-2 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनिये.
अब 2 छोटे गिलास पानी ( 400 ग्राम ) डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर 2 -3 मिनिट तक दाल पकने दीजिये. दाल बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलिये और थोड़ा सा हरा धनियां बचा लीजिये, दाल को सजाने के लिये ऊपर से डालने के लिये चाहिये. धनियां दाल में मिला दीजिये. आपकी अरहर की दाल तैयार है.
दूसरा तरीका:
दाल को कुकर में, 2 छोटे गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी करके 2-3 मिनिट तक दाल पकाइये, गैस बन्द कर दीजिये और कुकर खुलने तक, तड़का मसाला तैयार कर लीजिये.
छोटी कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, घी में जीरा, राई और हींग डालिये. जीरा और राई भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भूनिये. टमाटर का पिसा मसाला डालिये, लाल मिर्च भी डाल दीजिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले से घी अलग दिखने लगे.
कुकर का ढक्कन खोल कर दाल में नमक और पानी भी आवश्यकतानुसार मिला दीजिये, और तड़का मसाला दाल में डाल दीजिये, अरहर की दाल बन कर तैयार है, दाल में हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.
तुरत फुरत माइक्रोवेब में चावल बनायें
अरहर की दाल बनारहे हैं तो तुरत फुरत माइक्रोवेव में चावल भी बना डालिये
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chawal Recipe
बासमती चावल 200 ग्राम (एक कप)
घी 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chawal Recipe
चावलों को साफ करके धो लें, बनाने से पहले आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
चावलों को पानी से निकाल कर कांच के माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालें और 400 ग्राम (2 कप ) पानी डाल दें, घी मिलाकर ढककर माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 12 मिनिट के लिये पकायें. एक दम खिले खिले चावल तैयार है.
तैयार दाल को प्याले में निकाल लीजिये. हरा धनियां और 1-2 छोटी चम्मच घी डाल कर सजाइये. गरमा गरम अरहर की दाल को चावल, चपाती या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये.
अरहर की दाल गुजराती तरीके से बनाइये.
आवश्यक सामग्री
- अरहर की दाल - 3/4 कप ( 150 ग्राम)
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- कच्चा आम - 1 मीडियम आकार का
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- गुड़ - एक छोटी चम्मच
- घी - 1-2 टेबिल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 7-8 पत्ते (यदि आप चाहैं तो)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि
इस दाल में कच्चा आम डाल कर बना रहे हैं ( कच्चे आम को छील कर, पल्प के छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. कच्चे आम की जगह दाल में इमली पल्प और कोकम का पानी या दही भी डाल जा सकता है).
अरहर की दाल को कुकर में डालिये और पर्याप्त पानी, नमक, हल्दी धनियां पाउडर और आम के टुकड़े के साथ कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी करके 2-3 मिनिट तक उबाल लीजिये.
कुकर खोलिये, गुड़, हरी मिर्च और अदरक डालकर 5 मिनिट पका लीजिये. दाल तैयार हो गई है अब हम दाल में तड़्का लगा लेते हैं.
छोटे पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद करी पत्ता डालिये, गैस बन्द कर दीजिये और अब घी में लाल मिर्च पाउडर डालिये, इस तैयार तड़के को दाल में मिलाइये. आपकी गुजराती अरहर की दाल तैयार है.
दाल को प्याले में निकालिये तथा हरा धनियां डाल कर सजाइये. इस अरहर की दाल के साथ चावल तो आपने बना ही लिये हैं, गरमा गरम अरहर की दाल चावल और चपाती या नान परोसिये और खाइये.
अगर आप
दाल में प्याज लहसुन डाल कर बनाना चाहते हैं तो एक प्याज और 4 लहसुन की कली छील काट कर, बघार में जीरा भुनने के बाद प्याज लहसुन डालिये और गुलाबी होने तक प्याज को भूनिये बाकी मसाले मिला दीजिये, और उपरोक्त तरीके से अरहर की दाल बना लीजिये.
समय -- 20 मिनिट
चार लोगों के लिये.
Arhar Dal Recipe - Tuwar Dal Recipe- Rawa Karanji Recipe Video in Hindi
कमेंट (119)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nice recipe
निशा: साई जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रवीन जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: दालों से प्रोटीन भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है.
Thanks nisha g
निशा: सूरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks.nishaji
thank you for your recipes.kripya kuch download bhi ho sake to aur achaa hoga.
Mujhe second method bahut acha laga Isme koi vegetables bhi use kar sakte hai kya
निशा: लव जी हां अवश्य कई लोग अरहर की दाल में आलू और कई लोग इसमें अरबी डालकर बनाते हैं, आप अपने मनपसन्द सब्जी डालकर बनायें, दाल अच्छी बनेगी.
Aap yeh sab banana kanha se sikhte hai
निशा: प्रेम, मैं भी आप सभी की तरह किताबों और इन्टरनेट से ही सीखती हूँ.
यह बहुत ही मस्त तरीका है
why you add hind in most of the vegatales
निशा: शेलेश जी, सब्जी को हींग जीरा डालकर बनाया जाता है, सब्जी में अच्छा स्वाद आता है, अगर आप हींग पसन्द नहीं करते तो आप बिना हींग डाले भी सब्जी बनाई जा सकती है.
madam meri dal kukar me bhi nahi gal pa rahi hai. Kya Dal galane Ka Koi upay hai.
Message ...hello nisha ji apki har tarah ki receipes hame pasand ayi ab dekhna hai kya ham bhi apki tarah testy khana bana sakte hai
Maine apki site se padkar first time Aloo Gobhi banayi and main apko bata nahi sakta uska taste woww tha (I was Feeling Soo Happy that time) . Ab main aaj Arhar ki daal banane ki try karne wala hu. Hope uss din jaisi feeling aaj bhi ho.
Thanks alot iss akele bachelor ko coocking seekhane ke liye
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I got first in food competition by making u r
Dal.
Thank u mam
निशा: वंदना जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Hair Mirch ka a char m khtai or Nanak km ho to kya kre
निशा: माही जी, मैं सिर्फ वेज खाना ही बनाती हूँ.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: प्रिकृ्ति जी, दाल में अमचूर डाला जा सकता है.
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you.I understood that cooking is a very
tough work but when i saw your site it has
become very simple for me.
This site is very useful for me. Thanks.
to
निशा: राजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mene aapki is site se hi kafi had tk khana bnana sheekh liya h
thank you once again
निशा: आर्शित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रतन जी, दाल को पहले से आधा घंटा पानी में भिगो लीजिये, दाल को 2 सीटी के वजाय, 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कीजिये और धीमी गैस पर दाल को 3-4 मिनिट पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, और कुकर का प्रेशर खतम होने तक दाल को कुकर में ही रहने दीजिये. कुकर खुलने पर दाल एकदम पकी हुई मिलेगी.
निशा: नीता, दाल पक गई है तब उसे कुकर में फिर से पकने के लिये रखने की आवश्यकता नहीं है, दाल के ऊपर से पानी उतारा जा सकती है.