गाजर के परांठे - Gajar Stuffed Paratha Recipe | Carrot Paratha Recipe

सुबह के नाश्ते में परांठे का नाश्ता अच्छा लगता है और ये परांठे अगर अलग अलग स्वाद में बना लिये जायें तो जायका भी बढ़ जाता है. गाजर परांठे बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं.
Read - Gajar Stuffed Paratha Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Stuffed Paratha Recipe
- गेहूं का आटा - 2 कप
- गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
- तेल या घी - 4 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम (स्वादानुसार)
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Carrot Paratha Recipe
आटे को किसी डोगे में छान कर निकाल लीजिये, आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये (आदा लगाने में पानी आटे की मात्रा का आधा लगता है, ये गेहूं की वैरायटी के ऊपर डिपेन्ड करता है), गुथे आटे को 20 मिनिट ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
जब तक आटा सैट होता है तब तक गाजर की फिलिंग बनाकर तैयार कर लेते हैं.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक डालिये और मसाले को हल्का सा भूनिये, धनियां पाउडर डाल कर मिला दीजिये, अब कद्दूकस की गई गाजर नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर डालकर मिला दीजिये और गाजर को चलाते हुये 2-3 मिनिट भूनिये, गाजर में पानी बिलकुल न रहे. गाजर की फिलिंग तैयार है.

आटा भी तैयार है, आटे से थोड़ा सा आटा (1 नीबू के बराबर )तोड़ कर गोल लोई तैयार कर लीजिये, लोई को सूखे आटे में लपेट कर 3-4 इंच के व्यास में बेल लीजिये. तवे को गैस पर रखकर गरम कीजिये.
बेले गये परांठे पर 1-2 चम्मच फिलिंग रखिये और परांठे को चारों ओर से उठाकर फिलिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, बनी लोई को उंगलियों से दबाकर थोड़ा बड़ा कर लीजिये, ताकि परांठे की फिलिंग चारों ओर एक जैसी फैल जाय और इस लोई को सूखे आटे में लपेट कर, और एक बार उंगलियों से दबाकर बड़ाकर लीजिये, अब परांठे को हल्का दबाव देते हुये 6-7 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर लीजिये.
गरम तवे पर थोड़ा तेल डाल कर चिकना कीजिये, परांठे को सावधानी से उठाकर तवे पर डालिये और निचली सतह सिकने पर परांठे को पलटिये, दूसरी सतह सिकने पर, पहली सतह पर तेल डाल कर परांठे के ऊपर लगाइये, परांठे को पलटिये, और इस सतह पर भी तेल लगाइये, परांठे को कलछी से हल्का दबाव देते हुये और घुमाते हुये दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये (परांठे सेकते समय गैस मीडियम रखें, जब भी तेज गैस करनी हो कर लीजिये, आग को ध्यान में रखकर बनाये गये परांठे बहुत अच्छे सिकते हैं).\
परांठे को तवे से उतार कर किसी प्लेट में रखी प्याली के ऊपर रखिये, सारे परांठे इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये, गाजर के परांठे चटनी अचार, रायता, आलू टमाटर की सब्जी या अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये, और खाइये.
- समय - 30 मिनिट
- 3-4 सदस्यों के लिये.
कमेंट (7)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अरूण जी, धन्यवाद.
Thanks,
Jaya
निशा: जया जी हां आप कैरट को भी इस तरह चौप कर सकती हैं.
Your recipes are very much good that everyone in my family likes it.Thank You
निशा: शशिकला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your recipes are so tasty and satisfying yet so simple. I have tried sponge cake in cooker pohe cutlet an parathas all came out so well. I thank you for your initiative in this line.
Neelima Kumar
निशा: नीलिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
recipes ...i always eagerly wait for your new recipes..whenever i get connected with internet i open your website first of all.keep it up mam,,we are also pure vegetarian like you using no onion-garlic.thank you soooooooooo much mam for your all delicious recipes...and its impossible for me to keep myself away from your website..you are doing a very good job.
निशा: शुचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.