सत्तू का नमकीन शर्बत - Namkeen Sattu Drink recipe
सत्तू का नमकीन शर्बत बहुत ही स्वादिष्ट होता है, ये बिहार की रैसिपी है, इसे गर्मी के मौसम में बनाया जाता है, ये शर्बत बहुत ही ठंडक देने वाला होता है.
Read - Namkeen Sattu Drink Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Namkeen Sattu Drink
- चने का सत्तू - आधा कप
- पोदीना के पत्ते - 10
- नीबू - आधा नीबू (2 छोटी चम्मच नीबू का रस)
- हरी मिर्च - आधी
- भुना जीरा - आधा छोटी चम्मच
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- सादा नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Namkeen Sattu Drink
पोदीना के पत्ते धोइये, 2 पत्ते साबुत छोड़ कर, सारे पत्ते बारीक काट लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये हरी मिर्च को कम तीखा खाते हैं तब अपने हिसाब से कम कर लीजिये.
सबसे पहले सत्तू में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, और अब 1 कप पानी मिला दीजिये, घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, पोदीना की पत्तियां, नीबू का रस और भुना जीरा पाउडर डाल कर मिला दीजिये. सत्तू का नमकीन शर्बत तैयार है.
सत्तू के नमकीन शर्बत को गिलास में डालिये और पोदीना की साबुत पत्ती डालकर सजा दीजिये, शर्बत को और अधिक ठंडा करने के लिये, 3-4 बर्फ के क्यूब बारीक तोड़कर डाल कर मिलाये जा सकते हैं.
गर्मी के मौसम में रोजाना 1 -2 गिलास सत्तू का नमकीन शर्बत बनाकर पीजिये, ये आपको गर्मी से राहत देगा और लू से भी बचायेगा.
- समय - 8 मिनिट
- 2 छोटे गिलास या 1 बड़ा गिलास

कमेंट (36)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हुनार, सत्तू भुने अनाज के दाने को पीस कर बनाया जाता है, उसके लिये ज्यादा आग की आवश्यकता होती है, घर में अच्छी तरह नहीं भूना जा सकता, बाजार में भूना पिसा सत्तू आसानी से मिल जाता है.
निशा: वरदीप, सत्तू किराना स्टोर पर मिल जाता है.
Namkeen sattu drink is very tasty, this is a recipe of Bihar. It is made during the summer time. This drink gives us cooling and refreshes us during hot weather.
Ingredients for Namkeen Sattu Drink
Chana Sattu - ½ cup
Peppermint leaves - 10 leaves
Lemon (nimbu) - ½ lemon (2 tsp lemon juice)
Green chilly - ½
Roasted cumin seed (jeera) - ½ tsp
Rock salt (kala namak) - ½ tsp
Salt - ¼ tsp or as per taste
How to make Namkeen Sattu Drink
Rinse the peppermint leaves. Leaving 2 leaves intact, cut all the leaves. Finely chop the green chilly. If you like less spicy food then you can reduce the quantity of green chilly as per your taste.
Firstly add cold water to sattu and keep mixing it till the time the seeds disappear, now add 1 cup water. Add rock salt, plain salt, green chilly, peppermint leaves, lemon juice and roasted cumin seed powder and mix it well. Namkeen sattu drink is now ready.
Pour the namkeen sattu drink in a glass and decorate the drink by adding whole peppermint leaves on top of the drink. Add 3-4 ice cubes to it, mix it well and serve it chilled.
During summers, drink 1-2 glasses of namkeen sattu everyday, this will give you relief from heat and will also protect you from heat stroke.
Time - 8 Minutes