सत्तू का नमकीन शर्बत - Namkeen Sattu Drink recipe
सत्तू का नमकीन शर्बत बहुत ही स्वादिष्ट होता है, ये बिहार की रैसिपी है, इसे गर्मी के मौसम में बनाया जाता है, ये शर्बत बहुत ही ठंडक देने वाला होता है.
Read - Namkeen Sattu Drink Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Namkeen Sattu Drink
- चने का सत्तू - आधा कप
- पोदीना के पत्ते - 10
- नीबू - आधा नीबू (2 छोटी चम्मच नीबू का रस)
- हरी मिर्च - आधी
- भुना जीरा - आधा छोटी चम्मच
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- सादा नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Namkeen Sattu Drink
पोदीना के पत्ते धोइये, 2 पत्ते साबुत छोड़ कर, सारे पत्ते बारीक काट लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये हरी मिर्च को कम तीखा खाते हैं तब अपने हिसाब से कम कर लीजिये.
सबसे पहले सत्तू में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, और अब 1 कप पानी मिला दीजिये, घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, पोदीना की पत्तियां, नीबू का रस और भुना जीरा पाउडर डाल कर मिला दीजिये. सत्तू का नमकीन शर्बत तैयार है.
सत्तू के नमकीन शर्बत को गिलास में डालिये और पोदीना की साबुत पत्ती डालकर सजा दीजिये, शर्बत को और अधिक ठंडा करने के लिये, 3-4 बर्फ के क्यूब बारीक तोड़कर डाल कर मिलाये जा सकते हैं.
गर्मी के मौसम में रोजाना 1 -2 गिलास सत्तू का नमकीन शर्बत बनाकर पीजिये, ये आपको गर्मी से राहत देगा और लू से भी बचायेगा.
- समय - 8 मिनिट
- 2 छोटे गिलास या 1 बड़ा गिलास

कमेंट (36)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कौशलेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिनेश जी, मीठा भी बना सकते हैं. सत्तू लीजिये, पानी चीनी डालिये, चीनी के घुलने तक घोलिये,मीठा सत्तू तैयार है, आप इसे चम्मच से खाना चाहते तो हलवा की कनसिसटेन्सी का बनायें और अगर आप पीना चाहते हैं तो थोड़ा पतला बनायें.
मुझे आपकी रेसिपीज बहुत पसंद है।
Jau ka sattu bhi isi tarah se banta hai na
निशा; साधना जी हां इसी तरह से ये सत्तू भी बनता है,
Can black pepper powder be used instead green chilli??
निशा: प्रीती जी, कर सकते हैं.
निशा: किंग जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा; हामिद जी, सत्तू रोस्टेड चने और गेहूं को पीस कर बनाया जाता है.
निशा: इसे गर्मी के मौसम में बनाया जाता है, ये शर्बत बहुत ही ठंडक देने वाला होता है.
Message...
Sattu can be prepared at home by grinding rosted chana to fine powder. Rosted chana is easily available in any grocery store.
konsa sattu jyada acha hota h stomach k lie chane ka ya jawar ka?
aapke nuskhe ne mujhe ek achchha cook bana diya .
1.100gm chhana ka sattu
2.1normal size onion( small size cutting)
3.Kali mirch powder
4.jeera powder
5.Kali namak
6.sada namak
7.green chili(small size cutting)
8.1big glass chilled water
u can add pudina
and channa(gram) ka sattu ho to bat he nirali hogi....
and thanks for this recipe, I m from Bihar.
निशा: रेनुका जी, गर्मी के मौसम में फलों की स्मूदी बनाकर ली जा सकती है, गरम बादाम दूध किसी भी मौसम में लिया जा सकता है.
Thanks for giving this ... I'll definitely try this when my Nani will send me sattu on this vacation.... Thank you so much
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Alka, wellcome to you.