ठंडी चाय - Iced Tea Recipe

जब भी गर्मी का पारा चढे, मचचाहे फ्लेवर व स्वाद में ठंडी चाय बना कर पीजिये. फ्लेवर के लिये छोटी इलाइची, दाल चीनी, जायफल, पोदीना और तुलसी जो भी पसन्द हो वह डाला जा सकता है. चाय में अलग अलग स्वाद के लिये नीबू, आम का क्रस, पाइन एपल क्रस या संतरे का जूस या पाइनएपल जूस लिया जा सकता है.
Read - Iced Tea Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ice Tea
- चाय की पत्ती - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 2 - 3 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 2 छील कर पाउडर बना लीजिये
- मेन्गो क्रस - 3-4 टेबल स्पून
- नीबू - 1/2 नीबू का रस निकाल लीजिये और 4 नीबू के पतले कटे वेजेज
विधि - How to make Iced Tea at home?
किसी बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिये. पानी में उबाल आने पर चीनी, चाय की पत्ती, और इलाइची पाउडर डालिये, गैस बन्द कर दीजिये. ढककर 2-3 मिनिट चाय को बर्तन में ही रख कर, चाय को ब्रू कर लीजिये. अब चाय को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये और फ्रिज में रखकर ठंडी कर लीजिये

चाय ठंडी हो जाने पर, चाय में आधा नीबू का रस मिला लीजिये. 2 लम्बे गिलास लीजिये, प्रत्येक गिलास में 7-8 टुकड़े बर्फ के डालिये, 1.5- 2 टेबल स्पून मेन्गो क्रस डाल दीजिये, ठंडी की हुई चाय को दोंनो गिलास में आधा आधा डाल दीजिये. नीबू के वेजेज 2 प्रत्येक गिलास में डाल दीजिये, तैयार है कार्डामोम मेन्गो आइस्ड टी. ठंडी चाय पीजिये और तराबट लीजिये.
सुझाव:
- चाय को ब्रू करते समय चाय को ज्यादा देर तक न उबालें चाय का स्वाद अच्छा नहीं रहता.
- ठंडी चाय अगर नीबू के स्वाद में बना रहे हैं तो 2 गिलास ठंडी चाय में 1 नीबू का रस डालकर मिलायें और चीनी 3-4 छोटी चम्मच कर दीजिये.
- ठंडी चाय को अगर संतरे का स्वाद में बना रहे हैं तो 2 कप ब्रू की हुई चाय में, आधा नीबू का रस और आधा कप संतरे का जूस डालिये.
- ठंडी चाय को अगर पाइन एपल के स्वाद में बना रहे हैं तो 2 कप ब्रू की हुई चाय में, आधा नीबू का रस और आधा कप पाइन एपल जूस डालें या 3-4 टेबल स्पून पाइन एपल क्रस डाल कर बनायें.
कमेंट (65)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पिंकी, मेन्गो चीनी की चाशनी में बना हुआ सीरप जैसा होता है.
निशा: पानी को उबाल कर चाय पानी में डालें और 2 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिए, चाय ब्रू हो कर तैयार.
निशा: वर्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सचिन जी, गर्म चाय गर्मी देती है, लेकिन ठंडी चाय ठंडक देती है, इन्स्टेन्ट इनर्जी तो दोंनो से ही मिलती है.
Can we convert it into sugarfree tea by using sugarfree powder n essence? or there is some other way to do it?
निशा: नेहा, एसा किया जा सकता है, शुगरफ्री यूज कर सकते हैं.
निशा: लवीना जी हां आप इसे बिना मेन्गो क्रस के बना सकती हैं, लेकिन इसमें चीनी जरूर डाल दीजिये.
I have learn so many receipies from ur site
Thank u so much NISHA JI once again
निशा: नेहा, दही को फैंटते हैं, जब बटर निकल कर ऊपर तैरने लगता है तब उसे निकाल देते हैं और फैट रहित बटर बटर मिल्क तैयार हो जाता है.
निशा: नेहा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: मनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आनन्दिनी जी, आपके इतने अच्छा कमेन्ट पढकर मैं बहुत खुश हो रही हूँ, मुझे और अधिक काम करने की ताकत मिलती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिलन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
..I hv just made balushahi,nimki,besan kachori 4 diwali...n turned out Good...my husbnd appreciates ur site n recommends to others also..
really u mk cookin so easy task n develop interest in it...plz tell sum recipes 4 my 9 mnths old baby...
निशा: गोल्डी, आपने इतनी सारी मिठाई बना ली हैं, बहुत बहुत धन्यवाद. बेबी के खाने के लिये वेबसाइट पर दिया गया शिशुयों के लिये आहार आर्टौकल पढ़ सकती हैं, उसमें अच्छी जानकारी है, सर्च बटन पर शिशुयों के लिये आहार लिखकर इसे सर्च कर सकते हैं.
निशा: गोल्डी, एक कप काफी के लिये आधा कप दूध और आधा कप काफी पानी लीजिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, गरम कीजिये, कप में 3/4 छोटी चम्मच इन्स्टटेन्ट काफी पाउडर ले लीजिये, एक टेबल स्पून गरम दूध से दूध डालिये और काफी घुलने तक उसे चम्मच से फैट लीजिये, और अब बचा हुआ गरम दूध डालकर मिला दीजिये, काफी में झाग चाहिये तब दूध को थोड़ी ऊंचाई से कप में डालिये, गरम काफी तैयार हो गई, धन्यवाद.
निशा: गरिमा, आइस्ड टी के लिये नार्मल टी ही चाहिये.
निशा: गरिमा, जो चाय की पत्ती आप यूज कर रही हैं, वही लेनी है.
निशा: सुनीता, मेन्गो क्रस चीनी और मेन्गो पल्प को गाढ़ा करके बनाया जाता है. चाय ब्रू करना मीन्स पानी उबलने के बाद चाय को पानी में डालिये और ढककर 2 मिनिट के लिये रख दीजिये, पानी में चाय का फ्लेवर और कलर आ जाता है, उसे ही ब्रू करना कहा जाता है.