ताजा जल जीरा - Jal Jeera Drink Recipe - Pudina jaljeera recipe

गर्मी के मौसम में ताजा और ठंडा जल जीरा बनाकर पीजिये, जल जीरा बहुत ही स्वादिष्ट होता है, ठंडक और ताजगी देने के साथ पेट के पाचन में भी मदद करता है.
Read - Jal Jeera Drink Recipe - Pudina Jaljeera Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jal Zeera Drink
- पोदीना के पत्ते - आधा कप
- धनिये के पत्ते - आधा कप
- नीबू - 2 मीडियम आकार के
- रायते वाली बूंदी - आधा कप
- अदरक - 1/2 -1 इंच टुकाड़ा
- हींग - 1 पिंच
- काली मिर्च - 3/4 छोटी चम्मच
- भुना जीरा - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- सादा नमक - आधा छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Jal Jeera Drinks
पोदीना और धनियां को अच्छी तरह साफ करके और धोकर, पानी सुखाकर ले लीजिये. अदरक छील कर धो लीजिये.
मसालों को बारीक पीस कर तैयार कर लीजिये. हरा धनियां और पोदीना जार में डाल दीजिये, अदरक को छोटा छोटा काट कर डाल दीजिये, काली मिर्च, भुना जीरा, चीनी, हींग, काला नमक और सादा नमक डाल दीजिये, थोड़ा सा पानी डाल कर मसालों को एकदम बारीक पीस लीजिये.

पिसे मसाले जार में डाल दीजिये, और 4 कप ठंडा पानी डाल दीजिये, अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, नीबू का रस निकाल कर मिला दीजिये, ताजा जलजीरा बनकर तैयार है.
गिलास में जलजीरा डालिये और 1-2 छोटी चम्मच बूंदी डाल दीजिये, ताजा और ठंडा जलजीरा पीजिये और ताजगी महसूस कीजिये.
सुझाव:
जलजीरा में अगर आप चीनी न पसंद करें तो नहीं डालें, लेकिन जो लोग अधिक खट्टा और तीखा पसन्द नहीं करते है, वे चीनी वाला जल जीरा बहुत पसन्द करेंगे, क्यों कि चीनी खट्टे स्वाद और तीखे स्वाद दोंनों को सही कर देती है.
अगर आप अधिक तीखा जलजीरा पीना पसन्द करते हैं, तो 2 हरी मिर्च भी मसाले के साथ डालकर पीसी जा सकती हैं.
जलजीरा में ठंडा पानी नहीं डाल रहे हैं तो जलजीरा को आइस क्यूब डालकर सर्व किया जा सकता है.
Podina Jal Jeera Recipe Video in Hindi
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जैसमीन जी, आप स्वीट में बच्चे को लड्डू, बर्फी, रसमलाई, शेक, केक, गुलाब जामुन इत्यादि जो भी चाहें बना कर खिला सकती हैं. ये सभी रेसिपी मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं आप उसे देख सकती हैं.
निशा: अभिशेक जी, सोरी मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, जलजीरा पाउडर फोर्म में रहता है, जब भी चाहो उसे घोलो, बनालो और पीयो. रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: नूतन जी, आप इसमें नींबू के रस का ही इस्तेमाल कीजिए, ज्यादा बेहतर रहेगा.
निशा: प्रियंका जी, सिट्रीक एसिड एक दुर्बल कार्बनिक अम्ल है. इसके अम्ल खट्टे फलों जैसे कि नींबू, संतरे इत्यादि में पाए जाते हैं.
निशा: शिप्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सर्वजीत जी, नीबू की जगह इमली पल्प यूज करके इमली जलजीरा बना सकते हैं.
क्या आप बता सकती हैं की कच्चे आम की चटनी कैसे बनाते हैं?
निशा: सम्पत जी, आप इस लिंक पर जाकर रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: विक्रम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निश: अनसर जी, जलजीरा में सोडा नहीं डाला जाता है.
Jaljira or pani puri ke pani me kaya fark hota he
निशा: नीलम जी, पानी पूरी का पानी अधिक मसाले वाला होता है, जल जीरा कम स्पाइसी होता है, आप जलजीरा के साथ भी पानी पूरी खा सकती हैं.
Mam/Sir What would be the ingredients quantity if we are preparing jaljeera of atleast 40 glasses.
Kindly replay
निशा: प्रदीप जी, इतने इन्ग्रीडियेन्ट से 4-5 गिलास जलजीरा बन जाता है, 40 गिलास बनाने के लिये इससे 10 गुना मसाला लेने होंगे.
nisha ji Kya aap Mujhe bta sakti ho ki ye jaljeera Jo bnaya hai iski ingredients ke hisab se ye kitne glass ban jayega???
muje malai kopta banane ki receipei plz urgent send kr dena my mail if par .
Thanks
Mam kya hm is paste ko preserve kr k rkh skte h kya??
निशा: रुचि जी, ये जलजीरा ताजा ताजा पीने के लिये बनाया जाता है, जलजीरा पाउडर बना कर रखा जा सकता है, उसे घोल कर जब चाहें जलजीरा बनाया जा सकता है, जल जीरा पाउडर बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: सुनील जी, जलजीरा के डिब्बे पर ही लिखा रहता है, पानी और जलजीरा पाउडर मिलाइये, जलजीरा तैयार है. ब्राह्मी बादाम का भी कुछ एसा ही होगा, इसको मैंने यूज नहीं किया है.
I made jal jeera at home....my family liked jal jeera so much....i made besan ball n deep in the jal jeera....everyone praised me....i m so happy....thank you once again Nisha anty....i love your recipes so much.....
निशा: याघमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
and thanks nisha ji.
निशा: राजीव जी, ताजा जलजीरा बनाकर फ्रिज में रखकर, 2-3 दिन तक यूज कर सकते हैं. जलजीरा पाउडर रेसिपी भी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
.
निशा: निशु, बेबी को ताजा खाना उसके हिसाब से बनाकर अवश्य खिलायें, और इसके लिये वेबसाइट पर दिये हुआ आर्टीकल शिशुयों के लिये आहार को आप देख लीजिये, उसमें बच्चे के खाने के लिये बहुत सारे खाने सुझाये गये है, ये खने बच्चे की पसन्द के अनुसार बना कर खिलाये जा सकते है.
I am a software professional. stay at Mysore I regular read ur videos,its really assume!! I l want to contact u, can plz provide ur contact.
निशा: सूदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
everyone likes items prepared according to your recipe.Meri beti ko golgappe bahut pasand hain.is ki recipe bhi jarur de.Thanx
निशा: निशा अमिता जी, गोलगप्पे की रेसिपी वेबसाइट और चैनल दोंनो पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर गोल गप्पे लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशु जी हां इमली डाल सकते हैं.