ताजा जल जीरा - Jal Jeera Drink Recipe - Pudina jaljeera recipe

गर्मी के मौसम में ताजा और ठंडा जल जीरा बनाकर पीजिये, जल जीरा बहुत ही स्वादिष्ट होता है, ठंडक और ताजगी देने के साथ पेट के पाचन में भी मदद करता है.
Read - Jal Jeera Drink Recipe - Pudina Jaljeera Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jal Zeera Drink
- पोदीना के पत्ते - आधा कप
- धनिये के पत्ते - आधा कप
- नीबू - 2 मीडियम आकार के
- रायते वाली बूंदी - आधा कप
- अदरक - 1/2 -1 इंच टुकाड़ा
- हींग - 1 पिंच
- काली मिर्च - 3/4 छोटी चम्मच
- भुना जीरा - 2 छोटी चम्मच
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- सादा नमक - आधा छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Jal Jeera Drinks
पोदीना और धनियां को अच्छी तरह साफ करके और धोकर, पानी सुखाकर ले लीजिये. अदरक छील कर धो लीजिये.
मसालों को बारीक पीस कर तैयार कर लीजिये. हरा धनियां और पोदीना जार में डाल दीजिये, अदरक को छोटा छोटा काट कर डाल दीजिये, काली मिर्च, भुना जीरा, चीनी, हींग, काला नमक और सादा नमक डाल दीजिये, थोड़ा सा पानी डाल कर मसालों को एकदम बारीक पीस लीजिये.

पिसे मसाले जार में डाल दीजिये, और 4 कप ठंडा पानी डाल दीजिये, अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, नीबू का रस निकाल कर मिला दीजिये, ताजा जलजीरा बनकर तैयार है.
गिलास में जलजीरा डालिये और 1-2 छोटी चम्मच बूंदी डाल दीजिये, ताजा और ठंडा जलजीरा पीजिये और ताजगी महसूस कीजिये.
सुझाव:
जलजीरा में अगर आप चीनी न पसंद करें तो नहीं डालें, लेकिन जो लोग अधिक खट्टा और तीखा पसन्द नहीं करते है, वे चीनी वाला जल जीरा बहुत पसन्द करेंगे, क्यों कि चीनी खट्टे स्वाद और तीखे स्वाद दोंनों को सही कर देती है.
अगर आप अधिक तीखा जलजीरा पीना पसन्द करते हैं, तो 2 हरी मिर्च भी मसाले के साथ डालकर पीसी जा सकती हैं.
जलजीरा में ठंडा पानी नहीं डाल रहे हैं तो जलजीरा को आइस क्यूब डालकर सर्व किया जा सकता है.
Podina Jal Jeera Recipe Video in Hindi
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नागेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुचि मैं बना दूंगी, धन्यवाद.
Also yummy jal gira thanks for that
निशा: आरजू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहित जी, जल जीरा ताजा पीने के लिये है, इसे बनाकर रखना नहीं है. जलजीरा पाउडर बनाकर 6 महिने तक रखा जा सकता है, जब भी पीना हो पानी डालिये और जलजीरा पीने के लिये तैयार हो जायेगा, जलजीरा पाउडर की रेसिपी मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: रेनू, वेबसाइट पर कच्चे आम की लोंजी की रेसिपी दी हुई है, वह बहुत अच्छी लगती है आप उसे बनाइये और बताइये कि कैसी लगी.
In the season of summers, if you make a glass of fresh jal zeera and drink it. It will give you a cool & refreshing feeling. Also its helps you reduce your stomach’s gastric problems.
Ingredients Jal Zeera
Fresh peppermint leaves - ½ cup
Fresh coriander leaves - ½ cup
Lemons - 2
Raita boondi - ½ cup
Ginger - ½ inch
Asafoetida - 1 pinch
Black pepper - ¾ tsp
Cumin seed - 2 tsp
Sugar - 2 tsp
Black rock salt - 1 tsp
Salt - ½ tsp
How to make jal zeera
Firstly, clean the fresh peppermint & green coriander leaves and soak it in water and then use it. Peel the ginger and wash it properly.
First of all we need to grind the spices and herbs. We will put fresh coriander and fresh peppermint leaves into the mixer jar. Cut the ginger into small pieces and put it in the jar too. Add Roasted black pepper, cumin seeds, sugar, Asafoetida, black rock salt and salt.
Add some water. Grind the spices & herbs finely. Add 4 cups of chilled water and mix it properly. Squeeze the lemons and add its juice. Mix the drink.
Now, our fresh jal zeera is ready. Serve it now.
Garnish the Jal zeera
Pour jal zeera in a glass, Add 1- 2 teaspoon of raita boondi. Now, our jal zeera is all ready to drink. Drink it and feel Refreshed!
Suggestions:
You can put take sugar as an optional, if you don’t want it sweet then don’t add it.
But the people who like to drink sweet and sour will enjoy the jal zeera a lot.
Sugar balances the sour and bitter taste in the drink.
If you want to make your jal zeera a little more spiced then mix 2 green chillies along with your masalas.
If you are not adding cold water then you serve it with ice- cubes.