कैर सांगरी की सब्जी - Kair Sangri Sabzi

कैर सांगरी (Kair and Sangri Sabzi) राजस्थान की ज्यादा तेल और ज्यादा मसाले के साथ बनने वाली चटपटी सब्जी है, कैर छोटे छोटे गोल गोल होते हैं, और सांगरी 2-4 इंच लम्बी पतली फली होती हैं. कैर और सांगरी के पेड़ राजस्थान में मिलते हैं. वहां के लोग सीजन में ताजा फलों से कैर, सांगरी की सब्जी बनाते हैं और बाद के लिये कैर और सांगरी को अच्छी तरह सुखा कर रख लिया जाता है, जब भी सब्जी बनानी हो इसे पानी या छाछ में भिगो कर बना लिया जाता है. सूखी हुई कैर सांगरी बड़े शहरों में किसी बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, कैर सांगरी को राजस्थाने की मेवा भी कहा जाता है. कैर सांगरी इसका स्वाद इतना अच्छा और अलग हैं कि आप इसे बनायेंगे तभी जान पायेंगे.
Read : Kair Sangri Sabzi In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Kair Sangri Recipe
- सांगरी - 1 कप
- कैर - 1/4 कप
- तेल - 4-5 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- किशमिश - 2-3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- साबुत लाल मिर्च - 3-4
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- धनियां पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Kair Sangri Recipe
केर और सांगरी को अच्छी तरह साफ करके, 4-5 बार अच्छी तरह पानी से धो लीजिये, और अलग अलग 8-10 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. इसके बाद केर सांगरी को पानी से निकाल लीजिये और 1-2 बार और धो लीजिये.
भीगे हुये केर सांगरी को उबालने के लिये कुकर में डालिये और 2 कप पानी डालिये और कुकर बन्द कर दीजिये, कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी कर लीजिये और केर सांगरी को धीमी गैस पर 2-3 मिनिट और उबलने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये, कैर सांगरी उबल कर तैयार हैं, कैर सांगरी को छ्लनी में डाल कर निकालिये, अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. साफ पानी से सब्जी को और 1-2 बार धो लीजिये. कैर सांगरी सब्जी बनाने के लिये तैयार है.

सब्जी बनाने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा डालिये, हींग भी डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, साबुत लाल मिर्च डालिये, मसाले को थोड़ा सा भून लीजिये. कैर सांगरी डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक और किशमिश डाल दीजिये और सब्जी को चलाते हुये 3-4 मिनिट तक पकाइये. कैर सांगरी की सब्जी बन कर तैयार हो गई है, थोड़ा सा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, ऊपर से हरा धनियां डालकर गार्निस कीजिये. कैर सांगरी की स्वादिष्ट सब्जी को पूरी या परांठे के साथ सर्व कीजिये और खाइये. कैर सांगरी की सब्जी को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव:
कैर और सांगरी को छाछ में भिगो कर भी सब्जी बना सकते हैं, कैर और सांगरी को छाछ (मठा )में भिगो दीजिये और मठे से निकाल कर, धोकर, उपरोक्त तरीके से सब्जी बनाकर तैयार कर लीजिये.
कमेंट (41)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Sangri sukhi hui fali (bean) ki tarah hoti hai aur kair ko dusre states me teend bhi kaha jata hai. Ye aapko super market me mil sakte hai. But ye rajasthan ke har chote bade sheher me mil jayengi
निशा: रीता, कैर गोल आकार के छोटे छोटे और सांगरी लम्बी पतली फली होती है, इनके पेड़ राजस्थान में मिलते हैं
Kair and Sangri sabzi is special Rajasthani spicy sabzi prepared with a lot of oil and spices. Kair are small round balls whereas Sangri is 2-3 inch long thin beans (phali). Kair and Sangri are dried completely and then used for making sabzi after soaking them in water. This recipe has a very unique taste which you can savor once you try making it.
Ingredients for making Kair Sanghiri sabzi:
Dessert beans - 1 cup
Dessert berries - 1/4 cup
Oil - 4-5 tbsp
Green coriander - 2-3 tbsp
Raisins - 2-3 tbsp
Cumin seeds - 1/2 tsp
Asafoetida - 2 pinch
Dry red chilly - 3-4
Garam masala - 1/2 tsp
Salt - 1.5 tsp (as per taste)
Coriander powder - 1.5 tsp
Mango powder - 1 tsp
Turmeric powder - 1/2 tsp
How to make Kair Sangri Sabzi
Thoroughly clean dessert beans and beans and wash 4-5 times in water. Soak them separately in water for 8-10 hours or overnight. After this take them out and wash 1-2 times more with water.
Place soaked kair and sanghiri in cooker for boiling them and add 2 cups of water as well. Close the lid and after it simmers once reduce the flame. cook for 2-3 minutes more. Turn off the gas and open the cooker once the pressure is released completely. kair-sanghiri are now boiled. Take out the kair sanghiri in a sieve and drain out the excess water. Wash the sabzi one more with clean water. Kair sanghiri are ready for making the sabzi.
For making sabzi take some oil in a pan and place it on flame for heating. When oil gets hot add cumin seeds, asafoetida and saute for while. Now add turmeric powder, coriander powder, dry red chilly and saute the masala. add kair sanghiri, red chilly powder, mango powder, garam masala, salt and raisins. Stir and cook sabzi for 3-4 minutes. Kair sanghiri sabzi is now ready. Add some green coriander as well. Take out the sabzi in a bowl and garnish with green coriander sabzi.
Serve this tempting and delicious sabzi of dessert beans and berries with poori, paranthas and savor each bite. This sabzi can be stored in fridge for 3-4 days.
Suggestion:
Kair sanghiri soaked in buttermilk can also be used for making sabzi.
For this soak kair sanghiri in buttermilk(sweet). take out, wash them and fallow rest of the procedure for making sabzi.