चटनी मसाला पिज्जा - Chutney Masala Pizza

पिज्जा हम सभी लोग बड़े प्यार से खाना पसन्द करते हैं. आज हम देशी स्वाद में पिज्जा के ऊपर टापिंग में हरी चटनी, चाट मसाला और सब्जियों का प्रयोग चटनी मसाला पिज़्ज़ा बनायेंगे. पिज़्ज़ा बेस हम पहले ही बना चुके हैं. इस रेसीपी में हम चटनी मसाला पिज़्ज़ा पहले से बने पिज़्ज़ा बेस को प्रयोग करके बनायेंगे.
Read : Chutney Masala Pizza in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chutney Masala Pizza
- पिज्जा बेस - 1
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- ओलिव ओइल या कोई भी कुकिंग ओइल - 1 टेबल स्पून
- स्वीट कार्न के दाने - 2 टेबल स्पून
- हरे धनिये की चटनी - 2 - 3 टेबल स्पून
- शिमला मिर्च - आधा कप छोटे छोटे टुकड़ों में कटी हुई
- पनीर - 2 " *2" टुकड़ा छोटे छोटे टुकड़े में कटा हुआ
- मोजेरीला चीज - 2" * 2" टुकड़ा
विधि - How to make Chuney Masala Pizza using Pizza Base.
ओवन को 200 डि. से. पर प्रिहीट करने के लिये लगा दीजिये.
पिज्जा बेस को पिज्जा बनाने वाली ट्रे में रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर चम्मच से ओलिव ओइल डालिये और चारों ओर फैला दीजिये. अब चटनी डालिये और पिज्जा बेस के ऊपर पतला पतला चारों ओर फैला लीजिये. पनीर के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये, बीच बीच में शिमला मिर्च के टुकड़े लगा दीजिये, अब स्वीट कार्न के दाने भी चारों ओर डाल दीजिये, आधा छोटी चम्मच चाट मसाला चारों ओर छिड़कते हुये डाल दीजिये, मोजेरीला चीज को कद्दूकस करके, सब्जियों को ऊपर से ढकते हुये डाल दीजिये.

ओवन प्रिहीट होकर तैयार होने पर पिज्जा ट्रे को ओवन में रखिये, ओवन को 200 डि. से. पर 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, और पिज्जा को बेक होने दीजिये, 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक कर लीजिये, अगर पिज्जा अभी किनारे से ब्राउन नहीं हुआ है, चीज अच्छी तरह मेल्ट नहीं हुआ है, तब पिज्जा 2-3 मिनिट के लिये और बेक करने के लिये रख दिजिये. 14-15 मिनिट में पिज्जा बेक होकर तैयार हो जाता है.
तैयार चटनी मसाला पिज्जा को के ऊपर थोड़ा और चाट मसाला छिड़क लीजिये, मन पसन्द टुकड़ों में काटिये और चटनी या सॉस के साथ परोसिये.
सुझाव:
- पिज्जा के लिये हरी चटनी प्रयोग कर रहें वह पतली न हो, अगर चटनी पतली हो तब उसे 1-2 छोटे चम्मच तेल के साथ छोटे पैन में डालकर थोड़ा पकाकर गाढ़ा कर लीजिये और फिर टापिंग कीजिये, तो ज्यादा अच्छा है.
- पिज्जा की टोपिंग के लिये सब्जी अपने मनपसन्द के अनुसार डाल सकते हैं, जो सब्जी पसन्द न हो या न मिल रही हो तो उसे मत डालिये, मशरूम, टमाटर, फूल गोभी, बेबी कार्न या प्याज आदि सब्जियां ली जा सकती हैं.
- पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल इसी तरह बनाया जा सकता है.
Chutney Masala Pizza Recipe video - Paneer Tikka Pizza Recipe video
कमेंट (30)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अपूर्वा जी, पिज्जा के लिये मोजेरिला चीज आवश्यक है.
निशा: सना जी, आपने क्या बताने को कहा है, यहां ये समझ ही नहीं आ रहा है.
निशा: पूजा जी, धन्यवाद.
How r u? I tried again ur receipe..PIZZA.
Just i ate..it was awsome...u made me a gud cook.Thank u so much mam.
निशा: धन्यवाद, विभूति
Kya pizza ko donoside se bake karate hai?
निशा: शिवांगी जी, मेरी हमेशा पूरी कोशिश रहेगी.
निशा: शिवांगी जी, केक को कम बेक किया गया हो तो उसके ऊपर क्र्स्ट नहीं आ पाता और केक बहुत नरम रहता है. मुझे खेद है, कि समय के अभाव के कारण में रिप्लाई करने में लेट हो जाती हूँ.
निशा: शिवांगी जी, पहले ओवन को प्रीहीट कर लीजिये, पिज्जा की ट्रे को ओवन की मिडिल रैक पर रख दीजिये, इसके बाद तापमान सैट करके टाइम सैट कर लीजिये और बेक होने दीजिये. नानस्टिक तवा या कढ़ाई में पिज्जा या कुलचा बनाये जा सकते हैं.
.
निशा: शिवांगी, मुझे खेद है कि मैं आपका रिप्लाई देर से दे पाई हूँ.
निशा: शिवांगी जी, पिज्जा या केक जो भी बेक करें उसे जाली स्टेन्ड पर रख कर बेक कीजिये, पहले ओवन को प्री हीट कर लीजिये, तापमान सैट कीजिये और अच्छा क्र्स्ट आने तक बेक कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जाती है.
निशा: राना जी मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं यह कर सकू.
निशा: राधिका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: डा, उदिता जी, मुझे इतना ही मालुम है, धन्यवाद.
निशा: कुलबीर, माइक्रोवेव को प्रीहीट नहीं करना है.
निशा: तनु जी, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज आवश्यक इन्ग्रीडियेन्ट है.
निशा: काजल, मोमोज के लिये चटनी की रैसिपी मोमोज रैसिपी के पेज पर नीचे ही लिखी है, सर्च बटन पर मोमोज लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रियंका, जी हां इसे तवा पर भी बनाया जा सकता है.
निशा: मेघा, ग्रीन चटनी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चटनी लिखकर या चटनी पर क्लिक करके चटनियां देखी जा सकती है.
Hamare yaha sir 1 hi tarah ka cheese milta he. Processed cheese.
To kya me uska istamal kar sakti hu?
Processed cheese or Mozzarella cheese me kya fark hota he?
निशा: उम्मी, प्रोसेस्ड चीज और मोजेरीला चीज अलग अलग है, प्रोसेस्ड चीज स्लाइसेज में आता जिसे सेन्डविच या बर्गर में लगाने में यूज किया जाता है. मोजेरीला चीज मोटा पैक आता है इसे पिज्जा में यूज किया जाता है.
निशा: शीतल जी, ओवन को प्रीहीट बटन होता है, या तो उससे कर लीजिये, या दिये हुये तापमान पर सैट करके 4-5 मिनिट ओवन को खाली ही पहले गरम होने दीजिये ओवन प्रीहीट हो जायेगा.
निशा: राकेश जी, यहां हमने पिज्जा बेस का यूज किया है, यानि कि बेस पहले से तैयार है, इसलिये हमने थोड़ा तापमान कम रखा है.
निशा: सुषमा जी, पिज्जा बेस बनाने का तरीका आप मेरे यू ट्यूब चैनल पर देख सकती हैं, मैं जल्दी ही इसकी रैसिपी लिखकर वेबसाइट पर डाल दूंगी.
surely I will try it ?
after long time I see u in the website. welcome mam. Bus aap acchi acchi receipes bataiya au hum try kartey rahegay. I hope you will be fine now. Bus ek request hai aap cold cofee banana bataeeya. please. Bilkul hotel jaisee. aap say bahut kuch sikha hai. asha hai kee aur bhi hum sikhtay rahaygy aur aap sikhati rahagi. Thank you so much.
निशा: किरन, पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा सकता है, बिलकुल ओवन की तरह.
Ingredients for Chutney Masala Pizza
Pizza base - 1
Chaat masala - 1 tsp
Olive oil or any cooking oil - 1 tbsp
Sweet corn - 2 tbsp
Green coriander chutney - 2-3 tbsp
Capsicum - ½ cup (chopped into small pieces)
Paneer - diced into 2”x2” chunks
Mozzarella cheese - 2”x2” chunks
How to make Chutney Masala Pizza using Pizza Base.
Preheat oven at 200 degree centigrade.
Place the pizza on baking tray. Spread some oil over the pizza base. Now pour chutney and spread all around evenly and thinly. Place the paneer chunks on top at some distance; also place some capsicum pieces as well. Spread some sweet corn as well. Sprinkle ½ tsp chaat masala over the pizza. Grate mozzarella cheese and spread over the vegetables.
Now place the tray in oven. Set the oven at 200 degree centigrade for 12 minutes and allow the pizza to bake. Check after 12 minutes. If the pizza is still not cooked and cheese is not melted then bake for 2-3 more minutes. Within 14-15 minutes pizza will get ready.
Sprinkle some more chaat masala over the prepared chutney masala pizza and serve.
Suggestion:
Make sure the green chutney to be used should not be too thin in consistency. If the chutney is thin then add 1-2 tsp oil and cook until it gets thick and then bring in use.
You can use vegetables as per your choice. Skip the ones you don’t like or are not available and add tomato, mushroom, cauliflower, baby corn or onion and so on.
Pizza can be prepared in microwave with convection mode in similar way.