गुड़ का परांठा Gur Paratha - Jaggery Paratha

कुनकुनी सर्दी में गुड़ गरमाहट भी देता है और ताकत भी. गुड़ के परांठे स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक होते हैं. गुड़ की स्टफिंग में बादाम पाउडर डालकर परांठे को और भी अधिक स्वादिष्ट गुड़ के परांठे (Jaggery Paratha) बच्चों को और आपको बहुत पसन्द आयेंगे.
Read: Gur Paratha - Jaggery Paratha in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gur Paratha
- गेहूं का आटा - 2 कप
- गुड़ - 3/4 कप (एक दम बारीक कटा हुआ)
- बादाम - 20-25 पीसकर पाउडर बना लीजिये
- घी - 2-3 टेबल स्पून
- इलाइची - 4 छील कर, कूट कर पाउडर बना लीजिये
- नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Jaggery Paratha
आटे को किसी बड़े डोंगे में निकाल लीजिये, आटे में नमक और 1 छोटी चम्मच घी डालकर मिला दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा.
स्टफिंग तैयार कर लीजिये:
गुड़ में बादाम पाउडर और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर कर लीजिये.

परांठे बनाइये:
तवा गरम कीजिये, आटे से थोड़ा सा आटा एक छोटे अमरूद के बराबर तोड़ कर गोल लोई बनाकर पेड़ा बनाइये, सूखे आटे में लपेट कर 3-4 इंच के व्यास में परांठा बेल लीजिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोड़ा सा घी लगाइये, अब 1 - 2 छोटी चम्मच स्टफिंग परांठे के बीच में रखिये और परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कीजिये. अब उंगलियों से दबाकर स्ट्फिंग को चारों ओर एक जैसा फैलाते हुये परांठे को बढ़ाइये, अब इसे सूखे आटे में लपेट कर हल्का दबाव देते हुये गोल 5-6 इंच के व्यास में थोड़ा मोटा परांठा बेल कर तैयार कीजिये.
तवा गरम हो गया है, तवे पर परांठा डालिये और निचली सतह हल्की सी सिकने पर परांठा पलट दीजिये, दूसरी सतह पर हल्की चित्ती आने पर ऊपर की सतह पर थोड़ा सा घी डालकर, चारों ओर फैलाइये, परांठे को पलट दीजिये और दूसरी ओर भी घी डालकर चारों ओर फैलाइये. परांठे को दोनो ओर पलट पलट कर ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सिके परांठे को प्लेट पर रखी प्याली या बिछे फोइल के ऊपर रखिये, और सारे परांठे इसी तरह से सेक कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट गुड़ के परांठे (Jaggery Paratha) तैयार हैं, गुड के परांठे बिस्किट की तरह से खाइये, दही के साथ खाइये और बच्चों को दूध के साथ खाने को दीजिये, और आप भी खाइये.
सुझाव:
परांठे में बहुत ज्यादा स्टफिंग न भरे परांठा फट सकता है, परांठे बेलते समय सावधानी से हल्का दबाव देते हुये बेलिये. परांठे को सेकते समय भी ध्यान रखें, परांठा फूलने पर चमचे से एकदम न दबायें, परांठे से भाप निकल कर आपके हाथ को जला सकती है, परांठे से गुड़ की चाशनी निकल कर तवे पर आ जायेगी.
गुड़ की स्टफिंग में अपनी पसन्द के अनुसार, बादाम पाउडर की जगह, नारियल पाउडर, तिल को हल्का सा भून कर तिल का पाउडर बनाकर मिलाया जा सकता है.
कमेंट (38)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजकुमार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, गुड़ को पोलीथिन में डालकर बेलन से कूट लिया है, गुड़ अच्छा सोफ्ट हो जाता है.
निशा: शामभवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुखजिन्दर जी, अदरक के अचार की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है सर्च बटन पर अदरक का अचार लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मीनू जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सिमरन जी, थोड़ी प्रेक्टिस से ये सारी चीजें बहुत आसान हो जाती है.
mujhe apki btai hu recipe bhot
achi lgti h jesa ki mujhe mitha
psnd h to y gur ky prathy to
sone pe suhaga h thnku
mam itni achi recipe btany ky liy
निशा: भारती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृ्ष्णा जी, वेबसाइट और चैनल पर बहुत सारी पिकल की रेसिपी है, सर्च बटन पर पिकल का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शान्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा, हम तवा पर नान का वीडियो बना देंगे, धन्यवाद.
Hum sardio me jab bhi gur late hai to use pani ke sath liquid bane ke chaan lete hai isse gur saaf ho jata hai aur liqid ho jata hai kya uske baad hum us liqid se paratha bana sakte hai ya phir us liqid gur se alag tarike se parathe banana hoga
निशा: अनुराधा, गुड़ का ये परांठा लिक्विड गुड़ से नहीं बनाया जा सकता है, इसके लिये अच्छा साफ गुड़ लेना होगा. गुड़ को पानी में घोल कर छान कर, उससे आटा गूथ कर, उसमें थोड़ा घी भी डालिये और इस तरह उस आटे से गुड़ का परांठा बना लीजिये.
निशा: फातिमा, जी हां अवश्य.
निशा: अर्चना, चीनी की जगह गुड़ ही तो डालना है, बस इतना ध्यान रखिये कि दूध पानी में उबाल आने के बाद गुड़ और चाय पत्ती डालिये, आप गुड़ की चाय बनालेंगी, धन्यवाद.
निशा: कविता, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: जोयस, बहुत बहुत प्यार एवं बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना, आपको बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद, हमेशा खुश रहो.
i love gur paratha. Is it possible to reheat the gur paratha in the microwave or tava?
Thank´s for your answer.
निशा: कविता, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
plz jaldi bataiye
निशा: दीपक दही वाली सब्जी स्टील के बर्तन में बनाई जाय तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: दिव्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारुल, आप को देख कर मैं बहुत खुश रहती हूँ, अभी कुछ कारण से काम नहीं कर सकी थी अभी आप फिर से रेग्यूलर वर्क देख सकेंगी.
निशा: वर्षा, मैं अच्छी हूँ और अब फिर से रैगूलर होने की कोशिश करती हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पौल, मैं ठीक हूँ, और अब आप नई रैसिपी देख सकेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.