नूडल स्प्रिंग रोल - Noodles Spring Rolls Recipe

बच्चों और यंग जनरेशन को नूडल्स स्प्रिंग रोल बहुत पसन्द आते हैं. हम वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Rolls) बना चुके हैं, जिसके लिये रैपर हमने मैदा घोल कर तवे पर फैला कर बनाये थे, आज हम रैपर मैदा को बेल कर तवे पर सेक कर तैयार करेंगे.
Read : Noodles Spring Rolls Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Noodles Spring Rolls
आटा लगाने के लिये
- मैदा - 1 कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच नमक
- तेल - 2 छोटे चम्मच
स्टफिंग के लिये
- नूडल - 1 कप उबाले हुये
- पनीर - 1/4 कप छोटे टुकड़े में कटा हुआ
- पत्ता गोभी - आधा कप बारीक कटी हुई
- मटर के दाने - 1/4 कप
- शिमला मिर्च - 1 /4 कप बारीक कटी हुई
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ या 1/2 छोटी चम्मच पेस्ट
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच या 1 छोटी चम्मच सिरका
- सोया सोस - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - स्टफिंग के बनाने लिये और स्प्रिंग रोल को तलने के लिये
विधि - How to make Noodles Spring Rolls
आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये: मैदा को किसी बड़े प्याले में डालकर तेल और नमक डालकर मिक्स कर लीजिये. थोड़ा थोड़ा हल्का गरम पानी डालते हुये नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये (इतना आट गूथने में आधा कप से थोड़ा कम पानी लग जायेगा). आटे को 10-15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

स्टफिंग - How to make Stuffing for Noodles Spring Rolls
पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट, हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिये, मटर के दाने डालकर 2 मिनिट ढककर भून लीजिये, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर एक डेड़ मिनिट भून लीजिये, पनीर डाल दीजिये, नमक, काली मिर्च, नूडल, सोया सास और नीबू का रस, हरा धनियां डाल कर सारी चीजों को मिक्स होने तक पका लीजिये. स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये.

रैपर - How to make Wrappers for Noodles Spring Rolls
मैदा से छोटी छोटी एक बड़े बेर के बराबर की लोई (गोले) बनाकर तैयार कर लीजिये (इतने आटे से 14 लोई बनकर तैयार हो गई हैं). एक लोई को उठाइये, सूखा मैदा में लपेट कर 5-6 इंच के व्यास में पतला बेलिये, बेली हुई पूरी को अलग प्लेट में रख दीजिये. दूसरी पूरी भी इसी आकार की पतली पूरी बेल कर तैयार कर लीजिये. अब इस पूरी के ऊपर आधा छोटी चम्मच तेल डालकर सारी ओर फैलाइये, पहले पूरी जो हमने बेल कर अलग रख दी थी उस पूरी को इसके ऊपर रखकर, दबाकर, किनारे से बेलते हुये और पतला 8-10 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर लीजिये. बेली हुई पूरी को हल्के गर्म तवा पर डालिये और नीचे की ओर से हल्का सा सिकने पर पलट कर दूसरी ओर भी बिलकुल हल्का सा सेक कर उतार कर प्लेट में रख लीजिये, ये 2 रैपर एक साथ सिक कर तैयार हो गये हैं, सारे रैपर इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये.

स्प्रिंग रोल भर कर तैयार कीजिये:
स्टफिंग और रैपर तैयार है. 1 टेबल स्पून मैदा का गाढ़ा घोल बना लीजिये, जिससे रोल को चिपकाइये. रैपर को खोलिये, और एक रैपर को चकले पर अन्दर की सतह ऊपर करते हुये रखिये, 2 चम्मच स्टफिंग रैपर के ऊपर की ओर किनारा थोड़ा छोड़ते हुये, पतला फैलाते हुये रखिये. पहले ऊपर का किनारा मोड़िये और अब थोड़ा थोड़ा घोल मैदा लगा कर साइड के दोंनो किनारे मोड़ कर चिपका दीजिये, और रोल कीजिये, आखिरी किनारा मैदा लगाकर अच्छी तरह चिपका कर रोल तैयार कर लीजिये, और किसी प्लेट में रख लीजिये, सारे स्प्रिंग रोल इसी प्रकार भर कर बनाकर तैयार कर लीजिये.

स्प्रिंग रोल को शैलो फ्राई कीजिये:
समतल तले के पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, 3 -4 जितने स्प्रिंग रोल आ जाय उतने स्प्रिंग रोल कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये. धीमी और मीडियम आग पर स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर चारों ओर ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. सिके स्प्रिंग रोल को किसी नैपकिन बिछी प्लेट पर रखिये. सारे नूडल स्प्रिग रोल इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये.
स्प्रिंग रोल को डीप फ्राइ कीजिये:
कढ़ाई में थोड़ा तेल और डाल दीजिये कि स्प्रिंग रोल तेल में डूब कर तले जा सकें, तेल मीडियम गरम होने पर, स्प्रिंग रोल 3 -4 जितने एक बार कढ़ाई में आ जाय डाल दीजिये, मीडियम और धीमी आग पर स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर चारौं ओर गोल्डन ब्राउन होने तल कर, नैपकिन पेपर बिछी प्लेट पर निकाल कर रख लीजिये. सारे नूडल्स स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
शैलो फ्राइ और डीप फ्राई दोनों तरह से फ्राई किये गये नूडल स्प्रिंग रोल तैयार है, नूडल्स स्प्रिंग रोल को हरे धनिये की चटनी या टमाटो सास के साथ गरमा गरम परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- नूडल्स स्प्रिंग रोल को ओवन में बेक भी कर सकते हैं: ओवन में बेक करने के लिये, ओवन को 200 डि. से. पर प्रीहीट कीजिये, और नूडल्स स्प्रिंग रोल को ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये और ओवन में रखिये, ओवन को 200 डि. से. पर ही 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, इसके बाद चैक करते हुये समय बढ़ाते हुये स्प्रिंग रोल को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
- स्टफिंग अपने मनमुताबिक पसन्द सब्जियां लेकर स्प्रिंग रॉल्स बनाईये.
Noodles Spring rolls Recipe and Spring Rolls Wrapper Recipe video
कमेंट (95)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, कोई भी नूडल ली जा सकती है.
निशा: लकेश्वर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साधवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: mandy ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशू, आटा गूथते समय घी या तेल कम डाला जाय तो रैपर सख्त हो सकता है.
निशा: फरहा जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: भावना ये गरम गरम ही खाने के लिये होते हैं, बाद में अन्दर स्टफिंग में जो पानी है वह कवर को सोफ्ट कर देते हैं.
Thanks once again.
From Jas
निशा: जसप्रीति जी, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
hiii..aapki recipe muje bahot achhi lagti hai or me banake ghar me sabko new new dish test karwati hu so special thenks for you. mam kya aap muje momos banane ki recipe bata sakte ho??
निशा: खुशी, मोमोज की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, मोमोज लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
thank you so much .even my father also like this and they told me make again next time
thanks Nisha Madhulika .
निशा: रीता, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कनिका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Spring Roll fold karne me bahut dikkat aati hai or unko fry karte time wo khul jate hai or sara material bahar nikal jata hai
to uske kaise fold kiya jaye k wo na khule or fry bhi kiye jaye.
Thank u
निशा: किरन, रोल को चिपकाने के लिये मैदा का घोल यूज कीजिये, हर चीज प्रोपर बनाने के लिये थोड़ी सी प्रेक्टिस की आवश्यकता होती है, धीरे धीरे आपकी सारी प्रोबलम दूर हो जायेंगी.
निशा: आदित्य जी वेबसाइट पर बहुत सारी राइस से बनी डिश उपलब्ध है, और हम आपके लिये फ्राइड राइस अवश्य बनायेंगे,.
निशा: आरती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.