चाइनीज नूडल्स समोसा - Chinese Samosa Recipe

नूडल्स के साथ में कुछ सब्जियां मिलाकर स्टफिंग बनाकर भर कर बनाये गये समोसे नूडल्स समोसे (Noodles Samosa) या चाइनीज समोसे बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. आजकल नूडल्स समोसे इन्डोचाइनीज समोसा स्ट्रीट फूड के रूप में बहुत पसन्द किये जा रहे हैं. बच्चों को तो नूडल्स समोसे बहुत ज्यादा पसन्द आते हैं.
Read : Chinese Samosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Noodles Samosa
- मैदा - 1 कप
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- नमक - 1/4 छोटी चमच्च (स्वादानुसार)
- घी - 2 टेबल स्पून
- स्टफिंग के लिये:
- नूडल्स - 1 कप (उबाले हुये)
- मशरूम - 2 छोटे छोटे कटे हुये
- गाजर - 1/4 कप (पतले और छोटे कटे हुये)
- हरे मटर के दाने - 1 /4 कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच
- सोया सास - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
- अदरक - आधा इंच कद्दूकस किया हुआ या आधा छोटी चम्मच पेस्ट
विधि - How to make Chinese Samosa
समोसे के लिये सबसे पहले आटा गूथ कर तैयार कीजिये, मैदा को किसी डोंगे में डालिये, घी , नमक और अजवायन क्रस करके डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पूरी से भी सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को आधा घंटा ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. जब तक आटा सैट होता है तब तक समोसे के लिये स्टफिंग तैयार कर लीजिये.
स्टफिंग तैयार कीजिये - Stuffing for Chinese Samosa
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में अदरक हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, मटर के दाने डालकर 2 मिनिट भूनिये, कटे हुये गाजर डालिये, 1 मिनिट चलाते हुये भूनिये, मसरूम डालिये, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, सोया सास और नीबू का रस डालिये, 1 मिनिट तक भूनिये, नूड्ल्स और हरा धनियां डालकर सभी चीजों के अच्छी तरह मिक्स करते हुये पका लीजिये. स्टफिंग तैयार है.

समोसे बनाइये:
गुंथे आटे को थोड़ा मसल कर चिकना कीजिये. आटे से चार बराबर आकार में लोइयां तोड़ कर गोले बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई उठाइये चकले पर बेलन की सहायता से पतला ओवल आकार में बेल कर तैयार कर लीजिये, बेली गई पूरी को बीच से काट कर 2 बराबर भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाकर बायें हाथ पर रखिये, कटे हुये आधा किनारे पर उंगली से पानी लगाइये, दूसरा आधा किनारा उसके ऊपर रखकर चिपका कर कोन बनाइये. कोन को बायें हाथ पर रखकर चम्मच से स्टफिंग भरिये. कोन ऊपर से आधा इंच खाली रख लीजिये, इस खाली भाग की पूरी गोलाई पर उंगली से पानी लगाइये, पीछे की ओर एक प्लेट डालिये और समोसे को चिपका कर तैयार कर लीजिये, इसे बनाते हुये वीडियो में देख सकते हैं. तैयार समोसे को किसी प्लेट में रख लीजिये. सारे समोसे इसी तरह से तैयार कर लीजिये.
समोसे फ्राइ कीजिये
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. मीडियम गरम तेल में 3-4 या जितने समोसे कढ़ाई में आ सके उतने डाल दीजिये. मीडियम और धीमी आग पर समोसे को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने पर तल कर निकाल लीजिये. सारे नूडल्स समोसे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम खस्ता कुरकुरे नूडल्स समोसे तैयार है. नूडल्स समोसे को हरे धनिये की तीखी चटनी, इमली की मीठी चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- स्टफिंग के लिये नूडल्स के साथ आप अपने मन पसन्द सब्जियां मिक्स कर सकते है.
- नूडल्स उबालने के लिये: किसी बर्तन में इतना पानी ले लीजिए कि नूडल्स आसानी से उसमें डूब सकें, पानी में उबाल आने पर, 1 छोटी चम्मच तेल और नूडल्स को उबलते पानी में डाल दीजिये. नूडल्स के नरम होने पर नूडल्स को छान कर निकाल लीजिये, थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर नूडल्स को धो लीजिये. एकदम अलग अलग नूडल्स उबल कर तैयार हो जायेगी.
कमेंट (50)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
main yahan par kuchh naya karna chahtahun, marine drive , telibandha, raipur, chhattisgarh mein evening ko bahut sare stall lagte hain jahan paw bhaji,poha,panipuri,dhabeli,chowmine, rolls dosa,etc. milta hai mainbhi stall lagana chahrahahun kuchh idea bataiye jisme kuchh naya ho aur benefit ho. thanks
निशा: नरहरी जी, आप वेबसाइट से देखकर जो आपको पसन्द हो वह ट्राई कर सकते हैं, लोगों को स्वाद पसन्द आ जायें तो वे खाते वे अवश्य खाते हैं.
निशा: प्रियांशु जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hiiiiiiiii nishaji...
ky hum mede ke sath gehu ka aata use kar sakte hai?
निशा: पंकिता जी समोसे के लिये मैदा ही यूज होता है, लेकिन आप चाहें तो समोसे के आटे के लिये आदा मैदा और आधा आटा यूज कर सकते हैं.
निशा: आशी जी, समोसे को अधिक तरह रिफाइन्ड ओइल में तला जाता है, लेकिन घी में तले समोसे तो बहुत ही ज्यादा अच्छे लगेगे.
निशा: मीनाक्षी जी, स्टफिंग को थोड़ा तेल में मसाले में अच्छी तरह भून लीजिये, उसमें नमी कम रह जाय, और समोसे को मीडियम और धीमी आग पर अच्छे ब्राउन, कुरकुरे होने तक तलिये.
निशा: प्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकाश जी, अवश्य ले सकते हैं.
.
निशा: जिग्ना जी, रात को स्टफिंग और आटा लगाकर रख दीजिये, सुबह समोसे बना लीजिये, कुछ भी खराब नहीं होगा.
निशा: रिया, बन्द गोभी, शिमला मिर्च, फ्रेन्च बीन्स, फूल गोभी ले सकते हैं.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: कमल, समोसे के लिये मैदा ही लिया गया है.
thank you, for your yummy recepies.
..
निशा: हिमांशू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाहिद जी, छैना नरम न बने या उसे मसल मसल कर एकदम नरम न किया जाय तो रसगुल्ले स्पंजी नही बनते, दूध में मिलाबट हो तो भी रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते हैं.
निशा: फिलिप जी, मेरी कोशिश रहेगी कि में रैसिपी को बिलकुल आसानी से बनने वाली बनाऊं, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: नीलम जी, गोल गप्पे को धीमी आग करके क्रिस्पी होने तक तलेंगी तो ये जल्दी से नरम नहीं होंगे.
निशा: रवी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका मैं वेजिटेरियन ही बनाती हूँ.
निशा: कुसुम, समोसे को बन्द करते समय उसके किनारे पर पानी लगाकर अच्छी तरह चिपकाइये, समोसे नहीं खुलेंगे. समोसे धीमी और मिडियम आग पर तलेंगी तो वे काफी समय तक क्रिस्प रहेंगे.
निशा: सरोज जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.