सहजन का अचार - Drumstick Pickle recipe

सहजन की फली का अचार बहुत स्वादिष्ट बनता है. सहजन की फली जब एकदम नरम होती है, उनके अन्दर बीज नहीं बन पाते एकदम कच्ची नरम मुलायम सहजन की फली से ही अचार बनता है.
Read: Drumstick Pickle recipe in English
आवश्यक सामग्री
- सहजन (Drumstick) की फली - 300 ग्राम
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल - 1/3 कप
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- पीली सरसों दरदरी पिसी हुई - 2 टेबल स्पून
- सिरका - 1 टेबल स्पून
विधि: - How to make Drumstick Pickle
अचार बनाने के लिये, सबसे पहले सहजन की फलियों को धोकर सुखाकर, 3/4 -1 इंच की लम्बाई में काट कर, एक छोटी चम्मच नमक मिला कर किसी डिब्बे में बन्द करके 3 दिन के लिये रख दीजिये. रोजाना दिन में एक बार चम्मच से फलियों को चला कर ऊपर नीचे कर दीजिये.
3 दिन बाद नमक में रखी हुई सहजन की फली का अचार बनाइये.
तेल को पैन में डाल कर, अच्छा गरम कीजिये, गैस बन्द कीजिये और पैन को गैस से नीचे उतार कर रख लीजिये, तेल को थोड़ा ठंडा होने पर, हींग , हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर डालकर, मिक्स कर दीजिये, सहजन की फली डाल दीजिये, नमक लाल मिर्च पाउडर, सरसों पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स होने तक मिला दीजिये. अचार में सिरका भी डालकर मिला दीजिये.

सहजन की फली का अचार तैयार है. तैयार अचार को अच्छी तरह ठंडा होने के बाद कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. 3 दिन में अचार खट्टा और बहुत स्वादिष्ट हो जाता है, सहजन की फली के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जाते हैं.
अचार को रोजाना दिन में एक बार चम्मच से ऊपर नीचे करते रहिये.
सहजन की फली के अचार को चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.
सहजन की फली के अचार (Drumstick Pickle) को 1 -2 माह तक रख कर खाया जा सकता है. अचार को और अधिक चलाने के लिये अचार में इतना सरसों का तेल गरम करके, ठंडा करके डाल दें कि अचार तेल में डूबा रहें.
सुझाव:
अचार को जिस कन्टेनर में भर रहे हैं उसे उबलते पानी से धोइये और धूप में सुखा लीजिये.
अचार खाने के लिये जब भी निकालें सूखी और साफ चम्मच का यूज कीजिये, अचार निकालते समय, हाथ भी सूखे होने चाहिये. अचार निकालने के बाद अचार को उसी चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिये, अचार की सेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
durmstick ke kuch aise recipe batye jinki marketing bhi ki jaa sake
निशा: इलियास जी, कोई भी सिरका इसमें डाला जा सकता है.
निशा: सन्नी जी, नही, इन्हें धोने की आवश्यकता नही हैं.
निशा: ऋतु जी, आप उनसे भी अचार बना सकती हैं.
निशा: सिनाइल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please sahjan ki phoolon ki sabzi bhi bataiye.
निशा: वीना जी, अवश्य अगर ये बाजार में मिले तो मैं जरूर बनाऊंगी.
निशा: हेमाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam plz rply
निशा: शशि जी हां, कहते हैं.
बाज़ार के घटिया unhealthy वयंजनो से बचाने के लिए धन्यवाद् .......आचार में बाज़ार के सिरके के स्थान पर एप्पल साइडर vingar दाल सकते हैं क्या ?
here you are showing drumstick pickle, but i know very well it not drumstick, it is something else because drumstick used in sambhar in south india we are using it.
निशा: राजेन्द्र ये कच्ची ड्रम स्टिक है.
जरूर बनाऊंगी इस बार
निशा: मनु, मैं कोशिश करूंगी.
Drumstick pickle is very delicious. Only raw drumstick .i.e. without seeds and soft drumsticks are required for making pickle.
Ingredients for drumstick pickle
Drumstick - 300 grams
Salt - 1 tsp
Mustard oil - 1/3 cup
Asafoetida - 2-3 pinch
Turmeric powder - 1 tsp
Fennel powder - 1 tsp
Red chilly powder - ¼ tsp
Black pepper powder - ¼ tsp
Yellow mustard powder - 2 tbsp
Vinegar - 1 tbsp
How to make drumstick pickle
For making drumstick pickle firstly wash and pat dry them. Cut them into ¾ - 1 inch pieces lengthwise add 1 tsp salt and store it in any container for 3 days. Stir the beans daily with spoon.
How to make pickle from drumstick kept for 3 days in salt:
Take oil in a pan and place it on flame for heating. Turn off the gas and place on the surface. When oil gets little cold, add asafoetida, turmeric powder, fennel powder and mix well. Also add drumstick, salt, red chilly powder, mustard powder and black pepper powder. Mix all ingredients really well.
Drumstick pickle is ready. Store the pickle in any glass or plastic container when it cools down completely. After 3 days pickle becomes sour and very delicious. All spices get absorb in the drumstick.
Stir the pickle daily once in a day. Serve the pickle with chapatti or parantha and enjoy eating.
This drumstick pickle can be stored for 1-2 months. if you wish to have longer shelf life of the pickle then add more oil into it so that the pickle remains soaked in the oil completely.
Suggestion:
Wash the container used for storing pickle first with warm water and place in sunlight.
Use a clean and dry spoon for taking out pickle. Make sure your hands are also dry and clean
Stir the pickle with the same spoon as it increases its shelf life.