बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan Wali Shimlamirch recipe

बेसन वाली शिमला मिर्च सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है, और बड़ी आसानी से बहुत जल्द बन जाती है. टिफिन में पैक करने के लिये बेसन वाली शिमला मिर्च बहुत ही अच्छी सब्जी है. सब्जी (Capsicum with Besan) को साइड डिश के रूप में परोसिये.
Read: Besan Wali Shimlamirch recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Capsicum with Besan
- शिमला मिर्च - 3 (300 ग्राम)
- बेसन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (पेस्ट बना लीजिये)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा )
विधि - How to make Rajasthani besan ki shimla-mirch recipe
शिमला मिर्च को धोकर, पोंछकर काट लीजिये, डंठल और बीज हटा कर आधे इंच से लेकर एक इंच के चौकोर टुकड़ों मे शिमला मिर्च काट कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखिये और बेसन डालकर लगातार चलाते हुये, बेसन का हल्का रंग बदलने तक रोस्ट करके प्याली में निकाल लीजिये, अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालकर हलका सा भूनिये, अब कटी हुई शिमला मिर्च डालिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर, सोंफ पाउडर, भुना हुआ बेसन और अमचूर पाउडर, गरम मसाला भी डाल दीजिये और सब्जी को कलछी से चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि शिमला मिर्च के ऊपर मसाले की कोटिंग न आ जाय.

सब्जी को ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर पकाइये, सब्जी को खोलिये और अच्छी तरह चला दीजीये. अब सब्जी को फिर से ढककर 2 मिनिट के लिये पकने दीजिये, सब्जी को खोलिये और शिमला मिर्च को चैक कीजिये, अभी शिमला मिर्च नरम नहीं हुई है, सब्जी को ढककर और 2 मिनिट तक पका लीजिये, सब्जी को चैक कीजिये, शिमला मिर्च थोड़ी नरम हो गई है, हमें शिमला मिर्च को ज्यादा नरम नहीं करना है, शिमला मिर्च थोड़ी क्रन्ची ही रहनी चाहिये.
बेसन वाली शिमला मिर्च (Besan ki Shimla Mirch) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, सब्जी को चपाती, परांठे, या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 15 मिनिट
कमेंट (124)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा, इसमें आप आलू डालना चाहती हैं तब बोइल आलू डाले जा सकते हैं.
aaj mene besan wali shimla mirch banai ..usme thoda namak jyada pad gaya tha so mene thoda tamatar pees kar daal diya ..but it was delicious..thanks :)
निशा: निशा: आपने ठीक किया, या थोड़ा बेसन तेल में अच्छी तरह भून कर भी मिलाया जा सकता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam maan gaye aapko.......
निशा: शिखा, बहुत बहुत धन्यवाद.
इतने सरल तरीके से ,जानकारी दी गयी हैं ,कि सभी बना सकते हैं ,ज्ञान कि अलख जगाने के लिए बहुत बहुत आभार |
निशा: अजय जी बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks shanti
निशा: शान्ती, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya mix veg ka taste resturant jaisa ayega ,
agar nahi to bataiye uske liye kya karna hoga?
निशा: संगीता, आप सब्जी बनाइये बहुत अच्छा स्वाद आयेगा.
nd d praises were flying across me
nd all thanks to u...
निशा: सविता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी निशा जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, जी हां टमाटर के छोटे छोटे टुकड़े काट कर डाले जा सकते है, आपने मुझे इतनी बड़ी पोस्ट दे दी है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शर्मीला, समोसे धीमी आग पर तलिये, एक बार के समोसे तलने में लगभग 10 मिनिट लग जाते हैं.
निशा: अंकित, आलू चाट की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: धीरज, बनी इडली को 2 - 4 टुकड़ों में काट लीजिये, कढ़ाई में तेल डालिये गरम होने पर राई, करीपत्ता, डालिये राई चटकने पर मुंगफली या नारियल की चटनी, हरी मिर्च, अदरक थोड़ा सा भूनिये, 1-2 टेबल स्पून पानी डालिये और कटी इडली डालकर 2 मिनिट चमचे चलाते हुये फ्राई कर लीजिये.
निशा: मोहेन्द्र, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैशाली मैं तो शिमला मिर्च के बीज को प्रयोग नहीं करती.
निशा: आरती,मैं कोशिश करूंगी.
मिल्क पाउडर से रसगुल्ला कैसे बनाए जाते हैं. प्लीज बताएं.
निशा: प्रियंका, मिल्क पाउडर से दूध बनाकर और इससे छैना बनाकर रसगुल्ला बनाये जाते हैं और मिल्क पाउडर चीनी को अंडे की सफेदी में गूंथकर भी रसगुल्ला बनाये जाते हैं
लेकिन रसगुल्ले का खास स्वाद तो ताजा दूध के छैना से ही आत है.
निशा: अंजली, पानी डालना आवश्यक नहीं है. शिमला मिर्च की नमी ही इसके लिये पर्याप्त है.