बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan Wali Shimlamirch recipe

बेसन वाली शिमला मिर्च सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है, और बड़ी आसानी से बहुत जल्द बन जाती है. टिफिन में पैक करने के लिये बेसन वाली शिमला मिर्च बहुत ही अच्छी सब्जी है. सब्जी (Capsicum with Besan) को साइड डिश के रूप में परोसिये.
Read: Besan Wali Shimlamirch recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Capsicum with Besan
- शिमला मिर्च - 3 (300 ग्राम)
- बेसन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (पेस्ट बना लीजिये)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा )
विधि - How to make Rajasthani besan ki shimla-mirch recipe
शिमला मिर्च को धोकर, पोंछकर काट लीजिये, डंठल और बीज हटा कर आधे इंच से लेकर एक इंच के चौकोर टुकड़ों मे शिमला मिर्च काट कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखिये और बेसन डालकर लगातार चलाते हुये, बेसन का हल्का रंग बदलने तक रोस्ट करके प्याली में निकाल लीजिये, अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालकर हलका सा भूनिये, अब कटी हुई शिमला मिर्च डालिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर, सोंफ पाउडर, भुना हुआ बेसन और अमचूर पाउडर, गरम मसाला भी डाल दीजिये और सब्जी को कलछी से चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि शिमला मिर्च के ऊपर मसाले की कोटिंग न आ जाय.

सब्जी को ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर पकाइये, सब्जी को खोलिये और अच्छी तरह चला दीजीये. अब सब्जी को फिर से ढककर 2 मिनिट के लिये पकने दीजिये, सब्जी को खोलिये और शिमला मिर्च को चैक कीजिये, अभी शिमला मिर्च नरम नहीं हुई है, सब्जी को ढककर और 2 मिनिट तक पका लीजिये, सब्जी को चैक कीजिये, शिमला मिर्च थोड़ी नरम हो गई है, हमें शिमला मिर्च को ज्यादा नरम नहीं करना है, शिमला मिर्च थोड़ी क्रन्ची ही रहनी चाहिये.
बेसन वाली शिमला मिर्च (Besan ki Shimla Mirch) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, सब्जी को चपाती, परांठे, या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 15 मिनिट
कमेंट (124)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Today at dinner time i was prepare this recipe accordingly and its very Delicious..
Thanking you...
निशा: काजल जी, अमचूर पाउडर ना डालना चाहे, तो इसकी जगह थोड़ा सा नींबू का रस डाल लीजिए, सब्जी में अच्छा टेस्ट आएगा.
निशा: मंजूला जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, आप रेसिपी में अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: अंबिका जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारी शुभकामनाएं.
Thanks
Krishna
निशा: कृ्ष्णा जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: आशू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वदेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्राची जी, अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, आप ग्रेवी बना सकते हैं.
निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रकृ्ति जी, अमचूर की जगह राई नहीं डाल सकते, यदि आप चाहें तो नीबू का रस डाल सकती हैं.
निशा: मयंक जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें प्याज भी डाल सकते हैं.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी हां आप इसे भरकर भी बना सकती हैं.
mam curry wali kisi dish mein zada salt ho jaye to usko kaisy km kr skty hai????
निशा: अना जी, सब्जी में थोड़ा मसाला अलग से भून कर बना कर डाल दीजिये, मसाले में 1-2 टमाटर और 1 हरी मिर्च ले सकती है, थोड़ा सा घी या तेल डालकर, 1-2 टेबल स्पून बेसन भी मसाले के साथ अच्छी तरह भून लीजिये, और ये भुना मसाला सब्जी में मिला दीजिये. सब्जी में नमक कम हो जायेगा और सब्जी स्वादिष्ट भी हो जायेगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha di.. Mai hamesha apni mummy ke jaisa cook karna chahti thi. Unke khaane mei swaad aur pyaar dono hota tha... Aapki recipes mein meri mummy wala taste aata hai... Mummy ko abhi bhi miss karti hu.. Par aapki help se cook kuch unke jaisa karne lagi hu... Thank u so much!! This recipe was great too.. Meri daughter shimla mirch nahi khaati, so maine isme 2-3 aaloo fry kar ke daal diye thhe... But usne pehli baar aaloo ke saath shimla mirch bhi shouk se khaayi... So happy :-) thanks di..
निशा: शिखा जी,बहुत बहुत धन्यवाद और बेबी को प्यार.
This time I made it after I sauted teh besan well. Also added a lot more oil than I usually do.(still added like 3-4 tablespoons of water but it made things the slightest bit pasty -wont add any next time and will make in a better quality non-stick). Mere husband ko bahut hi pasand aayi. I loved it too! Thanks Nishaji for all your wonderful recipes!
निशा: सूरज जी, सब्जी को धीमी आग पर पकाना है, शिमला मिर्च से अपना जूस निकल को उसे अच्छी तरह पका देता है और सब्जी बहूत ही स्वादिष्ट बनती है.
im a oll cooking so nicely so yammi.
Aap 1recepe sher kariye pl,,,veg pie kese banate hai,,,,,,,,pl im olways waiting for u mashi,,,,,send me recipe veg pie
by nisha mashi
निशा: सोनल जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूं.