खजूर का शेक - Khajoor Shake | Khajoor Milk Shake for Navratri Vrat

📅 16 अक्टूबर 2012 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 41 कमेंट ★ 4.1 (4453)


खजूर का शेक स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक होता है. विटेमिन्स, शुगर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, और मिनरल्स से भरपूर खजूर के शेक को टोनिक शेक कह सकते हैं. यह अन्न रहित है इसलिये आप इसका उपयोग नवरात्रि व्रत में भी कर सकते हैं.
गर्मी के मौसम में इसे ठंडे दूध में बनाकर पीजिये और सर्दियों के मौसम में गरम दूध के साथ, और खजूर का शेक आपको सर्दी - जुकाम से भी बचाता है.

Read: Khajoor Shake | Khajoor Milk Shake for Navratri Vrat in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khajoor Milk Shake

  • दूध - 2 कप
  • खजूर - 12
  • काजू, 3-4
  • छोटी इलाइची - 2
  • बर्फ के क्यूब्स - 1 कप (यदि आप चाहें)

विधि - How to make Khajoor Shake

खजूर को अच्छी तरह धो लीजिये, डंठल हटाकर खजूर के टुकड़ों को पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये.
काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. इलाइची छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये.
खजूर के टुकड़ों को मिक्सर में डालिये, थोड़ा सा दूध डालकर खजूर के एकदम बारीक होने तक पीस लीजिये. अब बचा हुआ दूध और इलाइची पाउडर डाल कर अच्छी तरह फैट लीजिये. बर्फ के क्यूब्स डाल कर एक बार और फैंट लीजिये.


खजूर का शेक तैयार है, खजूर का शेक गिलास में डालकर सर्व कीजिये, ऊपर से काजू के टुकड़े डालकर गार्निश कीजिये.
सुझाव:

  • खजूर बहुत मीठे होते हैं, शेक में हमने चीनी नहीं डाली है, अगर आप ज्यादा मिठास पसन्द करें तो शहद या चीनी आवश्यकतानुसार डाल सकते हैं. खजूर शेक में वनीला आइसक्रीम या चौकलेट आइसक्रीम डालकर भी परोस सकते हैं.
  • शेक को छान कर भी सर्व कर सकते हैं.

Khajur Shake Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (4453 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (41)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rani jain
very delicious
sachin
hahahaha....nice question....
saloni
really very nice..
Akeel Ahmad
bana ker dekhuga
Poonam Dubey
Khajur aur kharak alag hai ya same hai
PINKESH
VERIY NAISH
vishal srivastava
thank you for the recepie
mahesh
NISHA JI THANX

IT IS VERY DELICIOUS
Manjusha Ragesh
it is very nice and simple recipe.. i will make it today.....thanks.
i am a big fan of your recipes.
निशा: मंजूषा, बहुत बहुत धन्यवाद.
alka gupta
kya ye pind khajoor se bana hei. ya koi doosre khajoor
निशा: अल्का, खजूर और पिन्ड खजूर एक ही चीज हैं.
Renuka shrivastava,bokaro steel city
it's very nice milkshake recipe.mai ise aaj hi try karungi...thanx