खजूर का शेक - Khajoor Shake | Khajoor Milk Shake for Navratri Vrat

खजूर का शेक स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक होता है. विटेमिन्स, शुगर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, और मिनरल्स से भरपूर खजूर के शेक को टोनिक शेक कह सकते हैं. यह अन्न रहित है इसलिये आप इसका उपयोग नवरात्रि व्रत में भी कर सकते हैं.
गर्मी के मौसम में इसे ठंडे दूध में बनाकर पीजिये और सर्दियों के मौसम में गरम दूध के साथ, और खजूर का शेक आपको सर्दी - जुकाम से भी बचाता है.
Read: Khajoor Shake | Khajoor Milk Shake for Navratri Vrat in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khajoor Milk Shake
- दूध - 2 कप
- खजूर - 12
- काजू, 3-4
- छोटी इलाइची - 2
- बर्फ के क्यूब्स - 1 कप (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Khajoor Shake
खजूर को अच्छी तरह धो लीजिये, डंठल हटाकर खजूर के टुकड़ों को पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये.
काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. इलाइची छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये.
खजूर के टुकड़ों को मिक्सर में डालिये, थोड़ा सा दूध डालकर खजूर के एकदम बारीक होने तक पीस लीजिये. अब बचा हुआ दूध और इलाइची पाउडर डाल कर अच्छी तरह फैट लीजिये. बर्फ के क्यूब्स डाल कर एक बार और फैंट लीजिये.

खजूर का शेक तैयार है, खजूर का शेक गिलास में डालकर सर्व कीजिये, ऊपर से काजू के टुकड़े डालकर गार्निश कीजिये.
सुझाव:
- खजूर बहुत मीठे होते हैं, शेक में हमने चीनी नहीं डाली है, अगर आप ज्यादा मिठास पसन्द करें तो शहद या चीनी आवश्यकतानुसार डाल सकते हैं. खजूर शेक में वनीला आइसक्रीम या चौकलेट आइसक्रीम डालकर भी परोस सकते हैं.
- शेक को छान कर भी सर्व कर सकते हैं.
कमेंट (41)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मिनाक्षी जी, अगर खजूर सही हैं तो आप उन्हें उपयोग में ला सकती हैं.
निशा: मोनिका जी, सूखा खजूर यूज किया जा सकता है, लेकिन उसे पहले से दूध में भिगा कर रखें और पीसकर इसी तरह शेक तैयार करें.
निशा: आदित्य जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकित जी, ये शेक ताजा ताजा ही बनाकर यूज किया जाता है.
निशा: जगबीर जी, आप इन्हैं एसे ही खायें या दूध में खजूर शेक बनाकर पीयें ये हैल्थ के लिये अच्छा होता है.
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुहान्डा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ललिता जी हां छुआरा भिगो कर शेक बनाया जा सकता है बहुत अच्छा और पौष्टिक शेक बनेगा.
swati rathod.
we love you & your recipe
thanks.
निशा: आरिफ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा, कई तरह के शेक की रेसिपी वेबसाइट पर और चैनल पर उपलब्ध हैं, आप उन्हैं सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं, मैं और भी शेक रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मनीष जी मैं कोशिश करूंगी.
मुझे किबोर्ड पर pra नही मिल रहा।
निशा: पहले p दबायें और बाद में r और प्र बन जाता है.
निशा: देव, बहुत बहुत धन्यवाद.
pi kar dekh
निशा: आकांक्षा, जी हां कर सकते हैं.
निशा: सिमरन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks