बेबी कार्न मटर करी - Baby Corn Green Peas Curry Recipe

झटपट कुछ खास खाने का मन हो तो काजू और क्रीम से बनी रिच ग्रेवी के साथ बेबी कार्न हरी मटर के दानों की करी (Baby Corn Green Peas Curry) बनाइये. ये बहुत जल्दी बन जाती है.. बेबी कार्न मटर करी को किसी खास अवसर या पार्टी के लिये भी बना सकते हैं, ये बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है.
Read: Baby Corn Green Peas Curry Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baby Corn Green Peas Curry
- बेबी कार्न - 6-7
- हरी मटर के दाने - आधा कप
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1/2 इंच टुकड़ा
- काजू - 1 टेबल स्पून (10 -12 काजू)
- क्रीम - 1/4 कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Baby Corn Green Peas Curry
बेबी कार्न को धोइये, डंठल हटाकर. 1/4 - 1/2 सेमी. के टुकड़ो में काट लीजिये. मटर के दाने भी धोकर तैयार कर लीजिये.
टमाटर बड़े बड़े टुकड़ों में काट कर, हरी मिर्च का डंठल हटा कर, अदरक छील कर धो लीजिये, सारी चीजो को मिक्सर जार में डालिये काजू भी डाल दीजिये और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, मटर के दाने गरम तेल में डालिये और मीडियम फ्लेम पर 2 मिनिट लगातार चलाते हुये भून कर प्लेट में निकाल लीजिये.
अब कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच तेल और डालिये और कटे हुये बेबी कार्न डालकर 2-3 मिनिट लगातार चलाते हुये भून कर मटर वाली प्लेट में ही निकाल लीजिये.
[caption id="" align="alignnone" width="550"]
Baby Corn Green Peas Curry Recipe[/caption]
ग्रेवी के लिये पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालिये, हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर डालिये और अब पिसा टमाटर और काजू वाला मसाला डालिये, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
अब मसाले में क्रीम डालकर मिलाइये और मसाले को 2 मिनिट और भून लीजिये, एक कप पानी मिलाइये, नमक, गरम मसाला, भुने हुये मटर और बेबी कार्न डालकर मिला दीजिये, आधा हरा धनिया भी डालकर मिला दीजिये. सब्जी को ढककर धीमी आग पर 5-6 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि मटर और बेबी कार्न के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायं.
बेबी कार्न मटर करी (Baby Corn Green Peas Curry) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये, और ऊपर से हरा धनियां डालकर गार्निश कर दीजिये. गरमा गरम बेबी कार्न मटर करी चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 2-3 सदस्यों के लिये
- समय - 20 मिनिट
Baby Corn Green Peas Curry Recipe video in Hindi
कमेंट (36)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनाली जी, आप किसी अच्छे ग्रोसरी स्टोर से इन्हें कभी भी ले सकते हैं.
M ne aapse bahut kuch sikha h aur bahut kuch sikhna abhi Baki bhi h...aap bahut aacha kr rhi h..
Gud luck God bless u
निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिंकी जी, धन्यवाद.
निशा: मनोरमा जी, हां बिल्कुल कर सकते हैं.
Please let me know as to how many grams of baby corn is it ?
Thanks,
Bhavika
निशा: भाविका जी, आप इसमें 100 ग्राम बेबी कॉर्न ले सकती हैं.
thanks
regard
dr lal path labs bhopal
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती जी, बेबी कार्न छोटे छोटे भुट्टे जब वो बेबी होते हैं, उन्हैं कहा जाता है, एसे सब्जी वाले, जो ब्रोकली, जुकनी, स्वीट कार्न आदि बेचते हैं, उनके पास मिलते हैं.
निशा: परिनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोशनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha: Thanks and welcome Shraddha,
mai apse ye puchna chahti hu ki hume microwave lena hai... to sirf microwave le ya otg wala.. m confused pleas help me.. hume cake biscuts n baki cheje banai ho to kaun sa wala theek hai ...
निशा: सोनिया जी, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड माइक्रोवेव लीजिये, इसमें आप बेकिंग कर सकते हैं.
निशा: रश्मी जी, बेबी कार्न तो बहुत जल्दी बन जाती है, इसे तो कच्चे भी खाया जा सकता है, हो सक्ता है आपको इसके स्वाद में कुछ इस तरह का लग रहा हो, आप इसे 2-3 बार बना कर खाइये आपको पसन्द आयेगी.
निशा: नेहा जी, खरबूजे के बीज को भिगो कर पीसिये और मसाले के साथ भूनकर ग्रेवी बना लीजिये.
thankyou verymuch
निशा: वीना, जब आप बेबी कार्न को फ्राई कर रही हों तो थोड़ा और अधिक कर लीजिये, उन्हैं खा कर देख लीजिये कि वह पूरी तरह पक गये हैं जैसे आप चाहती है, तब आप सब्जी बनाइये.
निशा: सूरज, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अलान, ये फ्रेश क्रीम है, अमूल की या किसी भी डेयरी से ले सकते हैं.
I CAN USE THIS RECIPE IN HOME
THANK YOU SO MUCH
निशा. रचना, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती, बहुत बहुत धन्यवाद.