कचालू का अचार - Kachalu Achar Recipe - Kachalu Pickle Recipe

कचालू यानी कि बडे साइज की अरबी. इसकी सब्जी तो बनती ही है इसका अचार भी बहुत स्वादिष्ट बनता है. भले ही कचालू के अचार की शैल्फ लाइफ सिर्फ 2 या तीन सप्ताह ही होती है.
Read: Kachalu Achar Recipe - Kachalu Pickle Recipe in English.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kachalu Pickle
- कचालू - 4 (500 ग्राम)
- सरसों का तेल - आधा कप (100 ग्राम)
- सिरका - 3-4 टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- मेथी के दाने - आधा छोटी चम्मच
- कलौंजी के दाने - आधा छोटी चम्मच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- पीली सरसों का पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा (स्वादानुसार)
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Kachalu Achar
कचालू को धोइये और कुकर में डालिये, 2 कप पानी डालकर ढक्कन बन्द करके कचालू को उबलने के लिये रख दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद कचालू को 6-8 मिनिट तक उबलने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और कुकर का प्रेशर खतम होने तक कचालू को कुकर से निकाल कर, ठंडे करके, छील कर मीडियम साइज के टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर, अच्छा गरम कर लीजिये (तेल को अच्छा गरम करने से तेल का तीखा पन दूर हो जाता है), गैस बन्द करके तेल को थोड़ा ठंडा होने दीजिये, अब धीमी गैस करके हल्के गरम तेल में अजवायन, कलोंजी, मेथी के दाने डालकर हल्का सा भून लीजिये. कचालू के टुकड़े, हींग, हल्दी पाउदर, लाल मिर्च पाउदर, सरसों पाउडर और नमक डाल कर सारी चीजों को मिक्स करके, चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट तक पकाइये. गैस बन्द कर दीजिये.

अचार को ठंडा होने के बाद सिरका भी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. कचालू का अचार तैयार है. कचालू के अचार को अभी भी खाया जा सकता है, लेकिन अचार का असली स्वाद, 3 दिन के बाद मिलेगा तब तक कचालू में सारे मसाले जज्ब हो जायेंगे. कचालू के अचार को रोजाना दिन में 1 बार सूखी साफ चम्मच से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
कचालू के अचार (Kachalu Achar) को 15-20 दिन तक रखकर खाया जा सकता है.
सुझाव: अचार को हमेशा सूखे और साफ चम्मच से निकालिये. अचार को जब भी निकालें चम्मच से अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दें क्यों कि अचार के तेल मसाले नीचे इकठ्ठे हो जाते है, ऊपर अचार सूखा रह जाता है, एसा करने से अचार जल्दी खराब नहीं होते, अचार की सैल्फ लाइफ बढ़ जाती है.
कमेंट (14)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aaap mujhe kachalu ki sabzi ki receipe bata dijye.
निशा: अनुराधा जी, कचालू से ग्रेवी वाली सब्जी बिलकुल उसी तरह बना सकते हैं जिस तरह हमने अरबी को दही डालकर बनाया है. रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर देखी जा सकती है.
निशा: अक्षय जी, कचालू अरबी की तरह लेकिन अरबी से आकार में काफी बड़ा होता है, इसकी सब्जी, चाट और अचार बनाया जाता है.
निशा: वैशाली जी, कचालू सब्जी होती है, और जीरालू मसाला होता है.
निशा: जाग्रति जी, आप अचार को अन्दर कमरे में भी रखेंगी तब भी अचार गल कर तैयार हो जायेगा, और कढवाहट भी खतम हो जायेगी, 2 दिन में 1 बार अचार को साफ और सूखे चमचे से ऊपर नीचे अवश्य कर दीजिये.
निशा: नेहा जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: एफल, बंडा और कचालू एक ही चीज है.
Kachalu refers to big size arbi. It is used in making vegetable as well pickle made with kachalu is awesome in taste. It has shelf life for just 2-3 weeks.
Ingredients for Kachalu Pickle
Taro root - 4 (500 grams)
Mustard oil - ½ cup
Vinegar - 3-4 tbsp
Asafoetida - 1-2 pinch
Fenugreek seeds - ½ tsp
Kalonji - ½ tsp
Carom seeds - ½ tsp
Yellow mustard seeds powder - 2 tsp
Salt - more then 1 tsp
Turmeric powder - 1 tsp
Red chilly powder - 1 tsp
How to make Kachalu Achar
When it simmers once reduce the flame and boil kachalu for 6-8 minutes more. Turn off the gas and when all pressure escapes take them out so that they cool down completely. Peel and cut them in medium size pieces.
Take mustard oil in a pan and let it get hot completely (this helps remove the sharpness of the oil). Turn of the gas and let the oil get cool down a bit. Now on low flame add carom seeds, kalonji and fenugreek seeds in the oil and sauté it for few seconds. Also add kachalu pieces, asafoetida, turmeric powder, red chilly powder, mustard powder, and salt. Mix all ingredients nicely. Stir constantly with help of a spoon for 2 minutes and then turn off the gas.
When pickle cools down also add vinegar and mix gently. Kachalu pickle is ready. It can be served now or serve it after 3 days till then it will taste more awesome as all spices will get mixed nicely. Stir the pickle daily with a clean and washed spoon.
It can be stored for up to 15-20 days.
Suggestion:
Always use clean and dry spoon for stirring the pickle. Before taking out pickle stir it nicely as all spices and oil settles at the bottom of the container and the upper layer remains dry. This increases the shelf life of pickle.
निशा: ममता, कचालू अरबी के जैसे स्वाद में, अरबी से थोड़े बड़े और आलू जैसे गोल आकार का होता है, कचालू से सब्जी और अचार बनाये जाते हैं.
निशा: वर्षा, जी हां व्हाइट सिरका ही डालिये.