तीन परता परांठा - Teen Parta Paratha for Kids

तीन परतों वाला परांठा बच्चों को बहुत पसन्द आता है. परांठे की 2 कुरकुरी परत और एक नरम मुलायम परत बहुत अच्छी लगती है.मैंने भी अपने बचपन में यह तीन परता परांठे बहुत खाये और पसंद किये हैं.
Read: Teen Parta Paratha for Kids Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Teen Parta Paratha
- गेहूं का आटा - 2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- घी या तेल - 2-3 टेबल स्पून
विधि - how to make Teen Parta Paratha
आटे को किसी बर्तन में निकालिये, आटे में 1 छोटी चम्मच घी और नमक डालकर मिला लीजिये, अब आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर एकदम नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये (आटा गूथने केलिये पानी आटे की मात्रा का आधा लगता है, आटा 2 कप है, तब पानी लगभग 1 कप लगना चाहिये). गूथे हुये आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रखिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. परांठा बनाने के लिये आटा तैयार है.
गैस पर तवा रखिये और गरम होने दीजिये, आटा से 1 नीबू के बराबर लोई तोड़िये, और अब उस लोई को 3 बराबर भागों में बांट कर 3 लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई को सूखे आटे में लपेट कर 2 1/2 - 3 इंच के व्यास में बेलिये, अलग प्लेट में रख लीजिये, तीनो लोई को इसी आकार में बेल कर तैयार कर लीजिये.
बेला हुआ एक परांठा जो चकले पर है, उस पर आधा छोटी चम्मच घी डालकर चारों ओर फैलाइये, ऊपर से थोड़ा सा सूखा आटा छिड़क दीजिये, अब इसके ऊपर दूसरा बेला हुआ परांठा रखिये, इसके ऊपर भी आधा छोटी चम्मच घी डालकर लगाइये, और थोड़ा सा सूखा आटा छिड़किये, और अब तीसरा परांठा इसके ऊपर से ढककर, हाथ से दबाकर चिपका दीजिये, अब इस तैयार परांठे को, सादा परांठे के, पतला जितना बेल लीजिये.

तवे को गरम कीजिये, थोड़ा घी डालकर चारों ओर फैलाइये, परांठे को तवे पर डालिये, परांठे के ऊपर की सतह का कलर डार्क होने पर परांठे को पलट दीजिये, और नीचली सतह सिकने पर, परांठे की ऊपर की सतह पर घी डालकर परांठे के ऊपर फैलाइये. परांठे को पलटिये, और दूसरी सतह पर भी घी डालकर फैलाइये, परांठे को दोनों ओर से ब्रानुन चित्त्ती आने तक सेकिये. सिका परांठा तवे से उतार कर, प्लेट पर रखी प्याली के ऊपर रखिये. सारे परांठे इसी प्रकर सेकने हैं.
बच्चे की प्लेट में परांठा परोसते समय तीन परत अलग अलग करके दीजिये, परांठे के साथ बच्चा जो भी पसन्द करता हो, दाल या आलू या दही, जैम या सास परोसिये, बच्चा खुश हो कर परांठा खाना पसन्द करता है. परांठा बनाकर बच्चे के टिफिन में भी रखिये.
सुझाव:
बीच की परत को कुरकुरी करने के लिये, परांठे की परत निकाल कर तवे पर फिर से डालकर सेक कर भी बच्चे को दे सकते हैं. परांठे को इसी तरह 4 परतों वाला भी बनाया जा सकता है.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Dish for kids .meri beti abhi 3 year ki hai or abhi school bhi open ho gye hai par vo jyada kuch kati nhi hai asa kya bnake du ki vo ache se khaye time bhi subh kam hota hai uske liye lanch bane ke liye
निशा: कामिनी जी, आप बेबी को छोटा सा स्टफ्ड परांठा दे सकती हैं, मीठा परांठा दे सकती हैं, चीला अनेक प्रकार के वेबसाइट पर उपलब्ध, बनाकर दे सकती हैं, दोसा या चावल नमकीन या मीठे जैसे बेबी पसन्द करें, बनाकर दीजिये, ये सारी चीजें जल्दी ही बनती हैं.
निशा: अमित, बहुत बहुत धन्यवाद.
mene ye recipy dekhi roti k badle aek din apne bete ko ye tinparta parata bana k khilaya tabse wo roti k badle tinparta parata hi banane k liye kehta he itna pasand aaya mere bete ko thank u mam for this simple dish for children its nice mam thank u soow much
निशा: रेशमा जी, बच्चों को ये परांठा बहुत पसन्द आता है, बेटे को मेरा बहुत प्यार और आपको धन्यवाद.
निशा: मंजू जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधुरा जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निकिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
i hand been so learn by your show so thnak and my wife so happy and he daily demand new food
निशा: आशिश जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
My wife tries only your recipes and these are really easy to learn, and I am eenjoying good food now
निशा: गौतम जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमा जी, मैं अच्छी हूँ, आप कैसी हैं? आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
सादी रोटी को अच्छी तरह से फुलाने के लिए किन बातो को ध्यान में रखना चाहिए -कृपया विस्तार से बताईएगा , मेरी बहोत कोशिश के बाद भी मेरे से रोटिया फूलती नहीं है.
Mujhe aapki dwara banai gyi sari recipes bahut pasand hai aur mai aapki videos dekhkar nayi nayi dishes try karti rehti hu,, aur khana bahut accha bhi ban jata hai,, kyunki aap sari cheeze bahut acche se explain karti hain,, and aapka recipe sikhane ka aur bolne ka tarika mujhe bahut accha lagta hai,,aisa lagta hai ki mai apni maa se hi khana banana sikh rahi hu,,thank you so much for the tasty dishes,,
निशा: शिखा, मुझे बहुत खुशी हो रही है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनोज कुमार जी, कई तरह की इडली बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर इडली लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रेनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वीटी, लच्छा परांठा वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर लच्छा परांठा लिखकर या रोटी परांठा कालम पर क्लिक करके रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मीनाक्षी, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
और एक बात आप से मै ये जानना चाहूगेी कि इन परतो के बीच मे क्या घी के साथ-साथ हम गुड का भी लेयर बिछा सकते है या फिर गुड के पराठे किसी और तरीके से बनाते है..?
निशा: बबली, गुड़ के परांठे तीन परत वाले नहीं बनाये जाते हैं, वेबसाइट पर गुड़ का परांठा रेसिपी दी हुई है, आप उसे देख सकती हैं.
Aap recipe ki quantity ko gram ya kg me bataya kare cup me quantity samajh nai ati kyoki kisime cup ka matlab 100 gm hota kisi me cup ka matlab 200 gm hota he islia please aap gram me btaya kijia
निशा: डौली, अगर आप किसी भी चीज को को कप से ही नापें तो नाप बिलकुल सही आयेगी, उसके लिये आप अपने घर का कप यूज कर सकती हैं, आपको कोई प्रोब्लम नहीं होगी. आप जो भी पसन्द करती हैं बनाइये और कोई भी समस्या हो तो पूछ लीजिए, सभी के घर पर व्हेट मशीन न होने की वजह से हमने नाप को कप से दिया है.
निशा: सीमा, नहीं ये परांठा स्टफ्ड नही बनेगा.
निशा: श्रध्दा, वेवसाइट पर कुछ सैन्डविच की रैसिपी उपलब्ध हैं. आप होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर सेन्डविच लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, और सवाल पूछने के लिये आप रैसिपी पर कमेन्ट कीजिये मुझे जबाव देने में आसानी होती है.
निशा: रीता, मैं जल्दी ही जीरावन लिखने की कोशिश करतीं हूं.
par delhi me koi iske bare me nhi janta..
aunty thanks a lot ,,apki inni tasty tasty recipes ke liye..you are kitchen king.
निशा: धन्यवाद अलका, आप के कमेन्ट से मुझे खुशी और काम करने की प्रेरणा मिलती है.
निशा: अवश्य बनाया जा सकता है.
nisha ji mujhe ye puchna hai ki jo beech ki parat hoti hai wo kachi to nahi reh jati kahi usse bacho ko stomach pain na ho jaye???????????
निशा: सविता, यह कतई कच्ची नहीं रहती, बस परत अलग हो जाती है. यह परांठा तीनों परत मिलाकर सामान्य परांठे जितना मोटा ही होता है. फिर भी यदि आप इसे क्रिस्प करना चाहतीं हैं तो इसे भी सेंक कर दे सकते हैं.