मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda - Indian Breaded Mushroom Recipe

📅 27 अगस्त 2012 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 4.1 (5305)


क्रिस्पी और स्वादिष्ट मशरूम बोन्डा (Mushroom Bonda ) की खास बात है कि ये बहुत जल्दी बनते हैं, एक ओर चाय बनने रख रहे हों और दूसरी ओर मशरूम बोन्डा, मशरूम बोन्डा चाय के साथ ही बन कर तैयार हो जायेंगे. जब भी कभी फटाफट स्नेक्स रेसीपी बनानी हो तो मशरूम बोन्डा (Indian Breaded Mushroom Recipe) बनाकर देखिये

Read - Mushroom Bonda - Indian Breaded Mushroom Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Breaded Mushroom Recipe

  • मशरूम - 6-7
  • ब्रेड का चूरा - आधा कप
  • कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
  • बेसन - 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • अदरक पेस्ट - अदरक पेस्ट
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Indian Breaded Mushroom or Mushroom Bonda

सबसे पहले कार्न फ्लोर और बेसन को मिक्स करके थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक चिकना घोल बनाकर तैयार कर लीजिये, घोल में थोड़ा सा और पानी डालकर, घोल को इतना गाढ़ा रख लीजिये कि मशरूम के ऊपर घोल की कोटिंग आ जाय. घोल में लाल मिर्च, नमक, अदरक पेस्ट और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.

सारे मशरूम को अच्छी तरह गीले कपड़े से पोंछ लीजिये, और दो भाग करते हुये काट लीजिये. आप चाहें तो साबुत मशरूम का भी मशरूम बोन्डा बना सकते हैं.

कढ़ाई में तेल गरम करने रख दीजिये. तेल गरम होता है तब तक एक एक मशरूम उठाकर घोल में डालिये और घोल से मशरूम निकाल कर ब्रेड क्रम्बस में लपेटिये, और किसी प्लेट में रख लीजिये, सारे मशरूम के


टुकड़े इसी तरह घोल और ब्रेड के चूरे में लपेट कर प्लेट में लगाकर रख लीजिये, और उन्हैं सैट होने दीजिये.

कढ़ाई में तेल गरम हो गया है. गरम तेल में एक एक करके ब्रेड क्रम्बस लपेटे मशरूम डालिये, जितने मशरूम एक बार में कढ़ाई में आसानी से आ जाय उतने मशरूम कढ़ाई में डाल दीजिये, मशरूम को मीडियम और तेज आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे मशरूम इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम क्रिस्पी मशरुम बोन्डा, हरे धनिये की चटनी या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.  

सावधानी
मशरूम बोन्डा अधिक देर तक मत तलिये. अधिक देर तक तलने से ये अपने अन्दर की नमी तेल में छोइने लगते हैं. बस इतना तलिये कि बाहर की परत कुरकुरी हो जाय.

मशरूम बोन्डा को धीमी आग पर तलने से मशरूम बोन्डा तेल एब्जोर्ब कर लेंगे, मशरूम बोन्डा को मीडियम और तेज आप पर गोल्डन ब्राउन होने के तुरन्त बाद, नेपकिन पेपर बिछी प्लेट पर निकाल कर रख लीजिये.

Mushroom Bonda – Indian Breaded Mushroom Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (5305 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neeru
Mashurm is a vegetable .
rita
ye mashrum kya hota hai
निशा: रीता, मशरूम सब्जी है, स्पेशल सब्जी बेचने वाले जो ब्रोकली लाल पीले शिमला मिर्च बेचते हैं, उनके पास मिल जाता है.