आंवला । Amla - Indian Goosberry Fruit
आंवला को गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता हैं. आंवले का एक मुख्य गुण यह है कि आंवले को पकाने के बाद भी इसमें मौजूद विटामिन सी खत्म नहीं होता. आंवले में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन बी एवं सी प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं. कैल्शियम एवं फास्फोरस का भी यह अच्छा स्रोत होता है. आंवले में कैरोटिन नामक प्रोटीन भी होता है जो बालों के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है.
Read : Amla - Indian Goosberry Fruit in English
भारतीय रसोई में आंवले का भरपूर उपयोग किया जाता रहा है. स्वाद मे कसैला और खट्टापन लिए ये आंवला कई तरह से खाने योग्य बनाया जाता है जैसे आंवले की चटनी (Amla Ki Chutney), आंवले का मुरब्बा (Amla Murabba Recipe), सब्जी, अचार, आंवले का जूस (Amla Juice), शर्बत, च्यवनप्राश (Chyawanprash) भी बनाकर आप इसके गुणकारी तत्वों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
आंवले का औषधि रुप में उपयोग आंवला एक महत्वपूर्ण औषधि के रुप में भी जाना जाता है. आंवला का इस्तेमाल भारतीय आयुर्वेद और यूनानी पद्धति की प्रसिद्ध दवाइयों में होता रहा है. च्यवनप्राश, ब्राह्मी रसायन, धात्री रसायन, त्रिफला चूर्ण एवं रसायन, आमलकी रसायन भी आंवले से तैयार किया जाता है. आंवले से केश तेल भी बनता है.
बालों के लिए आंवला बालों में कैरोटिन नामक प्रोटीन पाया जाता है. स्वास्थ्य एवं सुन्दर बालों के लिए कैरोटिन आवश्यक तत्व है जो आंवले में पाया जाता है. बालों को पोषण देने के लिए आप आंवले का तेल लगा सकते हैं. सूखे हुए आंवले को मेंहदी के साथ फूलाकर बालों में लगाने से बाल काले, घने एवं मुलायम हो जाते हैं.
स्वास्थ्य के लिए आंवला आंवले को धात्री फल भी कहा जाता है. धात्री का अर्थ होता है पालन करने वाला. इसमें मौजूद गुणकारी तत्वों के कारण ही इसे यह नाम दिया गया है. इसके नियमित सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है. इससे पाचन तंत्र दुरूस्त रहता है. सर्दी, जुकाम, खांसी जल्दी प्रभावित नहीं कर पाती है. त्वचा सम्बन्धी रोग में भी आंवले का सेवन लाभदायी होता है. लम्बे समय तक जवां दिखने की चाहत है तो प्रतिदिन किसी न किसी रूप में आवंला खाना चाहिए.
AMLA KI CHUTNEY video in Hindi
कमेंट (25)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हेमलता जी, आंवले को बहुत ही कम पानी डालकर, नरम होने तक उबाल लीजिये, गुठली निकालकर सुखाकर, पहले खलबट्टे में तोड़कर छोटा कर लीजिये, इसके बाद मिक्सर से बारीक पाउडर पीस कर छलनी से छान लीजिये, आंवला पाउडर तैयार हो जायेगा.
निशा: आदर्श जी हां गर्मी के मौसम में आंवला खाया जा सकता है.
निशा: रिया जी हां हम कोशिश करते हैं.
निशा: रक्षा, अनार के दाने सुखा कर उन्हें पीस लीया जाता है.
I love your videos. They are simply amazing, Do keep uploading more. Thanks
निशा: हर्षा, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साधना जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: गायत्री जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनल आंवला केन्डी रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी देख सकते हैं.
निशा, मीनाक्षी जी, मैं कोशिश करूंगी.
मैं
what is machines required and from where we purchase
thanks lot
Thanks
निशा: सुभाष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभा, आंवला केन्डी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है और वीडियो भी है, आप सर्च बटन पर आंवला केन्डी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Madam may you please upload various Dal Bati Or Dal Bafle recipes........
निशा: सचिन, वेबसाइट पर दाल बाटी रैसिपी दी हुई हैं, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर दाल बाटी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं
Please send me other jaccha diet food
As fast as possible ,as my daughter is due any time
Thanks in advance
निशा: शिल्पा, अनार दाने को अच्छी तरह सुखा कर दरदरा पीसकर अनार दाना पाउडर बनाया जा सकता है.
Pls. reply soon. Thanks
निशा: सोनिया, आप एक आंवला रोज खायें या 2 छोटी चम्मच रस पीयें एक ही बात है.
Amla is also known as ‘gooseberry’. The plus point of amla is that vitamin-C present in it doesn’t get dissolved even after cooking it. Amla consist large amounts of protein, carbohydrates, fibers, minerals and vitamin-B and C. It is a good agent consisting of calcium and phosphorus. It also consists of carotene salt protein which is considered as best for tresses.
Amla is used mostly in Indian kitchen from long. With its savoring flavor amla is used in many ways like amla ki chutney, amla murabba, vegetable, pickle, amla juice etc. this way you can take advantage of its beneficial taste.
Amla as medicine: Amla is also considered as important medicine. Indian ayurveda and UNANI make maximum use of amla for making medicines. Chavanprash, brahami rasayan, dhatri rasayan, triphala churan and rasayan, amlika rasayan are also prepared using amla.
Amla is also used for making hair oil.
For hairs: Carotene salt protein is found in amla. It is considered as best for tresses. To maintain your hairs make use of amla hair oil. Use amla in henna and apply on your hairs to get black, dense and soft tresses.
For health: it is also called as ‘dhatri faal’. Dhatri means one who protects. Because of its beneficial ingredients it is named so. It makes the immune system stronger which helps against fighting diseases. It helps prevent from getting cold, cough and fever. Skin problems can also be treated with amla. If you wish to look younger then have amla in one or the other form.