अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax Seed

अलसी (Alsi or Flax Seeds) तिल के बीज से थोड़े बड़े आकार में होती है. खाने में इसका प्रयोग बेक की जाने वाली रेसिपी पर ऊपर छिडक कर या इसे पीस कर लड्डूओं, या कुकीज, केक आदि में प्रयोग किया जाता है. यदि आप बिना अंडे के केक आदि बनाना चाहते है तो अंडे के विकल्प के रूप में भी अलसी के पिसे हुए चूरे को या अलसी के बीज को भिगो पर पीसकर प्रयोग कर सकते हैं.
Read : Alsi । Lin Seeds or Flax Seed in English
इसमें प्रोटीन, फाइबर, लिग्नन, ओमेगा-३ फेटी एसिड, विटामिन बी ग्रुप, मैग्नीशियम, केल्शियम, जिंक, सेलेनियम, आदि तत्व होते हैं. अश्वगंधा व हरी सब्जियों में पाया जाने वाला विटामिन नियासीन भी अलसी में प्रचुरता से होता है,
अलसी के बीज के चूरे को रोटी, दूध, दाल या सब्जी की ग्रेवी में मिलाकर खाया जा सकता है. प्रति व्यक्ति पांच ग्राम से दस ग्राम तक अलसी का खाना स्वास्थ्य के लिये गुणकारी रहता है.
अलसी रक्तचाप को संतुलित रखती है, कॉलेस्ट्रॉल (LDL-Cholesterol) की मात्रा को कम करती है, दिल की धमनियों में खून के थक्के बनने से रोकती है, हृदयाघात व स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव करती है, हृदय की गति को नियंत्रित रखती है और वेन्ट्रीकुलर एरिदमिया से होने वाली मृत्युदर को बहुत कम करती है. यह कब्ज और बबासीर के लिये बहुत कारगर है. अलसी के एंटी-ऑक्सीडेंट ओमेगा-3 व लिगनेन त्वचा के कोलेजन की रक्षा करते हैं जिससे त्वचा आकर्षक, कोमल, नम व बेदाग रहती है. यह स्वस्थ त्वचा जड़ों को भरपूर पोषण दे कर बालों को भी स्वस्थ, चमकदार व मजबूत बनाती है.
विशेष रेसीपी
अलसी की पिन्नी - Alsi Pinni Recipe in Hindi
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
alsi ka oil nilata he ki nahi.
kese nikalata he.
oil ka dam kya ho sakata he
alsi ka oil upyog kaha hota he
निशा: जीतू जी, आप इसे अमेजन से ओनलाइन ले सकते हैं,या मैडीकल शोप पर पता कर सकते हैं कि ये उनके पास मिलता है.
निशा: दिनेश जी, अलसी की तासीर बहुत गरम होती है, आप इसे रोजाना खा सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा 15-20 ग्राम होनी चाहिये.
निशा: पुखराज जी हां लिया जा सकता है.
निशा: शैली जी, हां वे अलसी से बनी चीजें अवश्य खा सकती हैं, उनके लिये भी ये फायदेमन्द है.
We have to make powder or can take the seed.
Thananks in advance for your reply.
निशा: अहमद जी, आप अलसी में बिना कुछ मिलाए पाउडर या ऎसे ही खा सकते हैं.
धन्यवाद.
निशा: पुरषोत्तम जी, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है, इसके लिये आप डा. से सलाह ले सकते हैं.
निशा: लक्ष्मण जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती जी, काले चने के छोले और सूखे काले चने की रैसिपी वेबसाइट पर उपस्थित है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: तनुजा, इस प्रश्न को पोटेटो कटलेट पर लिखेंगी तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
निशा: नीलिमा, आप बिलकुल भी चिन्तित न हो आपको कुछ भी नहीं होगा, अलसी बहुत फायदेमन्द होती है.
निशा: राजेश, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Kindly include the use of microwave in your Recipes.
May God Bless You!
निशा: सुनीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृ्ष्णा जी, ये बिलकुल सेफ है.
निशा: मुर्ली बाबू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaap ki receipes bahut bahut easy and tasy hoti hain. Thanks. I want to ask you that how to make Soya Chops at home (Jo market mein paneer shops par milti hain on Ice cream sticks). Please Please let me know.
Thanks
निशा: शवाना, सिवइयां रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हे, सर्च बटन पर सिवइयां लिखकर, रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नवनीत, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उरेन्द्रा जी, अलसी को बहुत ज्यादा मात्रा में खाने में साइड इफेक्ट हो सकते हैं, मैं इसके बारे में डिटेल्ड आर्टीकल लिख दूंगी.
निशा: सक्सेना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.