अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax Seed

अलसी (Alsi or Flax Seeds) तिल के बीज से थोड़े बड़े आकार में होती है. खाने में इसका प्रयोग बेक की जाने वाली रेसिपी पर ऊपर छिडक कर या इसे पीस कर लड्डूओं, या कुकीज, केक आदि में प्रयोग किया जाता है. यदि आप बिना अंडे के केक आदि बनाना चाहते है तो अंडे के विकल्प के रूप में भी अलसी के पिसे हुए चूरे को या अलसी के बीज को भिगो पर पीसकर प्रयोग कर सकते हैं.
Read : Alsi । Lin Seeds or Flax Seed in English
इसमें प्रोटीन, फाइबर, लिग्नन, ओमेगा-३ फेटी एसिड, विटामिन बी ग्रुप, मैग्नीशियम, केल्शियम, जिंक, सेलेनियम, आदि तत्व होते हैं. अश्वगंधा व हरी सब्जियों में पाया जाने वाला विटामिन नियासीन भी अलसी में प्रचुरता से होता है,
अलसी के बीज के चूरे को रोटी, दूध, दाल या सब्जी की ग्रेवी में मिलाकर खाया जा सकता है. प्रति व्यक्ति पांच ग्राम से दस ग्राम तक अलसी का खाना स्वास्थ्य के लिये गुणकारी रहता है.
अलसी रक्तचाप को संतुलित रखती है, कॉलेस्ट्रॉल (LDL-Cholesterol) की मात्रा को कम करती है, दिल की धमनियों में खून के थक्के बनने से रोकती है, हृदयाघात व स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव करती है, हृदय की गति को नियंत्रित रखती है और वेन्ट्रीकुलर एरिदमिया से होने वाली मृत्युदर को बहुत कम करती है. यह कब्ज और बबासीर के लिये बहुत कारगर है. अलसी के एंटी-ऑक्सीडेंट ओमेगा-3 व लिगनेन त्वचा के कोलेजन की रक्षा करते हैं जिससे त्वचा आकर्षक, कोमल, नम व बेदाग रहती है. यह स्वस्थ त्वचा जड़ों को भरपूर पोषण दे कर बालों को भी स्वस्थ, चमकदार व मजबूत बनाती है.
विशेष रेसीपी
अलसी की पिन्नी - Alsi Pinni Recipe in Hindi
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रतिभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुहुमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Alsi or flax seeds are bigger in size then sesame seeds. It is used in baking recipes as sprinkler or grind these seeds to mix in ladoo, cookies, cake etc. If you prefer eating eggless cake then use flax seeds powder or soaked flax seeds.
It consists of proteins, fibers, omega-3 fatty acids, vitamin-B group, magnesium, calcium, zinc, selenium, lignan etc. Vitamin niacin found in vegetables is also available in flax seeds.
Powdered flax seeds can be mixed in flour for making roti’s, dal, vegetable or milk. For every human 5-10 grams intake of flax seeds is beneficial.
It manages blood circulation and LDL cholesterol, it prevents from getting disease like heart attack and stroke. They also control heartbeats and are also beneficial for fighting constipations and piles. Presence of anti-oxidant omega- 3 and lignan helps keep skin attractive, soft, moisten and marks free. It keeps the roots of hairs strong which further makes them shinning, healthy and strong.
निशा: राजेश्वरी, मुझे बचपन से खाना बनाना अच्छा लगता है, और कोई भी रैसिपी बुक से पढ़ कर बनाती रही हूँ, ये मेरा शोक ही है. खाना भी हर काम की तरह ही है, अगर उसे पूरा समय देकर मन से बनाया जाय तो वह अच्छा बनता ही है.
निशा: श्याम, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanskriti
निशा: संसक्रिति, अलसी को थोड़ा सा भून कर पाउडर लीजिये और आटे में या सब्जी में डालकर यूज कीजिये.