वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

📅 3 अगस्त 2012 👁 37.9 लाख बार देखी गई 💬 676 कमेंट ★ 3.2 (67149)


 वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग  किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.

Read:  Vegetable Manchurian Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian

मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls

  • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये

मन्चूरियन सास  - Ingredients for Manchurian Sauce

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
  • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian

कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.

हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.

कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.

इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.

वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.

सुझाव: एसा  कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.

Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (67149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (676)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

neha
very nyc recepie main zarur try karungi
laxmi
ajino moto kya hai aur kaha milta hai
निशा: लक्ष्मी, अजीनोमोटो Mono Sodium Glutamate है, ये एक तरह का नमक जो स्वाद को बढ़ाता है, इसे चाइनीज रैसिपी में अधिकतर यूज किया जाता है और किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
kritika mittal
nice recipe. i like it
prachi jain
nisha aunty thank u so much for wonderful receipe..me hamesha apki batayi receipe try krti hu aur sari dish tasty banti hain,thank u so much.
निशा: प्राची जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
kamini
thanku for recipe
one of my favourite dis

sneha
nisha mom very very thanks for it
निशा: स्नेहा, आपको मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
neelam
hello nisha ji ....mai is dish ko apne husband k lye lunch me unke tiffin me rakh k du to kya 4-5 hours me Manchurian baals gravy me tuut to nhi jyenge please reply...
निशा: नीलम, टिफन में वेजमंचूरियन रख दीजिये, नहीं टूटेंगे.
Ravi Shanker
Thanks for all your recipe
Ashwini bansod
aap ki Recipe maine ki to bohthi ache se maine manchurian banaye. mere patine ne khaya to hotel jaisa swad hai bole.pahle ham bahar khathe the lekin ab mai ghar mai banati hu....
Thanks Nishagi
honey
mam kya hum tomato sauce ki jagah tomato ketchup use kr skte h..
ananya
corn starch kya hota ha nisha ji
निशा: कार्न का बहुत अधिक रिफाइन्ड किया हुआ आटा कार्न स्टार्च या कार्न फ्लोर कहलाता है, किराना शोप पर आसानी से मिल जाता है.
rakhi
hlo mam ,corn flour hota kya hai ,is it makki ka atta?

निशा: कार्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है, ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
anjali patel
Wow its very easy & healthy
md rafi
very easy and tasty recipe
SIMRAN
CORNFLOUR,CORNSTARCH,VINEGAR KYA HOTA HAI
निशा: सिमरन, कोर्न फ्लोर (मक्के का आटा), कार्न स्टार्च (मक्का का स्टार्च), विनेगर (सिरका) इसका यूज अचार मैं डालने के लिये किया जाता है.
SIMRAN
IT IS COMPULSARY TO CORNSTARCH IN MANCHURIAN.
निशा: सिमरन जी हां कार्न स्टार्च डालना ही है.
DEEPIKA MITTAL
madam bread pizza ki recipe kya h bata dijiye na
निशा: दीपिका, जी अवश्य ब्रेड पिज्जा की रैसिपी जल्दी ही डालने की कोशिश करती हूँ.
anuradha kolhe
hamane manchurian banaya tha aur wo sabako bahut accha laga.thank u nishaji.kya aap bata sakati hai ki harabhara kabab kaise banate hai...
निशा: अनुराधा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, हरा भरा कबाब की रैसिपी के लिये कोशिश करूंगी.
simran
i like this video
sunil
Is it also in non. Veg. ?
निशा: सुनील इस वेबसाइट पर सभी रैसिपी वेजीटेरियन हैं.
Priyanka
Thnks mam aapki sari recipe bahot achhi h
sheetal
thanks mam for your manchurain recip i like so much.
Juhi
Hello Nisha Ji, Thanks for teaching cooking in such an easy way. The quantity of Maida is missing in ingredient list, could you please tell me same. Thanks, Juhi
निशा: जूही, हमने कार्न फ्लोर लिया है उसकी मात्रा दी गई है.
saboor khan
its d simpliest way of cooking i m student n i hat ccooking...bt i mad delicious chily...thnk u
Santosh Kumar Diwakarawn
Pahle main bahar khata tha lakin ab ghar me khud bana kar khata hoon. Thanks mam.
Tripti
Very nice website, Appreciated!
Roma Saini
i like veg Manchurian with gravy....
kalpana
ekam hard ho gaye
swati
mam, corn flour daalne par ball thik se nahi bante hai kya kiya jaaye.
निशा: स्वाति, थोड़ा सा कार्न फ्लोर या मैदा डालना पड़ता है, नहीं तो मंचूरियन तलते समय फट जायेंगे.
shubham singh
i like chilly paneer so much