Stuffed Bhindi Recipe, Bharawan Bhindi, -भरवां भिन्डी

सूखी सब्ज़ियों में भरवां सब्ज़िया सभी को पसन्द आती हैं. भरवां सब्जियां 2 दिन तक रख कर भी खाई जा सकती हैं, यह जल्दी खराब नहीं होती. मेरे परिवार में भरवां भिन्डी (Stuffed Bhindi) बहुत पसन्द की जाती है. भरवा भिन्डी को हम कई तरह से बना सकते हैं, सादा मसाला बनाकर, मसाले में बेसन डाल कर, मसाले में पनीर या आलू मिला कर, प्याज लहसुन भून कर मसाला बनाकर भी भिन्डी में भर कर बनाते हैं, लेकिन आज हम मसाले में बेसन मिला कर भरवां भिन्डी (Stuffed Ladyfingers) बनायेंगे.
Read this recipe in English - Stuffed Bhindi recipe
विधि - How to make Stuffed Bhindi
- भिन्डी- 300 ग्राम ( मीडियम आकार की मुलायम भिन्डी )
- बेसन - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- तेल - 3 - 4 टेबल स्पून
- सौंफ पाउडर- 2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला- एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक- 1इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लें)
- हींग -1 चुटकी
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
विधि - How to make Stuffed Bhindi
भिन्डियों को अच्छी तरह धो लीजिये. पानी हटाइये, भिन्डियों के दोनों तरफ के डन्ठल काट दीजिये और उन्है इस तरह काटिये कि भिन्डी एक ओर से जुड़ी रहें.
हींग और बेसन को छोड़कर, सारे मसाले प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर बेसन डाल कर भूनिये, सारे प्लेट में निकाले हुये मसाले भी इस मसाले में मिला लीजिये, 1 मिनिट भूनिये,गैस बन्द कर दीजिये, भिन्डी में भरने के लिये मसाला तैयार है.
इस मसाले को थोड़ा थोड़ा भिन्डियों में भरिये ( मसाला इस हिसाब से भरें कि सारी भिन्डियां भर जायें ).
कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में मसाले भरी भिन्डी डालिये और धीरे धीरे 2-3 बार चमचे से चलाकर, 5 मिनिट ढककर मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, भिन्डियों को पलटिये, 2-3 मिनिट और ढककर धीमी गैस पर पकाइये. भिन्डियों को खोलें और पलट कर 2 - 3 मिनिट बिना ढक्कन के ही तेज गैस फ्लेम पर पकाइये. भरवां भिन्डियां तैयार हैं.
भरवां भिन्डियों को प्याले में निकाल लीजिये, बेसन वाले मसाले की भरवां भिन्डी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
समय: 25 मिनिट, चार सदस्यों के लिये.
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमा, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, मसाला भिन्डी के लसलसे जूस में चिपक जाता है.
निशा: अनिल, भिन्डी को भर कर थोड़ी देर रखी रहने दें, ताकि उसके अन्दर के नमी से मसाला गीला होकर भिन्डी से चिपक जाय, और गैस धीमी रखें मसाला नहीं जलेगा.
निशा: सुधीर, मैं रसे वाली भिन्डी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: वर्षा, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
your recipes are simple and very tasty & i love the way you explain your recipes i must say that there is science in cooking, when you explain why certain things are done the way they are it reminds me of my dadiji who used to explain it to me just like you do.
thank you and god bless you
vee
निशा: vee, आपको बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: अंशु, भरवां भिन्डी हमने मसाला डायरेक्ट भर कर ही बनाई है, अगर आप भिन्डी के मसाले में बेसन डालना चाहती हैं तो उसे ह्ल्का ब्राउन होने तक भून कर डालिये, भिन्डी अच्छी बनेंगी.
निशा: लक्ष्मी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai bhindi jab kadai m dalti hu toh masala bahar aa jata aur jal jata h aur dhang se bharta nah h masala bhindi k andar kindly suggest
निशा: सोनी, भिन्डी एकदम कम गैस पर पकने दीजिये, थोड़ा मसाला तो बाहर रहता है, जो भिन्डी के चारों ओर चिपक जाता है, मसाला बिलकुल नहीं जलेगा, बहुत अच्छी भिन्डी बनेगी.
निशा: प्रियंका, बिना बेसन के भी भरवां भिन्डी बनाई जा सकती हैं और वे बहुत अच्छी बनती हैं, ट्राई प्लीज.
निशा: संदीप, जी हां कर सकते हैं, भिन्डी कई तरीके से बनाते हैं, वेबसाइट पर कई प्रकार से भिन्डी बनाना दिया हुआ है, वह आप देख सकते हैं.