Stuffed Bhindi Recipe, Bharawan Bhindi, -भरवां भिन्डी

सूखी सब्ज़ियों में भरवां सब्ज़िया सभी को पसन्द आती हैं. भरवां सब्जियां 2 दिन तक रख कर भी खाई जा सकती हैं, यह जल्दी खराब नहीं होती. मेरे परिवार में भरवां भिन्डी (Stuffed Bhindi) बहुत पसन्द की जाती है. भरवा भिन्डी को हम कई तरह से बना सकते हैं, सादा मसाला बनाकर, मसाले में बेसन डाल कर, मसाले में पनीर या आलू मिला कर, प्याज लहसुन भून कर मसाला बनाकर भी भिन्डी में भर कर बनाते हैं, लेकिन आज हम मसाले में बेसन मिला कर भरवां भिन्डी (Stuffed Ladyfingers) बनायेंगे.
Read this recipe in English - Stuffed Bhindi recipe
विधि - How to make Stuffed Bhindi
- भिन्डी- 300 ग्राम ( मीडियम आकार की मुलायम भिन्डी )
- बेसन - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- तेल - 3 - 4 टेबल स्पून
- सौंफ पाउडर- 2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला- एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक- 1इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लें)
- हींग -1 चुटकी
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
विधि - How to make Stuffed Bhindi
भिन्डियों को अच्छी तरह धो लीजिये. पानी हटाइये, भिन्डियों के दोनों तरफ के डन्ठल काट दीजिये और उन्है इस तरह काटिये कि भिन्डी एक ओर से जुड़ी रहें.
हींग और बेसन को छोड़कर, सारे मसाले प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर बेसन डाल कर भूनिये, सारे प्लेट में निकाले हुये मसाले भी इस मसाले में मिला लीजिये, 1 मिनिट भूनिये,गैस बन्द कर दीजिये, भिन्डी में भरने के लिये मसाला तैयार है.
इस मसाले को थोड़ा थोड़ा भिन्डियों में भरिये ( मसाला इस हिसाब से भरें कि सारी भिन्डियां भर जायें ).
कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में मसाले भरी भिन्डी डालिये और धीरे धीरे 2-3 बार चमचे से चलाकर, 5 मिनिट ढककर मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, भिन्डियों को पलटिये, 2-3 मिनिट और ढककर धीमी गैस पर पकाइये. भिन्डियों को खोलें और पलट कर 2 - 3 मिनिट बिना ढक्कन के ही तेज गैस फ्लेम पर पकाइये. भरवां भिन्डियां तैयार हैं.
भरवां भिन्डियों को प्याले में निकाल लीजिये, बेसन वाले मसाले की भरवां भिन्डी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
समय: 25 मिनिट, चार सदस्यों के लिये.
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thx a lot.
Wish me all the best because u know..biwi khush to sab khush..Thank u for this receipe in advance..
निशा: मंजू जी, मसाला जलने के कारण एसा हो सकता है.
Can you tell me how to make an egg less cake in pressure cooker..and how to decorate.
Thanks... keep posting
Good job
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; खुशबू, भिन्डी में अमचूर डालने से वह लसलसी नहीं होती और स्वादिष्ट भी बनती हैं, लेकिन आप पसन्द नहीं करती तो उसकी जगह नीबू का रस या टमाटर काट कर डाला जा सकता है.
निशा: स्नेहा, भरावां भिन्डी बिना प्याज के ही अच्छी बनती है, लेकिन आप डालना चाहते हैं तब बिलकुल थोड़े से तेल में 1 बारीक कटी प्याज को गुलाबी होने तक भून लीजिये और मसाले में मिलाकर भिन्डी में भर कर भिन्डी बना लीजिये.
निशा: गायत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine apki site se bahut sari recipes seekhi hai. Jaise ek Maa apne bachho ko seekhati hai bilkul vaisi hi hain aap. Thank you so much
निशा: आरती, बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बित्शु जी, भिन्डी के मसाले में पनीर मिला कर, भर कर भिन्डी बनाई जा सकती है.
निशा: समर, भिन्डी को खाली करने की आवश्यकता नहीं है, उसमें थोड़ा मसाला आ जाता है और भिंन्डी में थोड़ा मसाला ही भरा जाता है.
Thanks for this recipe because my loving husband loves the stuffed vegetable most. par nisha ji i wanna to ask that what we can use in place of besan? please nisha ji reply me soon..............
निशा: नीलम जी, मसाले से बेसन हटा दीजिये, नमक हल्का सा कम कर दीजिये, बिना बेसन के भरवां भिन्डी बहुत अच्छी बनती हैं.
निशा: निताशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
जय श्री कृष्ण....जय रमण-विहारी.....
निशा: राकेश जी, आपका इतना अच्छा कमेन्ट पढ़कर मन खुशी से भर गया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी हां आपको पसन्द है तो अवश्य डालिये.
निशा: सोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for your all recipes. Mam I have a question - how can I make kalonji masala?
For Potato or Brinjal? I mean normal kalonji masala. Mam Please help me soon.. Will Waiting for your answer..
Thanks!
निशा: शिखा, भिन्डी भरवां मसाला या बैंगन भरवां मसाला हम तुरन्त ही तैयार कर रहें हैं और इसके बारे मे रेसिपी के साथ ही बताया गया है, अलग से भरवां मसाला रेसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
Kisi ne rice atta try kiya?
I think bhindi fry ke pahle thoda rice flour sprinkle kare fir fry kare, crisp bhindi crisp ho sakte hai.
I will try this recipe with rice atta tomorrow & update results here.
Thanks for the recipe.
निशा: जोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.