पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe

📅 30 जुलाई 2012 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 4.0 (5528)


पोटली समोसा, पोटली जैसे बहुत सुदर, एकदम अलग और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं.  सामान्य समोसे की अपेक्षा पोटली समोसा (Potli Samosa) आकार में छोटे होते हैं और इन्हैं किसी भी पार्टी में स्टार्टर के रूप में  या किसी भी खास अवसर  परोसा जा सकता है, शाम को हल्की फुल्की भूख में,स्नेक्स के रूप में बना कर खाया जा सकता है.

सामान्यतया इन पोटली समोसा (Matar Potli Samosa)  में आलू और मटर की मसाला स्टफिंग बना कर भरी जाती है लेकिन आप अपनी मर्जी के अनुसार इनमें मावा, खजूर, पनीर, टोफू, भुनी हुई दाल आदि भी भरकर पोटली समोसा बना सकते हैं.

Read: Potli Samosa Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potli Samosa

आटा लगाने के लिये:

  • मैदा  - 1 कप
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल या घी - 2- 2 1/2 टेबल स्पून
  • तेल - समोसे तलने के लिये

स्टफिंग के लिये:

  • आलू- 2 मीडियम आकार के ( उबले हुये)
  • हरे मटर के दाने - 1/4 कप
  • पनीर - 1 1/2 इंच का चौकोर टुकड़ा
  • काजू - 4-5 ( छोटे छोटे कटे हुये)
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि: - How to make Potli Samosa

मैदा में नमक और तेल मिला कर अच्छी तरह मिलाइये, पानी की सहायता से पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूथ कर तैयार कीजिये. गुथे आटे को 3-4 मिनिट मसल मसल कर चिकना होने तक गूंथिये. गुथे आटे को ढककर, 20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल का सैट हो जाय.

जब तक आटा सैट होता है, तब तक समोसे के लिये स्टफिंग बनाकर तैयार कर लेते हैं.

पैन गरम कीजिये और 1 -2 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. आलू छील कर बारीक तोड़ लीजिये. पैन में हरी मिर्च, मटर के दाने डालकर मैस करते हुये 2 मिनिट भूनिये, मैस्ड अलू, पनीर के टुकड़े, काजू के टुकड़े और किशमिश, धनियां पाउडर , लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर, स्टफिंग को 2-3 मिनिट भूनते हुये पकाइये. समोसे के लिये स्टफिंग बनकर तैयार है.

गुथे आटे को मसल कर थोड़ा और चिकना कीजिये और गुथे आटे से छोटी छोटी लोई बनाकर तैयार कर लीजिये (इतने आटे से 8-10 लोइया बनाई जा सकती हैं).

लोइयों को कपड़े से ढककर रखिये ताकि वे सूखे नहीं, एक लोई निकालिये और पतली पूरी बेलिये, पूरी को बहुत अधिक पतला नहीं करनी है. बेली हुई पूरी को दायें हाथ की हथेली पर रखिये. 1 - 1 1/2 चम्मच स्टफिंग पूरी के बीच में रखिये और ऊपर से आधा इंच छोड़ते हुये सारी गोलाई में ऊंगली से पानी लगाइये, पूरी को दूसरे हाथ से उठाकर स्टफिंग  को पोटली के आकार में बन्द कीजिये,  और अब दूसरे हाथ की उंगलियों और अंगूठे की मदद से  से पोटली को स्टफिंग के ऊपर और बाहरी हिस्से से आधा इंच छोड़ते हुये दबाकर चिपका दीजिये.  सारे पोटली समोसे इसी तरह तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. मीडियम गरम तेल में 3-4 या जितने समोसे एक बार कढ़ाई में आ जाय उतने डाल दीजिये और समोसे को मीडियम और धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर किसी प्लेट में नेपकिन बिछा कर निकाल कर रखिये. सारे पोटली समोसे तल कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम पोटली समोसे (Potali Samosa) तैयार है, पोटली समोसे को हरे धनियां की चटनी या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:   समोसे में ड्राई फ्रूट को, दरदरा पीस कर, मसाले मिलाकर या मूंग की दाल को भिगो कर, दरदरी पीस कर, मसाले के साथ, तेल में आच्छी तरह भूनकर बनाई गई स्टफिंग कई दिन चलती है, ये स्टफिंग मुंगदाल के मिनी समोसा में भर कर बनाई गई है, या बेसन भून कर मसाले मिला कर स्टफिंग बनायें, या सत्तू को तेल मसाले मिलाकर, भून कर स्टफिंग बनायें, ये स्टफिंग के साथ बने पोटली समोसे 15 दिन तक रख कर खाये जा सकते हैं.  

Potli Samosa Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (5528 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

nargis
My papa like ur recipe thank u

निशा: नर्गिस जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
ranjana jain
Mam mujhe only matter Ki samosa banane to uske liye recipe kya rahe Ki filling pls reply as soon as possible mam.

निशा: रंजना जी, आप अपने स्वादानुसार सिर्फ मटर भी स्टफिंग में ले सकती हैं.
Asma mansuri
Nishaji Maine potli samose try kiye lekin upar wala Jo hissa hai vahase kachche rah jate hai aisa kyu hua?
निशा: आसमा जी, उसे धींमी आग पर डूबते तेल में तलिये, वह भाग बिलकुल अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जायेगा.
Tabbssss
hiiiiiiiiiii, nisha ji ye recipe mujhe bahut pasand aaya hai.or apki sbhi recipy kamal ki hoti h............. .
Shuchi
mam ,maine potli samose banaye but wo thode hard ho gye the.aisa kyu hua mam?n also tell me agar hume samose ki papdi pe bubbles chahye to kya krna chahye?mam hum dough mein ajwain bhi add kar skte hai kya?mam plz reply
निशा: शुचि, समोसे का आटा गूथने के समय उसमें घी कम डाला जाय तो समोसे सख्त बनते हैं और अगर घी की जगह तेल डालेंगी तो उस पपड़ी पर बबल आ जायेंगे.
Vaishali
Mam,Its wonderful dish.mere bachho ko bahut pasand hai.thx
निशा: वैशाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
palak
i like ur recipe.n mam isme aalu ka masala bhara ja skta h?
निशा: पलक, जी हां आलू का मसाला भी भर सकते हैं.
vanila
Hi nisha ji. . . Mene jb ye samosa bnaye pr kuch der baad iski bahar se covering soft ho gye aaate jaise naram ye kurkure ni bne...plzz suggest ki ye naram kyn bane aur kya krein jis se ye naram nah bane
निशा: वनीला जी, समोसे का आटा सख्त गूथिये, और समोसे को धीमी आग पर तलिये, समोसे कुरकुरे जल्दी सोफ्ट नहीं होंगे.
Rekha Rawat
I like this recipe.......
Aarushi
hai, nisha ji ye recipe mujhe bahut pasand aaya hai.. aur aapke sare recipe kafi tasty aur delicious hote hain..
poonam
maine apki bahut sari recipi padi kuch try bhi kari sabhi bahut achi bani recipi ki vidhi batane ke liye apka bahut bahut thanx
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
Heena Malhotra
Awesome recipe...I tried it today....n it was very tasty...

Thanks
sarbjeet singh
nisha ji muze aap ki sare pecipes bahot pasnd ha...
निशा: सर्बजीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
shabnam
very good recipes ...i like nishamadhulika.com
निशा: शबनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti
hi nisha ji, maine b aise hi bnane ki koshish ki thi pr samose ki bahar ki covering kurkuri nai ban payi wo thodi der rkhne k baad aate k se lgne lge...........plz suggest me..........
निशा: ज्योति, समोसे को धीमी आग पर कुरकुरी होने तक तलना होता है, एक बार के समोसे तलने में 8-10 मिनिट तक लग जाते हैं, समोसे बहुत देर तक कुरकुरे रहते हैं. कोशिश कीजिये आप अच्छे कुरकुरे समोसे बना लेंगी, धन्यवाद.
jyoti cool
sattu kya hota hai pls bataiye.
GAYATRI RAWAL
hello mam i love your all recipies n taoday is my mum bay so i m going to make dese potly samosa n choclate barfi's ...
thank you very much mam
i hope it will be so tasty n my mom wil love it
thank u again
:)
purnima
Sattu chane,jo ko mila kar powder hota hai...
shipra
sattu kya hota hai pls bataiye...stuffing k liye jo likha hai apne
निशा: शिप्रा, पोटली समोसा में सत्तू नहीं लिया गया है.
priya singh
thanks mam
priya singh
hello mam, how r u mam mai soch rhi thi ki potli samosa k liye koi aisi stfing btaye jisse samose kai dino tk rakhker khaya ja ske plz mam jarur btaye mai aapke answer ka wait karungi plz
निशा: प्रिया, मूंग की दाल को भिगो कर, दरदरी पीस कर, मसाले के साथ, तेल में आच्छी तरह भूनकर बनाई गई स्टफिंग कई दिन चलती है, ये स्टफिंग मुंगदाल के मिनी समोसा में भर कर बनाई गई है. या बेसन भून कर मसाले मिला कर स्टफिंग बनायें, या सत्तू को तेल मसाले मिलाकर, भून कर स्टफिंग बनायें, ये स्टफिंग के साथ बने पोटली समोसे 15 दिन तक रख कर खाये जा सकते हैं.
सूखे मेवे से भी स्टफिंग बनाई जा सकती है.
ishu
esa dhek kar to raha nahi jata
NEHA
hello nisha ji
maine potli samosa try kiye par wo talte hue upar se khul gaye aisa kyu hua.
please reply me
निशा: नेहा, समोसे अच्छी तरह चिपके नहीं थे, समोसे को चिपकाने के लिये उंगली से थोड़ा पानी लगाकर अच्छी तरह दबाकर चिपका लीजिये.
Anjali
Very good recipe Nishaji.
Pl tell me how these samosas can be kept in freezer and at what stage for storing for along time.

निशा: अंजली, समोसे भर कर पोटली बना कर फ्रीज किये जा सकते हैं, और जब भी तलने हों फ्रीजर से आधा घंटे पहले निकाल कर रख लीजिये और तल कर खाइये.
priya singh
hi nisha ji, samosa k aate me eno daal sakte hai kya ?
निशा: प्रिया, समोसे के आटे में ईनो साल्ट डालने की आवश्यकता नहीं है.
shivani sharma
muje apki sari recipes pasand h.kuch veg m new ho to batana.thanks nisha g
Misti
came across ur site yesterday.potli samosha looks tasty n its easy to make.today am going to make this as evenin snacks whn my hubby is back from office.thanks :)
munirazuzar
realy your recipes are awessom we liked alot thank you
sughanda
This recipe in English

Potli samosa are like small packets or bag that look very beautiful, unique and very delicious. Compared to other samosa, potli samosa are very small in size and can be served as starter in any party or can be prepared for any special occasions or can be accompanied in supper.

Often this potli samosa is made with masala stuffing of potato and peas, but you can use any stuffing as per your taste like mawa, dates, paneer, tofu, roasted dal etc.

Ingredients for Potli Samosa

For making dough:

Dough

Maida (all purpose flour) - 1 cup
Salt - ¼ tsp
Oil or ghee - 2- 2.5 tbsp
Oil - to fry samosas

For stuffing:

Potato - 2 medium (boiled)
Green peas - ¼ cup
Paneer - 1.5 inch square piece
Cashew nuts - 4-5 (chopped)
Raisins - 1 tbsp
Green chilly - 1 (finely chopped)
Salt - ¼ tsp
Red chilly powder - less then ¼ tsp
Garam masala - less then ¼ tsp
Green coriander - 2 tbsp (finely chopped)

How to make Potli Samosa

Add salt and oil in maida (all purpose flour). Pour water to knead the dough. Knead the dough for 3-4 minutes until it becomes soft. Cover the dough and keep for 20 minutes so that it gets fermented.

Meanwhile prepare stuffing for the samosa.

Preheat a pan with 1-2 tsp oil. Peel the potatoes and mash them finely. Add green chilies, peas in the pan and cook for 2 minutes. Mash the peas as well. Also add mashed potatoes, paneer chunks, cashew nuts, raisins, coriander powder, red chilly powder, salt, garam masala and green coriander in the pan. Cook for 2-3 minutes. Stuffing for the samosas is ready.

Knead the dough more to make it softer. Make small balls out of the dough. 8-10 balls ca be prepared with this much quantity of dough.

Cover the balls with cloth so that they don’t get dried up. Take one ball and roll it. Make sure it doesn’t become much thin. Take the puri in your hand and place 1-1.5 tsp stuffing in the center. Apply little water at the corners of the puri and give it a shape of potli. Seal from all sides very carefully.

Take a pan to heat oil. Place 3-4 samosas or as many as possible at a time and fry them on medium flame till they get golden brown color. Take out the fried samosas in a plate. Like wise prepare and fry all samosas.

Pinning hot potli samasas are ready. Serve with green coriander chutney or tomato sauce.
AARTIHARIOM KOHLI
All recipes are good.