लौकी का रायता Lauki Raita Recipe | Doodhi Raita

लौकी का रायता (Lauki ka raita) बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. कुछ लोग लौकी की सब्जी खाना भले ही नहीं पसन्द करें, लेकिन लौकी का रायता अवश्य पसन्द करेंगें. रायते खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं. आईये आज हम लौकी का रायता (Doodhi ka rayta) बनाते हैं.
Read this recipe in English - Lauki ka Rayta Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lauki ka Rayta
- लौकी — 250 ग्राम
- दही — 400 ग्राम ( 2 कप ) (फैंटा हुआ)
- घी - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक — 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च — 1 ( बारीक कटी हुई )
- जीरा —1/2 छोटी चम्मच
- हींग पाउडर - 1 पिंच
विधि - How to make Lauki ka Rayta
लौकी को धोकर छीलिये और लौकी को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.
कद्दूकस की गई लौकी को किसी बर्तन में भरकर उबालने रख दीजिये. लौकी को उबालते समय 1/2 कप पानी डाल दीजिए और बर्तन को ढककर लौकी के नरम होने तक इसे उबाल लीजिए.इसे उबलने में करीब 8 से 10 मिनिट लग जाते हैं.
10 मिनिट बाद, लौकी का एक टुकड़ा निकालकर दबाकर देखिए, यह नरम हो गया है. उबली हुई लौकी को पानी से निकालकर एक प्याले में रख लीजिए. इसे चमचे से थोड़ा सा मैश कर लीजिए.
मैश की हुई लौकी में फैंटा हुआ दही, हरी मिर्च, हरा धनियां और नमक डालकर मिला दीजिये.
तड़का लगाइए
तड़का पैन गरम कीजिए. इसमें घी डाल्कर गरम कीजिए. गरम घी में जीरा डालकर भून लीजिए और इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए. फिर, पैन में हींग पाउडर भी डाल दीजिए. तैयार तड़के को रायते में डालकर मिक्स कर लीजिए. लौकी का रायता तैयार है.
इतना रायता परिवार के 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त है. रायते को कर ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये, ठंडा रायता ज्यादा स्वादिष्ट लगता है. ठंडा रायता गरम गरम खाने के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- आप तीखा पसन्द करते हो तो रायते में 1-2 पिंच लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
- आप चाहें, तो लौकी को कद्दूकस भी कर सकते हैं. कद्दूकस की हुई लौकी जल्दी उबल जाती है.
- लौकी को कुकर में भी उबाल सकते हैं.
- अगर लौकी को ज्यादा बारीक मैश करना है, तो मिक्सर ग्राइन्डर में भी कर सकते हैं.
- जीरे के तड़के की जगह राई का तड़का भी लगा सकते हैं.
Lauki ka Raita - Gourd Raita video
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Ap ki site nishamadhulika.com or ap k youtube video se me bhut kuch sika hu
Thank you so much
I Wish u god
Ap isse or jadha achi disses banho
निशा: कुंदन जी, आपके प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u ..
निशा: साजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीक्षा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फिरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यबाद
निशा: सपना जी, उबली लौकी का रायता बनाइए, ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा.
निशा: अनीशा जी, आप अपने स्वादानुसार मसाले और डाल सकते हैं. धन्यवाद.
निशा: रिया जी, हींग डालने से रायते का स्वाद अच्छा आता है. पर, आपको यह पसंद नही तो बिना इसके भी बना सकते है.
निशा: प्रीती जी, आप लहसनुन पसन्द करते हैं, आप इसे अवश्य डालकर बनायें, आपको ये रायता अवश्य पसन्द आयेगा.
धन्यवाद्
निशा: दीपक जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद, sal ये क्या पूंछना चाह रही है मैं समझ नहीं पा रही हूँ.
निशा: भगवान जी, 1-2 दिनों तक के लिए फ्रिज में रख कर खा सकते हैं.
Raita
i like ur site.
i love Ur recipe
thnx
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, वेबसाइट पर छैना रसगुला, छैना खीर, पातिशप्ताह,मिष्टी दोई,रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
mujhe ekdam soft roti kaise banate hai wo sikhna hai aanta gundane se lekar usko sekne tak ki puri process janni hai