लच्छा परांठा (Lachcha Paratha Recipe)

उत्तर भारत में परांठे नाश्ते में, परांठे शाम के खाने में खूब खाये जाते हैं. परांठे, वो भी लच्छे परांठे (Lachcha Parathas) बहुत ही लाजबाव होते हैं. तो आज शाम को खाने में बनाते हैं, मसालेदार लच्छा परांठे (layered paratha).
Read this recipe in English - Lachha Paratha Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lachcha Paratha Recipe
- गेहूं का आटा — 400 ग्राम आटा (4 कप)
- धनियां पाउडर — 2 छोटी चम्मच
- जीरा — 1 छोटी चम्मच
- नमक — 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- घी या तेल — परांठे सेकने के लिये
विधि - How to make Lachcha Paratha Recipe
आटे में स्वादानुसार नमक और 1 बड़ी चम्मच तेल डाल कर, 200 ग्राम पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये.
एक प्लेट में धनियाँ पाउडर, जीरा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर सारे मसाले निकाल कर चम्मच से मिला लीजिये.
गूथे हुये आटे को हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर मलते हुये चिकना कर के रख लीजिये. अब आटे से उंगलियो के सहायता से थोड़ा सा, एक मध्यम आकार के अमरूद के बराबर आटा तोड़ लीजिये. आटे को गोल करके लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे ( परोथन ) में लपेट कर, 8-10 इंच व्यास में बेले. बेले हुये परांठे पर चमचे से एक छोटी चम्मच घी या तेल लगायें. आधा छोटी चम्मच मसाला छिड़क कर फैला दीजिये. बेले हुये परांठे को रोल कर लीजिये. इस रोल को को 1-2 बार बेलन से बेल कर चपटा करें. एक चौथाई छोटा चम्मच घी लगायें और बिलकुल थोड़ा सा मसाला लगायें. अब इस बेले हुये परांठे को फिर से रोल करें. हाथ से दबाकर लोई की तरह ही कर लीजिय.
लोई को परोथन में लपेट कर, चकले पर रखिये और गोल 8-10 इंच व्यास का परांठा बेलिये. तबे पर, इस बेले हुये परांठे, को धीमी आग पर दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेके. इसी तरह सारे परांठे तैयार कर लें.
गरमा गरम लच्छा परांठे, (Lachcha Parathas) मटर आलू की सब्जी, दही एवं चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: परांठे के ऊपर लगाने के लिये अलग अलग मसाले को मिलाकर मसाला बनाने अलावा हम परांठे के ऊपर घर का बना चाट मसाला लगाकर बना सकते हैं, परांठा बहुत स्वादिष्ट बनता है.
चार - पांच सदस्यों के लिये
समय - 40 मिनिट
कमेंट (112)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंकुश, आटे को तोड़कर गोल कर लेते हैं उसे लोई कहते हैं, परांठे के लेयर के लिये उसका वीडियो देख लीजिये, आप परांठा बनाइये आप इसे आसानी से बना लेंगे, धन्यवाद.
aapne laccha paratha ka video i think wrong dal diya h... laccha paratha ki jagah kerala lachha paratha ka video open ho raha h....
निशा: गीता, हम इसे सही कर देते हैं, बताने के लिये धन्यवाद.
निशा: इंदिरा जी, मिस्सी रोटी की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर मिस्सी रोटी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नीलम, आप वीडियो एक बार और देख लीजिये और परांठा फिर से ट्राई कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप अच्छा लच्छा परांठा बना लेंगी, आप पालक लच्छा परांठा भी चैनल पर देख सकती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता, वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी उपलब्ध हैं, वेबसाइट के सर्च बटन पर वेबसाइट का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: धीरज जी आपकी ये चीजें हमने लिख ली हैं हम जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे, आप बार बार लिखकर परेशान न हों.
निशा, शिल्पी, परांठे में घी की परत लगायें, अच्छी परते बनेंगी.
निशा: शालिनी, जी हाँ गेहूं के आटे से लच्छा परांठा बनाया जा सकता है.
.
निशा: सोनाली में कोशिश करूंगी.
निशा: सनम, वेबसाइट पर सिवई का हलवा दिया हैं, बाम्बीनो को पानी में ही पकाया है, रैसिपी को वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर सिमई का हलवा लिखकर सर्च किया जा सकता है.
निशा: सविता, लच्छा परांठा गेहूं के आटे से बना है, और केरला लच्छा परांठा मैदा से बना होता है.
निशा: धन्यवाद ज्योति
[email protected]
Thanks,
निशा: अनीता, ये लच्छा परांठा धीमी आग पर सेकिये, घी या मक्खन से बनाइये, परांठा ज्यादा क्रिस्पी बनता है.