मूली का अचार - Mooli ka Achar Recipe - Radish Pickle

खाने के साथ में अचार होते हैं तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है और भूख भी बढ़ जाती है. मौसम के हिसाब से सब्जियों के अचार भी कई तरह के बनाये जाते हैं जो 15-दिन से 1 माह तक रख कर खाये जा सकते हैं इसी श्रंखला में प्रस्तुत है मूली का अचार (Radish Pickle Recipe)
Read: Radish Pickle Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mooli ka Achar
- मूली- 500 ग्राम (2-3 मूली)
- सरसों का तेल - 1/4 कप
- सिरका - 1/4 कप
- नमक - 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हींग पाउडर - 2 पिच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच
- राई - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Radish Pickle
मूली को धोइये, सुखाइये और छील कर लम्बे पतले टुकड़े में काट लीजिये.
कटी मूली में 3/4 छोटी चम्मच नमक मिलाइये, नमक लगी मूली किसी ट्रे में रखकर 2-3 घंटे के लिये धूप में रख दिजिये, ट्रे को थोड़ा तिरछा करके रखें ताकि मूली से निकला पानी नीचे की ओर आ जाय, ये मूली से निकले रस को हटा दीजिये.

मूली से पानी सूखने के बाद, मूली अचार के लिये तैयार है. कढ़ाई में मेथी अजवायन डालकर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये, भुने मसाले प्याली में निकाल लीजिये, ठंडा होने के बाद भुने मसाले और राई को दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में मूली डालकर 2 मिनिट तक भून लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, मूली में हींग, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाइये और भुने मसाले भी डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. अचार को थोड़ा ठंडा होने के बाद, सिरका डालकर मिला दीजिये. मूली का अचार तैयार है.
मूली के अचार (Radish Pickle) को पूरी तरह ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. कन्टेनर को 3 दिन तक धूप में रख दीजिये, अचार ज्यादा स्वादिष्ट और ज्यादा चलते हैं. मूली का अचार को अभी भी खाया जा सकता है, लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन के बाद मिलता है. मूली के अचार को 1 माह तक रख कर खा सकते हैं.
Mooli ka Achar Recipe | Radish Pickle Recipe Indian video in Hindi
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राज जी, अचार तेल से ही अच्छा लगता इसमें घी नहीं डाला जाता.
निशा: मंजुला जी, राई बारीक होती है.
निशा: नबीला जी, नही. आप सिरके की जगह नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: चंदेल जी, हां बिल्कुल कर सकते हैं.
निशा: शकुंतला जी, बिल्कुल बना सकते है.
निशा: निशु जी, सिरका बिना गरम करे ही डालना है, कोई भी सिरका इस्तेमाल किया जा सकता है.
निशा: इंदु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिंस जी, अचार में सिरका मिला कर रखने या उसे तेल में डुबाकर रखने से वह अधिक समय तक चलता है.
What is horseradish, what is it called in punjab?
निशा: रेन जी, नमक लगी मूली किसी ट्रे में रखकर 2-3 घंटे के लिये धूप में सुखाएं धूप नहीं हो तो पंखें की हवा में रख दीजिए और तेल इसी मात्रा में लेना है.
निशा: रेखा जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनम जी, मूली से निकले हुये रस या पानी को फेंक दीजिये.
निशा: तनुश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bazar me kon si dukan par milta hai.
निशा: दीनबंधु जी, सिरका आसानी से किसी भी किराना स्टोर से मिल सकता है.
निशा: स्निग्धा जी हां अवश्य यूज कर सकते हैं.
निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊषा जी, हां छाया में सुखाया जा सकता है.
Can i use synthetic vinegar ?
-santosh
निशा; संतोष जी हां ये विनेगर अचार में यूज कर सकते हैं.
निशा: विकास मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यबाद.