केरला परांठा - Kerala Paratha Recipe - Kerala lacha Parotta

📅 21 दिसंबर 2011 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 51 कमेंट ★ 2.9 (4095)


केरला परांठा (Kerala Parotta) उत्तर भारत के लच्छा परांठा जैसा ही है.  अन्तर यह है कि यह मैदा से बनता है और इसे बहुत अधिक गूंथ गूंथ कर एकदम मुलायम बना लिया जाता है.  पारंपरिक केरला परांठे (Kerala Porotta) को आधा घंटे भर तक गूंथते रहते हैं और इसकी परते एकदम पेस्ट्री जैसी क्रिस्पी होती है.

केरला परांठा (Kerala Paratha) की बाहरी परत एकदम खस्ता और क्रंची होती है जबकि अन्दर की परतें मुलायम होती है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kerala Porotta

  • मैदा - 1 कप
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • घी - 2-3 टेबल स्पून

विधि - How to make Kerala Porotta

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, नमक, अजवायन और 2 छोटी चम्मच घी मैदा में डालकर मिलाइये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये, आटे को 4 - 5 मिनट मसल मसल कर अच्छी तरह चिकना होने तक गूंथिये.

गुंथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

20 मिनिट बाद आटे से 3 लोइयां बना लीजिये, एक लोई उठाइये और गोल करके चपटा कीजिये, सूखे मैदा की सहायता से एकदम पतला बेलिये, बेले गये परांठे के ऊपर एक चम्मच घी डालिये और घी को चारों ओर फैला दीजिये. परांठे को दिखाये गये तरीके से फोल्ड कर लीजिये. फोल्ड किये परांठे को रोल करके गोल लोई तैयार कर लीजिये.

लोई से 7-8 इंच के व्यास परांठा बेलिये, बेले गये परांठे को गरम तवे पर डालिये और दोनो ओर घी लगाकर अच्छे ब्राउन होने तक सेकिये. परांठे को उतार कर प्लेट पर नेपकिन पेपर बिछा कर या किसी प्याली के ऊपर रखिये. सारे परांठे इसी तरह से तैयार कर लीजिये.

केरला परांठे को तवे से उतार कर थाली में रखते समय दोनों हाथो से हल्का सा दबाव दीजिये, ताकि परांठे की परंते खिली खिली दिखाई दे.

कुरकुरे केरला लच्छा परांठे (Kerala lacha Paratha) चटनी अचार और अपने मनपसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

https://www.youtube.com/watch?v=dWXhIJDDnyE

Kerala Paratha Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (4095 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (51)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

manshu
good very nice
neha
mam,maine kerala paranthe banaye the,wo bahut tasty bane,mujhe aur mere gharwaalo ko bahut pasand aaye.thank you very much mam
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद..
rounak
aapki recipe bahut acchi hoti hai or kisi prkaar ki koi paresaani nahi aati
savita
nisha ji lacchha parantha aur kerala lachha parantha me kya fark (difference) hota hai?????????

manish
nisha ji this is very nice.and i try it.this is very crispy and tasty.thanks for lot of guidence.
Avinandan
Ajwain (अजवायन) ko " juani " bola jata hai, in Oriya.
priyanka
mamdam g, mujhe apse ye janna tha ki ye ajwaen kya hota hai..? ise odiya me kya bola jata hai? kripa kar ke hume bataien..
simran
Hello dear aunti,,i loved ur prantha recepie,,awsome but one thing can i make it with whole wheat flour? is it work well ?

निशा:
सिमरन, आप इसे गेहूं के आटे से भी बना सकती हैं, परांठा अच्छा बनेगा.
snehakhan
hi nisha ji agar maiaap se koi question karun to us ka reply khaan dekhun.

निशा:
स्नेहा, मेरा रिप्लाई आपके सवाल के नीचे ही होता है.
leena
mam, please mujhe besan ka meetha halwa banane ki recipe batayiye. Thank u .

निशा: लीना, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
madulika
hello nisha ji,
meri shadi panch saal pehle hui thi jab mujhe chai bhi banani nahi ati thi.par ab maine apki recipes jaise frenh fries,khasta khori,bakarwadi,awle ka murraba ,gajar ka murraba,kai achar,masale,dosa,etc etc etc sikha hai.mere husband jab khate hai ki yeh bilkul market jaisa bana hai toh mujhe bohat khushi hoti hai .apka dil se sukriya nisha ji.

निशा: धन्यवाद
rahul singh
1kg maida me kitne gram ghee lagenge
Mehak
Hi Mam,your recipes are really amazing,Mam I have 1 query that why you put paratha on katori after making? Please reply and thanks.

निशा: महक, गर्म परांठे को यदि तुरंत प्लेट में रख देंगे तो यह भाप के कारण नीचे से गीला हो जाता है. इसलिये इसे कटोरी के ऊपर या बैंत की बास्केट में रखें तो खस्ता बने रहते हैं.
थोडी देर बाद हम इन परांठो को इकट्ठा करके केशरॉल में रख सकते हैं.
Mayuri Patil
kal maine ye banaya or bahot he acche parathe bane sabko etne pasand aaye ke 4 logonke liye 1/2kg maida bhigoya tha par mere liye 1bhi nhe bacha. Thanks for this receipe
mayuri patil
Nice recipe, I will try this because this parotta everybody likes at my home but I am not able to made this. Hope I can also able to make this. Thanks
Shiwali
Looking very nice recipe. I'll surely try it at my hope everyone will like it. Thanks..
payal
nisha ji maine ise banakar dekha lekin banne k bad iske lacche najar nahi aate plz reply kya kare hum k humse ye acche bane kya belne k samay koi galti ho gai

निशा: पायल, आप पहले परांठे को जितना पतला बेल सकते हैं उतना पतला बेलें और पूरी सरफेस पर घी लगाकर फैलायें, वीडियो में दिखाये गये अनुसार फोल्ड करके गोल करें और बेल कर परांठा सेकें, थोड़ी सी प्रेक्टिस आप बहुत अच्छे लच्छा परांठे बना लेंगी.
stuti
thnk u so much mam.......ilike it:)
surya dev sharma
majedar or saras
mahi
Namaste Nisha Mam.
first congratulation for best cooking website.i'm totally new here my di Varsha recommend me for visiting this site she is your fan and now i'm too. mam i want to ask onething maine moong dal ke halwe wali recipe padhi thi kya hum usse burfy bana sakte hai b'coz mam maine moong dal ki barfy khayi hai??

निशा: माही, अगर आप हलवा को थोड़ा और पका लेंगी तो उसकी बर्फी जमाई जा सकती है.
Neeti
Thanks Mam itni achhi recipe ke liye ........