आलू भुजिया सेव – Aloo Bhujia Sev Recipe

आलू भुजिया सेव, सारी नमकीन से अलग बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं, आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia Sev namkeen) को अलग अलग लोग अलग अलग तरीके से बनाते हैं, जैसे
- आलू और बेसन मिलाकर,
- आलू , बेसन और मोंठ का आटा मिलाकर,
- आलू , बेसन और चावल का आटा मिलाकर
हर तरह से बने आलू भुजिया का स्वाद अलग अलग होता है लेकिन इसे बनाने का तरीका एक ही होता है. आपके पास जो भी सामग्री उपलब्ध हो उनसे आलू भुजिया सेव बना सकते हैं हम आज आलू और बेसन मिला कर आलू भुजिया सेव बनायेंगे.
Read - Aloo Bhujia Sev Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bhujia Sev Recipe
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- आलू - 400 ग्राम ( 5-6 आलू मीडियम आकार के)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Aloo Bhujia Sev Namkeen
आलू को उबाल कर, छील कर कद्दू कस कर लीजिये. बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. बेसन में कद्दूकस किये आलू, नमक, हींग, हल्दी पाउडर और गरम मसाला मिलाकर चिकना आटा गूथ कर तैयार कीजिये. गुथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
सेव बनाने वाली मशीन में बारीक सेव की जाली लगाकर सैट कीजिये. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर, गुथे आटे से एक अमरूद के बराबर आटा निकालिये और लम्बे आकार की लोई बना कर मशीन में डालिये, मशीन को बन्द कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाककर गरम कीजिये, तेल जब गरम हो जाय (तेल ज्यादा गरम न हो, नहीं तो सेव जल्दी से जल जायेंगे) तब मशीन को दबा कर सेव गरम तेल में डालिये, जितने सेव कढ़ाई में आ जाय उतने सेव डाल दीजिये. सेव थोड़े से सिक जाय तब कलछी से पलट दीजिये, सेव को हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले सेव किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर, निकाल कर रख लीजिये, सारे आलू भुजिया सेव इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये.
सेव अच्छी तरह ठंडे होने पर एअर टाइट कन्टेनर में भर रख लीजिये और 1 महिने से ज्यादा दिनों तक जब भी आपका मन करे, आलू भूजिया सेव खाते रहिये.
सुझाव:
आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia Sev Namkeen) को कम मसाले या ज्याद मसाले के आप अपने पसन्द के अनुसार बना सकते हैं, आप कम मसाले के आलू भुजिया सेव बनाते हैं, तो छोटे बच्चे कम मसाले वाले आलू भुजिया सेव खा सकेंगे और ज्यादा मसाले के लिये सेव के ऊपर थोड़ा चाट मसाला छिड़क कर उन्हें ज्यादा मसाले वाला बनाया जा सकता है.
Aloo Bhujia Sev Recipe video in Hindi
कमेंट (152)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: इन्देश जी, अवश्य कीजिये, हमारी शुभकामनायें, आप सफल हों.
निशा: परमजीत जी, इसे सेव बनाने की मशीन बोला जाता है और ये बरतन की दुकान पर आसानी से मिल जाती है.
निशा: नुपुर जी, आपका ये कमेन्ट पढ़कर मैं बहुत खुश हो रही हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजीत जी, थोड़ा फरक तो रहता है, वह रोजाना काम करते हैं, प्रोपर आटा गूथना और प्रोपर सेकना, ये चीजें प्रेक्टिस से होती हैं.
निशा: गीता, इसके मारुति किचन प्रेस लिखा है.
निशा: भावना, ये आलू भुजिया है इसमें आलू ही डालेंगे.
lz......... bataiye ga...................:-)
निशा: मिताली जी, सेव भुजिया बनाने के लिये मशीन तो चाहिये, बिना मशीन के नहीं बना सकते हैं.
निशा: सोनिका जी, आप ये मसाले डालकर आलू भुजिया बनाइये, और बताइये कि कैसी बनी? धन्यवाद.
But navratro me jo sev hote hai vo kya aloo sev hi hote hai ya uske ingridient kuch alag hai?
निशा: महक, नवरात्रि के व्रत में आलू के सेव ही यूज किये जाते हैं.
निशा: महक, इसमें टमाटर के स्वाद वाला मसाला डाला जा सकता है.
is me pudine ke patte barik kat kar dale to mint ka test aaye ga kay?
Reply Pls
Regards
Durva
Dear Madhulikaji,thanks a ton!i turn to your website whenever in doubt and my query is solved most of the time. you are a culinary Goddess for all amatuer us.Hats off to u!!
निशा: शुभांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam it really works
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mene namkeen banai thi or vo mausam kai karan sil gayi hai kya use dobara kurkura kiya ha sakta hai
need your help thanku mam and love you
निशा: अंजली, नमकीन को माइक्रोवेव सेफ प्याले में डाल कर 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, प्याला बाहर निकालिये, अच्छी तरह चला दीजिये और फिर 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये और चला दीजिये, ठंडी होने पर नमकीन क्रिस्पी हो जायेगी.
निशा: रीतू जी, पानी पूरी रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर पानी पूरी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
or kaha pr or kitne tak ki mil jati h
निशा: रितु, ये बर्तन वाले की दुकान पर मिलती है, आप इसे सेव, चकली बनाने की मशीन कह कर दुकानदार से मांग सकते हैं, 300-400 रु.में आ जानी चाहिये.
निशा: भावना, मशीन की जाली अच्छी तरह सैट कीजिये आटा बाहर से नहीं निकलेगा, आटा पतला गूंथा जाने से सेव चिपक सकते हैं.
निशा: वंदना, आलू पूरी तरह से उबले हुये होने चाहिये.
निशा: मोंठ एक दाल है जो किराना स्टोर पर मिल जाती है, उसका आटा भी बाजार में मिल जाता है.
निशा: मर्यादा, आप मक्खन किसी भी तरह काम में ले सकती है, सेन्डविच बना सकती है, सब्जी और दाल में यूज कर सकती है, मक्खन को गरम करके घी निकाला जा सकता है.
निशा: रेशमी, चपाती के आटे से भी नरम आटा होना चाहिये.
निशा: नानखताई की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम नानखताई लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.