तुलसी का शर्बत - Tulsi Sudha Recipe

तुलसी की पत्तियों से गुड़ और नीबू के साथ मिलकर स्वादिष्ट पेय तुलसी सुधा (Tulsi Sudha) बनाया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ जुकाम, खांसी, सिरदर्द और पेट के गैस और एसिडिटी रोगों को खतम करता है, पाचन के लिये अच्छा होता है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढा़ता है.
- Read this recipe in English - How to make Tulsi Sudha
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tulsi Sudha
- तुलसी की पत्तियां - आधा कप (100 पत्तियां)
- गुड़ - 3/4 कप (150 ग्राम)
- नीबू - 5 नीबू का रस (मध्यम आकार के नीबू) (200 ग्राम)
- छोटी इलाइची - 10
- पानी - 10 कप
विधि - How to make Tulsi Sudha
तुलसी की पत्तियों लीजिये. नीबू का रस निकाल लीजिये. तुलसी की पत्तियाँ और इलाइची को नीबू के रस के साथ बारीक पीस लीजिये.

पानी को गुड़ डालकर उबलने रख दीजिये, पानी में उबाल आने और गुड़ घुलने के बाद गैस बन्द बन्द कर दीजिये. पानी जब थोड़ा गरम रह जाय, तब गुड़ घुले पानी में तुलसी और इलाइची का पेस्ट जो नीबू के रस के साथ बानाया है, मिला कर 2 घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
अच्छी तरह ठंडा होने के बाद तुलसी का शर्बत (Tulsi Sudha) छान लीजिये, स्वादिष्ट तुलसी सुधा तैयार है. गर्मी के मौसम में ठंडा या नार्मल तापमान पर तुलसी सुधा पीजिये और सर्दियों में गरम गरम चाय की तरह से तुलसी सुधा पीजिये. तुलसी सुधा पेय को आप फ्रिज में रखकर 15 दिन तक पी सकते हैं.
कमेंट (64)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks
निशा: कविता जी, 100-200 मिली, या आधा या एक कप रोजाना लिया जा सकता है.
निशा: शिवांगी जी, गुड़ या चीनी को बहुत ही कम पानी में गाड़ा पका कर छानकर नीबू का रस और तुलसी मिला कर रख लें, और 15 दिन तक बिना फ्रिज के यूज करें.
निशा: विवेक जी, धन्यवाद.
निशा: विक्रम जी, तुलसी गरम होती है.
apnay is swadit shital pay ko batla ker bahut hi sunder kam kiya hay. apkay liya subh bhav ap sawast rahay or gowmata ki sewa ker jiwen may pariwar sahil samrithy paway. om anandem om. or asa hi divya pay banaway jo gowmilk say tayar karay.
निशा: परवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद और प्रणाम.
kya me jaan sakta hu ki 'pet ki marod' ko khatm karna hai ye kese sambhav h...
kyoki me 3sall se paresan hu...
pet ki marud se
निशा: राजेन्द्र जी, आप पेट का ध्यान हर समय रखें, सुबह उठकर 2 गिलास गुनगुना पानी पीयें, नाश्ते और खाने के साथ फ्रूट और सलाद खायें, तली हुई चीजें और मिठाई न खायें.
निशा: विनय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Unke liye kaun sa juice Faydemand hAi
Unka age 80 yeear hi
the recipe is exilent how to preserve it for marketing.
thanks
kya pregnent and delivery ke baad dudh pilati huyi mahila tulsi ke patte khaa sakti hai ya nahi agar khaa sakti hai to koi haani to nhi hoga plz jaroor bataye.
निशा: प्रिया जी, दिन में 7-8 तुलसी के पत्तों को खाया जा सकता है, ये फायदेमन्द होते हैं.
निशा: निशा जी, कोल्ड और कफ के लिये, पीपल चाय में डालकर ले सकते हैं, या 1-2 पीपल पानी डालकर उबालें पानी आधा रहने पर यूज करे, स्वाद के लिये गुड़ डाला जा सकता है.
निशा: कविता जी, गुलाब जामुन की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, बच्चों के लिये बहुत सारी रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Please jaldi reply kijeaga
Plz..Plz..Plz..Plz..Plz..Plz..
निशा: खुशी, थोड़ा बनाने के लिये हर सामान को उसी हिसाब से कम कर लिया जाता है, इतना आप कर लेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुलबीर जी, आधा कप तुलसी सुधा एक बार में ले लीजिये, गरमी के मौसम में ठंडी और सर्दियों के मौसम में गरम करके ले सकते हैं.
निशा: ऊषा जी, मम्मी को डा. को दिखाइये, वेट कम करने के लिये, वाक, एक्सर साइज और खाने में से मिठाइयां और तले नमकीन एकदम निकाल दीजिये, सभी चीजों की ओर ध्यान देने से वेट में फरक पड़्ता है.
निशा: रतन, मुझे लगता है कि तुलसी के पत्ते खाने से कोई परेसानी नहीं होगी.
निशा: सोनम, तुलसी सुधा कोल्ड के लिये बहुत अच्छी है.
निशा: योगेश, इतने इन्ग्रीडियेन्ट से मीडियम आकार के 10 गिलास तुलसी सुधा बन जायेगा.
निशा: ब्रिजमोहन जी, रामा तुलसी या श्यामा तुलसी कोई भी ली जा सकती है.
निशा: जसकीरत, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनू,बहुत बहुत धन्यवाद. आप गुड़ नहीं खाना पसन्द करते तो इसे सुगर के साथ बना सकते हैं, लेकिन गुड़ के साथ बने तुलसी के शर्बत के अलग लाभ हैं.