तुलसी का शर्बत - Tulsi Sudha Recipe

📅 4 नवंबर 2011 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 64 कमेंट ★ 3.2 (4273)

तुलसी की पत्तियों से गुड़ और नीबू के साथ मिलकर स्वादिष्ट पेय तुलसी सुधा (Tulsi Sudha) बनाया जाता है.  यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ जुकाम, खांसी, सिरदर्द और पेट के गैस और एसिडिटी रोगों को खतम करता है, पाचन के लिये अच्छा होता है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढा़ता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tulsi Sudha

  • तुलसी की पत्तियां - आधा कप (100 पत्तियां)
  • गुड़ - 3/4 कप  (150 ग्राम)
  • नीबू - 5 नीबू का रस (मध्यम आकार के नीबू) (200 ग्राम)
  • छोटी इलाइची - 10
  • पानी - 10 कप

विधि - How to make Tulsi Sudha

तुलसी की पत्तियों लीजिये.  नीबू का रस निकाल लीजिये.  तुलसी की पत्तियाँ और इलाइची को नीबू के रस के साथ बारीक पीस लीजिये.

पानी को गुड़ डालकर उबलने रख दीजिये, पानी में उबाल आने और गुड़ घुलने के बाद गैस बन्द बन्द कर दीजिये. पानी जब थोड़ा गरम रह जाय, तब गुड़ घुले पानी में तुलसी और इलाइची का पेस्ट जो नीबू के रस के साथ बानाया है, मिला कर 2 घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.

अच्छी तरह ठंडा होने के बाद तुलसी का शर्बत (Tulsi Sudha) छान लीजिये, स्वादिष्ट तुलसी सुधा तैयार है.  गर्मी के मौसम में ठंडा या नार्मल तापमान पर तुलसी सुधा पीजिये और सर्दियों में गरम गरम चाय की तरह से तुलसी सुधा पीजिये. तुलसी सुधा पेय को आप फ्रिज में रखकर 15 दिन तक पी सकते हैं.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (4273 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (64)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

preeti mangal
Nisha ji sardiyon me iska use kaise karenge....i mean garma garm kaise banayenge?

निशा: प्रीति, आप तुलसी सुधा बनाकर रख लीजिये, आप इसे गरम करके(ज्यादा उबालिये मत) पी सकती हैं.
PRAVEEN ARORA
AAP KA DHANYAWD KARNE KE LIYE MERE PAAS KOI SHABAD NAHI HAI
sharmil
थैंक्स निशा जी,बहुत ही हेल्थी और अच्छी तुलसी सुधा है.निशा जी मैं हर रोज आपकी साईट देखती हु, ये मरे रूटीन में शामिल हो गया है . आशा है आप हमारी पूछी गई रेसेपी (सोहन पपड़ी ) के बारे में जल्द ही लिखेगी. मैंने आपसे सीखकर भरवा टमाटर बनाये , बहुत ही अच्छे बने . धन्यवाद , निशाजी . आप यु ही हमें लाभान्वीत करते रहे और हम आपके लिए ढेर सारी दुआए करते रहेंगे...............
Priya
ye bahot hi badhiya tarika hai tulsi ka sevan karne ka. i like it