मिस्सी रोटी – Missi Roti Recipe

मिस्सी रोटी (Missi Roti) स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक होती है. मिस्सी रोटी लन्च या डिनर में कभी भी बनाइये आपको बहुत पसन्द आयेगी.
Read - Missi Roti Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Missi Roti
- गेहूं का आटा - 1 कप
- बेसन - 1 कप
- नमक - स्वादानुसार - आधा छोटी चम्मच से कम
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
- तेल - 2 छोटी चम्मच
विधि: - How to make Missi Roti
आटे और बेसन को किसी डोंगे में निकाल लीजिये. नमक, अजवायन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर मिला लीजिये.
पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये. आटे को सैट होने के लिये ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मल कर चिकना कीजिये. मिस्सी रोटी (Missi Roti) बनाने के लिये आटा तैयार है.

तवा गरम होने के लिये गैस पर रखिये. गुथे आटे से थोड़ा सा, एक मध्यम आकार के अमरूद के बराबर आटा निकाल कर गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे आटे (परोथन) में लपेटिये. अब लोई को 7-8 इंच के व्यास में पतला बेलिये.
बेली गई रोटी को गरम तवे पर डालिये और नीचे की सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिये, दूसरी सतह पर सिकने के बाद तवे से उतारकर सीधे आग पर रखते हुये रोटी को घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सेकी हुई रोटी के आगे की सतह पर घी लगाकर, रोटी रखने के डिब्बे (कैसरोल) में नेपकिन पेपर या फोइल बिछा कर रखते जाइये. सारी रोटी इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.
मिस्सी रोटी (Missi Roti) तैयार हैं, गरमा गरम मिस्सी रोटी अपनी मन पसन्द सब्जी, दही, चटनी और अचार के साथ परोसिये और खाइये.
Missi Roti Recipe video in Hindi
कमेंट (96)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: धनश्री जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका, धन्यवाद, दोसा बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर और चैनल पर उपलब्ध है,सर्च बटन रैसिपी का नाम दोसा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
How to make anardana powder at home?
KR
Manju
निशा: गरिमा जी हां मावा को खोया कहा जाता है.
निशा: शशांक, गोभी, गाजर का मिक्स अचार की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, गोभी गाजर का मिक्स अचार लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
aap plzmomozzzzzzzzs ki receipe upload kar dijiye :-)
निशा: ईशा, मोमोज की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मोमोज लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
alag alag prakar ke poustik sattu (Bihar me banate hai vaise) banane ki recipi bataye
निशा: सुरभी रोटी में बेसन का सोंदापन आता है, हो सकता है कि आप मिस्सी रोटी पहली बार खा रही हैं इसलिये लग रहा हो, फिर से बना कर खाइये रोटी बहुत स्वादिष्ट होती है, धन्यवाद.
निशा: प्रखर आप क्या पूछना चाहते हैं मुझे समझ नहीं आ रहा है, प्लीज आप सवाल को फिर से लिख दें.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
meine missi roti try ki acchi bani thi thanks for receipe......kya ap rumali roti ki receipe upload kar sakte hai?????????????thanks in advance
निशा: तनुजा, जी हां तंदूरी रोटी गैस पर बनाई जा सकती है, मैं इसे गैस पर बनाने की जल्दी ही कोशिश करूंगी.
निशा: पूजा, ढोकला बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर ढोकला यानि कि रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
Wakai mein apki sabhi receipes practical hoti hai mein almost daily apki site visit karti ho.........even jab bhi khana banati ho to ek bar apki receipe per nazar dal leti ho to khane ka swad bad jata hai....mujhe besan wali shimla mirch aur Almond cookies bahut pasand aayi Thanks a lot for teaching us proper cooking.........
निशा: जी हाँ मिलाई जा सकती है.
निशा: मिस्सी रोटी किसी भी गाड़ी दाल या गाड़ी सब्जी के साथ अच्छी लगती है.
निशा: आशु, बहुत बहुत धन्यवाद.
mene missi roti banayi..meri beti k tifin k liye y bahot hi achchi recipe h
plz ap bachcho k lunchbox k liye kuch jhatpat or poshtik recipes bataye plz
निशा: प्रियंका, वेवसाइट पर बहुत सारी रैसिपी हैं जो बच्चों के टिफिन में रखी जा सकती है, हम कोशिश करेंगे के बच्चों के टिफिन के लिये कालम बनाकर रैसिपी देने की, धन्यवाद.