मूंग दाल मसाला परांठा – Moong Dal Masala Paratha

दरदरी पिसी हुई मूंगदाल, मसाले और आटे को गूंथकर बनाये हुये राजस्थानी परम्परागत मूंगदाल मसाला परांठे (Moong Dal Masala Paratha) आप सुबह के नाश्ते या रात के खाने में बनाईये, आपको बहुत पसंद आयेंगे.
Read- Moong Dal Masala Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Masala Paratha
- गेहूं का आटा - 2 कप
- धुली मूंग दाल - आधा कप
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टूकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- तेल - परांठे में डालने के लिये और आटे में डालकर गूंथने के लिये
विधि - How to make Moong Dal Masala Paratha
मूंग की दाल धोकर, 2 घंटे पहले भिगो दीजिये. दाल से अतिरिक्त पानी हटा कर दाल को हल्की दरदरी पीस लीजिये.
आटे को किसी डोंगे में निकालिये, मूंग की पिसी दाल आटे में डालिये, नमक, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, जीरा, हींग, गरम मसाला, हरा धनियां और 2 छोटे चम्मच तेल डालिये और सबके मिलने तक हाथ से मिला लीजिये. आटे को लगाने के लिये बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होगी, पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कीजिये. गुथे आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

अब हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मल मल कर चिकना कीजिये, परांठे बनाने के लिये आटा तैयार है.
तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. गुथे आटे से एक मीडियम आकार के अमरूद के बराबर आटा निकालिये और गोल लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे (परोथन ) में लपेटिये और चकले पर बेलन की सहायता से गोल 7-8 इंच के व्यास में बेलिये, बेले गये पराँठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर फैलाइये, परांठे को आधा मोड़ते हुये मोड़िये. आधे मुड़े परांठे पर थोड़ा तेल डालकर सारे तरफ फैलाइये और फिर से आधा मोड़कर डबल कर दीजिये, इस तरह त्रिभुज आकार की लोई बन कर तैयार हो जाती है, लोई को परोथन में लपेटिये और त्रिभुज आकार का परांठा बेल लीजिये.
बेले गये परांठे को तवे पर डालिये और दोंनों ओर तेल लगाकर,पलट कर, अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सारे परांठे इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.
मूंगदाल मसाला परांठे तैयार है, गरमा गरम मूंग दाला मसाला परांठे (Moong Dal Masala Paratha) को दही, अचार, चटनी और अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
3-4 सदस्यों के लिये,
समय - 30 मिनिट
Moong Dal Masala Paratha video in Hindi
कमेंट (26)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aapse bbut kuchh sikhne ko milta hai
Pti b bhut khush rahte h nayi nayi chije kha kr
निशा: सिंपल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: कुसुम जी, आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर रोटी रेसिपी और अनेक प्रकार की दाल की रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: प्रेरणा जी हां परांठे को 2 दिन तक खाया जा सकता है.
aapki batayi hui mung dal paratha ki recipe mere dosto ko pasand aayi. mere wife ko me surprice dena chahta hu aur use dudh badfam ka halwa bahot pasand he. kya aap mujhe uski recipe bata sakti he
how to make french fry crispy?
निशा: निशा, फ्रेन्च फ्राई रैसिपी वेवसाइट पर दी हुई है, सर्च बटन पर फ्रेन्च फ्राई लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, अच्छी फ्रेन्च फ्राई बनेगी.
निशा: वैशाली, मैं अवश्य कोशिश करूंगी.
निशा: सोम्या, वेवसाइट पर रोजाना खाने के लिये बहुत सारी रैसिपीज दी गई हैं, इनमें चीनी का प्रयोग बिलकुल नही हैं, आप पौष्टिक खाना बना कर अपने हजबैन्ड को खिलायें.
aapse mujhe bahut kuch sikhne ko mila. meri ek samsaya hai mai jab bhi roti ya paratha banati hu vo soft nahi banta jabki roti patli banti hai aur foolti bhi hai. mai kya karu?
aapki batayi hui mung dal paratha ki recipe mere dosto ko pasand aayi. mere wife ko me surprice dena chahta hu aur use dudh badfam ka halwa bahot pasand he. kya aap mujhe uski recipe bata sakti he??????
निशा: देवांग, ये कोन सा हलवा है, इसके लिये थोड़ा डिटेल बताइये, धन्यवाद.
aapki recepies bahut he lajawab hoti hai... har kisi ke pass cooking-classess jane ka samay nahi hota hai, lekin Internet par aapke jariye maine aur bahut se logo ne aapke delicious knowledge ka labh liya hai........Apna Anmol Gyan dene ke liye THANK U SO MUCH...... Ishwar aapka Gyan AUR Delicious pakwan hamesha banaye rakhe..... thanks didi
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पवन, इतने आटे को 3-4 सदस्यों को परोसा जा सकता है, आप आटे को 2-3 कप तक ले सकती हैं.
r bnati trhi.ye jyda achha hai