मीठे शकरपारे - Suger Coated Sakarpara Recipe

शकर की परत चढे शकरपारे के ऊपर शकर की मिठास से भर पूर बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इन्हें किसी भी त्योहार के अवसर पर या कभी भी बना कर रख लीजिये और मीठा खाने का मन हो तब खाइये.
Read - Suger Coated Sakarpara Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Shakarpara
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
- घी - 50 ग्राम (1/4 कप) मैदा में डालने के लिये
- चीनी = 200 ग्राम ( एक कप)
- घी - तलने के लिये
विधि - How to make Suger Coated Shakarpara
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, घी डालिये और हाथ से मैदा घी को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.
पानी की सहायता से मैदा को पूरी से भी थोड़ा सख्त आटा गूथिये. आटे को सैट होने के लिये ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
गुथे हुये आटे से 2 लोई बना कर तैयार कीजिये. एक लोई को उठाइये और गोल करके 10-11 इंच के व्यास में, 1/4 सेमी. मोटी पूरी बेलिये. चाकू से आधा इंच की दूरी पर काटिये, दूसरी ओर से भी इसी तरह काटकर चौकोर शकर पारे बनाकर तैयार कीजिये. दूसरी लोई को भी इसी तरह बेल कर अपने मनपसन्द आकार और साइज के शकरपारे काट कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में जितने शकर पारे आ जायं डालिये और सभी तरफ से ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, शकर पारे धीमी और मीडियम गैस पर ही तलें. सारे शकर पारे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
चाशनी बनाइये - How to make Chashni
पैन में चीनी डालिये और आधा कप पानी मिलाइये, गैस पर उबलने रखिये, चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये, चीनी घुलने के बाद चाशनी को टैस्ट कीजिए. एक बूंद चाशनी की किसी प्याले में टपकाइये और ठंडा होने के बाद चाशनी को उंगली से उठाइये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, ऊंगली और अंगूठे को अलग करते समय चाशनी में तार निकलने चाहिये, 2 तार की चाशनी बनाकर तैयार कीजिये और गैस बन्द कर दीजिये.
तैयार चाशनी में, तले शकर पारे डालिये और शकर पारे अच्छी तरह शक्कर कोट होने तक चमचे से चला कर मिलाते रहिये. चीनी कोट होने के बाद शकरपारे अच्छी तरह ठंडा होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो 2 महिने तक शुगर कोटेड शकर पारे कन्टेनर (Sweet Shakarpara) से निकालिये और खाइये.
Suger Coated Sakarpara Recipe video in Hindi
कमेंट (87)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मृणालनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz also give recipe for jagrey(gud) coating despite of sugar coating on shakarpara
निशा: नेहा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: पलविन्दर जी, शकर के लिये आटा सख्त गूथा जाना चाहिये, और शकरपारे तलने के लिये तेल या घी हल्का गरम होना चाहिये, नरम आटे से बनाए गये शकरपारे फूल जाते हैं, आग धीमी रखे,कढ़ाई से तेल के छीटे भी बाहर नहीं आयेंगे.
निशा: मंजू जी, आप उस घी को दाल, सब्जी, परांठे, पूरी इत्यादि बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: मंजू जी, मैदा में घी पर्याप्त मात्रा में ना होने के कारण ये कम खस्ता हो सकते हैं. शक्करपारे घी में बनाएं जाए, तो अधिक स्वादिष्ट लगते हैं. अगर आप इन्हें वेजीटेबल अॉयल में बनाना चाहते हैं, तो बना सकते हैं.
निशा: शविन्दर जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
If yes. Please recepie btayen.
निशा: सीमा जी, इससे शकरपारे, हलवा आदि बना सकते हैं.
Jdi Gee ki jga Gini istemal kr sakte hain ?
1 kilogram maida m kitni chini dalni h aur kitna oil dalna h
निशा: बबिता जी, 1 किलोग्राम मैदा के शकरपारे बनाने के लिए, 1 किलोग्राम चीनी की चाशनी बनेगी और मैदा में मोयन के लिए 250 ग्राम घी चाहिए.
Nishaji
Bahut tasty bane sakar pare
Thanku so much
Sabko pasnd aay
Thanku
निशा: अतुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूपेंद्र जी, आटा थोड़ा पतला गुथा गया हो तब शकर पारे ज्यादा फूलते हैं और शकर पारे खस्ता बनेंगे.
I am cooking gujhiya, baigan bharta, cookies, cake and many more from your recipe...
Now I am fond of cooking.. All bcoz of you...
Keep updating new items
निशा: सारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
it's too good
thanks
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्ष जी, आटे की मात्रा थोडी़ बढा़ लीजिए.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लोचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kal raat maine UTube per apki Gudpare ki recipe ka video dekha. Ye apki is website per nahin hai. Mera ap se nivedan hai ki ap ye recipe yahan bhi dalen, kyon ki yahan iski written jaankari bhi hoti hai. Isko hum kabhi bhi dekh sakte hain.
निशा: रेखा जी, गुड़ पारे की रेसिपी मेरे चैनल पर उपलब्ध है, हम इसे वेबसाइट पर भी डाल देते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ab main niyamit roop se aap ki website dekha karoongi kyon ki cooking meri manpasand hobby hai.
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मानिक जी, गेहूं के आटे से बिलकुल इसी तरह शकर पारे बनाये जा सकते हैं.
Recently i came across your website, i love the way you teach the recipies with so much ease, your way of teaching each and every minute thing in such a simple way is great. I have prepared some of your recipies and they turned out to be very good. Now i am addicted to your website.Thanks a lot. I will be communicating with you in near future also.
Warm Regards....
निशा: ज्योत्सना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नोरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, प्लीज आप वीडियो को ध्यान से देखिये, और सारे इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर लीजिये, शकर पारे बहुत सोफ्ट बनेंगे, आटा लगाते में घी कम डाल रही हैं तो उसे थोड़ा अधिक कर सकती है.
निशा: सोानक जी, 200 ग्राम मैदा में 50 ग्राम तेल या घी डाला जाता है, घी डालने से ज्यादा अच्छा स्वाद आता है.