भरवां तोरई - Stuffed Torai Recipe - Bharwan Turai recipe

तोरई (Turai) की सब्जी बहुत ही पौष्टिक होती है, लेकिन तोरई खाना सभी नहीं पसन्द करते. बच्चे तो बिलकुल नहीं. परन्तु भरवां तोरई बड़ी स्वादिष्ट बनती हैं, ये तोरई सभी को पसन्द आयेंगी, चलिये आज हम भंरवा तोरई (stuffed Toorai) बनाते हैं.
Read - Stuffed Torai Recipe - Bharwan Turai Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Torai Recipe
- तोरई -500 ग्राम ( छोटी छोटी ताजी तोरई )
- तेल - 3-4 टेबिल स्पून
- हींग - एक पिंच
- जीरा = 1/4 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर -आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर —आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( 3/4 चम्मच )
विधि - How to make Stuffed Torai Recipe
तोरइयों को अच्छी तरह धो लें. अब इनको छील लीजिये और दोनों ओर से डन्ठल काट लीजिये. छीलने के बाद तोरइयों को इस तरह काट लीजिये कि वह दूसरी तरफ से जूड़ी रहें. ( चित्र में देख सकेंगे ).
हींग को छोड़कर सारे मसाले एक प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये. कटी हुई तोरइयों में थोड़ा थोड़ा मसाले भरते जायें. मसाला इतना भरें कि यह मसाला सारी तोरइयों में भर जाय.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हीग और जीरा डाल दीजिये. मसाले भरी तोरइयों को तेल में लगा दें और 5 मिनिट ढक कर पकने दीजिये. ढक्कन खोलें, तोरइयों को चिमटे की सहायता से पलटें. 2 मिनिट और ढककर पकालें. अब ढक्कन खोलकर देखें कि बीच में रखी तोरई पक गयीं हैं, यदि नहीं पकी हों तो पलट कर 1-2 मिनिट और पकालें. पकी हुई तोरई प्याले में निकाल कर रखें, और किनारे लगी हुई तोरइयों को बीच में कर दें. 1-2 मिनिट तक पलट कर पकायें और प्याले में निकाल लीजिये.
भरवां तोरई तैयार है. गरमा गरम भरवां तोरई की सब्जी (stuffed Torai) परांठे, नान और चपाती किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- 6 लोगों के लिये.
- समय: आधा घंटा
Stuffed Torai Recipe video
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
so far whatever i have tried worked out very well.
निशा: शकुन्तला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji mene Ye recipe try ki but Tori ne pani chhod diya Sab bekar ho gya same apke jaise nhi bani
Plz help m
निशा: रिंकी जी, निराश न हों अगली बार जब आप इसे बनाएं तो तोरई को धोकर अच्छे से पानी सुखाकर काटकर मसाला भरिए. तोरई को धीमी आंच पर पानी सूखने तक पका लीजिए, बहुत अच्छी तोरई बनती है.
निशा: रमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमलता जी, तोरई को धोकर अच्छे से पानी सुखाकर काटकर मसाला भरिए. तोरई को धीमी आंच पर पानी सूखने तक पका लीजिए, बहुत अच्छी तोरई बनती है.
निशा: पूजा जी, आपको भी मेरी तरफ से धन्यवाद.
निशा: सचिन जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिन्सेस जी, धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, आप डालना चाहें तो डाल सकती हैं.
Maine aapki dish bharwan taroi try kiya bahut hi achchha hai lekin Maine kadahi me na bana ke mitti ke bartan me dal ke aag me dal Diya tha ab aapse kya batau UP ke CM Akhilesh yadaw ko yah dish khilaya tha ungliyan chatate rah Gaye the. Again thanks Nisha ji
निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, आप जो कढा़ई उपयोग करना चाहें कर सकती हैं.
निशा: कंचन जी, आप दोनों तरह से इसे बना सकती हैं.
निशा: आप सौंफ के बिना भी इसे बना सकते हैं.
KYA HUM BHARWA MAIN BESAN MILA SAKTE HAI
Very nice.
please tell me i am very fond of eating noodles please mam.
B y phli koi dish h jismn mjhe lgta h ki aapko sudhar ki zrurat h ....repeted recipe....sab k swad Ek sa..... :(
Hum is bharwe ko kitne din tk rkh skte hain?
निशा: रेखा, भरवां तोरई की सब्जी को 2-3 दिन तक फ्रिज में रखकर खाया जा सकता है.
निशा: दुश्यन्त जी अवश्य डाली जा सकती है.
निशा: शशि जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki ye recipe mujhe achi lagi. mai isse zaroor bnake dekhugi. mai poochna chahti hu ki kya iske masale me roast kiya hua besan bhi mila sakte hai ?
निशा: प्रियाल, इसके मसाले में बेसन न मिलायें तो ज्यादा अच्छा है.